Skip to main content

महामंत्र नवकार की महीमा । Maha Mantra navkar ki Mahima.



मंत्रों में शिरोमणि "नवकार मंत्र" का सतत मन में स्मरण करें। इसके स्मरण से इस भव में ही नहीं बल्कि परभव में भी जीव अनंत सुख को पाता है।

नवकार मंत्र के प्रभाव से भील - भीलडी परभव में राजा - रानी बनें। नवकार मंत्र के स्मरण से श्रीमती ने जैसे ही घडे में हाथ डाला सर्प फूल की माला बन गई। शिवकुमार को नवकार मंत्र में स्वर्ण पुरुष की प्राप्ति हुई अमर कुमार की मरण सूली सिंहासन बन गई। इसीलिए अत्यंत हो भाव पूर्वक नवकार मंत्र का स्मरण करें।

अपने मरण को महोत्सव बनाने के लिए समाधि- मरण के इन दस अधिकारों को अपने जीवन में उतारे तथा अपना जीवन प्रभु की आज्ञा में बनाएं। जिससे अंत समय में प्रभु की याद आ सके।

एक साधु भगवंत को अपने गुरु के प्रति पूर्ण समर्पण था। इस एक गुण के अतिरिक्त कुछ नहीं आता था। जब उनका अंतिम समय आया तब सभी साधु उन्हें समाधि देने के लिए नवकार मंत्र आदि सुनाने लगे। लेकिन उनका मन नवकार मंत्र में स्थिर बनने के बदले वे क्रोधित हो उठे। इतने में उनके गुरु वहां आए और कहा कि "तू मन को नवकार" में स्थिर कर। गुरु के प्रति समर्पण होने से एक पल का भी विलंब किए बिना मुनि ने अपना मन नवकार में स्थिर कर दिया। उनके जीवन में गुरु समर्पण था। अंतिम समय में समाधि प्राप्त हुई एवं उनकी सद् गति हुई।

सूरत की एक सत्य घटना -: एक भाई प्रतिदिन अपने घर के गैरेज में साधु - साध्वी भगवतों को गर्म पानी बनाकर वहोराता था। एक रात पति-पत्नी दोनों सोए हुए थे। और अचानक पति की छाती में जोर से दर्द होने लगा वो जोर - जोर से स्वास चलने लगी। इससे श्राविका समझ गई कि अब इनका अंतिम समय आ गया है। उसने बिना किसी को बुलाए जोर- जोर से नवकार मंत्र सुनाना शुरू कर दिया। बीच-बीच में वह पूछने लगी कि आप सुन तो रहे हो ? जवाब हां, मिलने पर वह और अधिक तेजी से नवकार मंत्र सुनाने लग। उसकी आवाज सुनकर पास के कमरे में सोए हुए पुत्र - पुत्रवधूएं आई। श्राविका ने सभी को नवकार मंत्र बोलने को कहा और इस प्रकार नवकार मंत्र पूर्ण होते ही उस भाई के प्राण पखेरू उड़ गए।

आप ही बताएं उस मृत्यु को क्या कहा जाए ? समाधि मृत्यु ही ना। यदि श्राविका के पास मृत्यु सुधारने की कला नहीं होती तो यहां- वहां सब को बुलाने और रोने में जीव की दुर्गति हो जाती।
नवकार मंत्र श्रेष्ठ है।नवकार मंत्र ही भव पार लगा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

अनाथ anath

श्रमण अनाथी , नगर के बाहर उपवन में थे युवा अवस्था , भरपूर चैतन्य शक्ति और ऊर्जा का आध्यात्मिक प्रयोग वर्षों की साधना को घंटों में पूर्ण कर रहे थे। एक दिन उपवन में सम्राट श्रेणिक पहुंचे । मुनि के दमकते हुए चेहरे और उभरते हुए यौवन से श्रेणिक विस्मय -विमुग्ध हो उठे। सोचने लगे ,यह सौंदर्य भोग के लिए है या योग के लिए है ? सन्यासी होने का अर्थ यह तो नहीं है कि जीवन के साथ ही अन्याय किया जाए। श्रेणिक मुनि के पास पहुंचे । पूछा ' इस तरह यौवन अवस्था में गृह - त्याग कर सन्यास अपनाने की सार्थकता क्या है ? मुनि ! यह यौवन , भोगों को भोगने के लिए है । तुम उसे क्षीण कर रहे हो । ' मुनि ने कहा , ' नहीं ! मैं ऊर्जा का सदुपयोग कर रहा हूं । वह व्यक्ति भला साधनाओं की पराकाष्ठाओं को कैसे छू पायेगा जो अपना यौवन संसार को सौंपता है और बुढ़ापा परमात्मा को। राजन ! जितनी उर्जा भोग के लिए चाहिए , उससे सौ -गुनी ऊर्जा योग के लिए भी आवश्यक है । ' सम्राट सकपका गया । पूछने लगा ' मुनिवर ! क्या मैं आपका नाम जान सकता हूं । ' मुनि ने कहा , ' अनाथी । ' ' अनाथी ! बड़ा विचित्र नाम है। मु...

लक्ष्मण को दिया था रावण ने अंतिम संदेश Lakshman ko diya tha ravan ne antim Sandesh

रावण जब मृत्यु शैया पर थे तब राम ने लक्ष्मण से कहा कि, "तुम रावण के पास शीघ्र पहुंचों। उसके पास अमूल्य ज्ञान है, उसे अर्जित करो। उससे जगत के लिए अंतिम संदेश ले आओ।" लक्ष्मण दौड़े। उसने रावण से कहा, "राम रो रहे हैं।" रावण के द्वारा वजह पूछने पर लक्ष्मण ने बताया कि "आपके अंतकाल से व्यथित हुए हैं। मुझे आपके पास अंतिम संदेश प्राप्त करने के लिए भेजा है। बड़े भैया ने कहलवाया है कि "आप अनेक गुणों के भंडार हैं। सीता का अपहरण तो आपकी आकस्मिक (कर्मोदय जनित) भूल थी।" आंख में अश्रु सहित रावण ने कहा कि "मेरे जैसे शत्रु का भी राम गुणकथन करते हैं। इसी लिए राम जगत में भगवान के रूप में पूजे जाते हैं।" अब आपको मेरा अंतिम संदेश यह है, कि" आज की बात कल पर छोड़नी नहीं चाहिए। मेरी इच्छा थी कि मैं स्वर्गगमन के लिए धरती पर सीढी रखूं, जिससे सभी जीव स्वर्गारोहण कर सकें, कोई भी नरक की दिशा में गति न करें, पर वह कार्य अधूरा ही रह गया। मैंने इस काम में विलंब किया और मौत वेग से आगे बढ़ गई। अब अफसोस करने में क्या लाभ। Rich Dad Poor Dad - 20th Anniversa...