Skip to main content

णमोकार और अहंकार - namokaar aur ahankaar



दरअसल जब हम किसी की सेवा करते हैं , चरण - वंदना करते हैं ,चरण दबाते हैं , तो इससे हमारा अहंकार टूटता है । ध्यान रखना - अहंकारी व्यक्ति न तो किसी को प्रणाम करता है और ना ही किसी की व्यक्ति की सेवा । सेवा से अहंकार टूटता है । किसी को नमन करने का अर्थ है - अहंकार से मुक्ति पाना । तुम किसी के हाथ तभी जोड़ सकते हो, जब थोड़ा-सा हम अहंकार छोड़ दो । किसी को साष्टांग प्रणाम तभी कर सकते हो, जब इससे भी ज्यादा अहंकार छोड़ दिया हो, और चरण धोकर गंधोदक ,चरणामृत तभी ले सकते हो जब पूर्णतया अंहकार से मुक्त हो गए हो

धर्म की यात्रा अहंकार से मुक्ति की यात्रा है। जैन धर्म का जो मौलिक मंत्र णमोकार है वह पृथ्वी पर दो चार गिने-चुने महत्वपूर्ण मंत्र हैं उनमें से एक है ।णमोकार मंत्र में 'णमो'अंहकार अरिहंताणं बाद में है। णमो कहते ही काम का टूटने लगता है और जब अंहकार टूटेगा तभी अरिहंताण अर्थात अरिहंत से साक्षात्कार होगा ।

इस पूरे मंत्र में पांच बार 'णमो' शब्द का प्रयोग है, जो यह दर्शाता है कि पांच बार अहंकार पर चोट की गई है । अंहकार बहुत सख्त है । एक बार की चोट से नहीं टूटता है । इसे तोड़ने के लिए कई चोटों की जरूरत है । इसीलिए णमोकार मंत्र में पांच चोटों के माध्यम से अहंकार को तोड़ने की प्रक्रिया अपनाई गई है । नारियल तो एक-दो चौट से ही टूट जाता है लेकिन अहंकार का नारियल बड़ा मजबूत है।

णमोकार और अंहकार दो विपरीत दिशाएं हैं । जहां अहंकार होगा , वहां णमोकार नहीं हो सकता और जहां णमोकार होगा वहांअंहकार नहीं रह सकता है । पणमोकार का उपासक अहंकारी नहीं होगा और यदि वह अहंकारी है, तो समझना अभी उसने णमोकार के महत्व और मूल्य को समझा नहीं है । अभी णमोकार मंत्र उसके हृदय तक पहुंचा नहीं है।

अंहकार बाधा है।परमात्मा और तुम्हारे बीच एकमात्र अहंकार बाधा है । तुम्हारे और प्रभु के बीच अहंकार ही दीवार है । अगर अहंकार की दीवार ढह जाए तो तुम्हारे लिए प्रभु के द्वार खुल जाएंगे । अंहकार दीवार है और समर्पण द्वार है । समर्पण के द्वार से ही ईश्वरीय दृष्टि मिलती है । अगर अपना सच्चा समर्पण प्रभु को कर दो तो प्रभु प्रकट होने के लिए बाध्य हो जाता है ।

Comments

Popular posts from this blog

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...

कल की चिंता में वर्तमान समय को व्यर्थ ना गवाएं cal ki chinta mein vartman samay ko vyarth Na gavan

" रात गई बात गई " जो इस भाव में जीता है उसके पास भला तनाव कहां से आएगा ? रात की बात को सुबह लाना और सुबह की बात को रात तक खींच कर ले जाना ही तो चिंता का बसेरा बसाना है । अगर आप जी सकें तो वर्तमान में जीने की कोशिश कीजिए। जो जैसा मिला है उसे जिया जाए‌। जैसे आप अपने घर में खूंटियों पर कपड़े लटकाते हैं वैसे ही उन खूंटियों पर अतीत की यादें लटका दें, भविष्य की कल्पनाओं को लटका दें और आप वर्तमान में जिएं। जो वर्तमान में जीता है जैसी व्यवस्था मिलती है उसे स्वीकार कर लेता है, वह चिंतामुक्त है। कोठरी का भी स्वागत करो और कोठी का भी स्वागत करो। वर्तमान में जीते हुए प्रकृति के सानिध्य में रहने की कोशिश करें। प्रकृति जो कर देती है वही ठीक है। चिंता करने से जीवन के संयोग नहीं बदलते। चिंताओं से समस्या का समाधान भी नहीं निकला करता। अच्छा होगा चिंता करने के बजाय चिंतन करें, निर्णय लें तदनुसार कार्य करें, परिणाम जो आए उसका स्वागत करें। एक अन्य काम और करें कि जीवन में घटी दुर्घटनाओं को अधिक तवज्जो ना दें। उठा-पटक हर किसी की जिंदगी में होती है तभी तो आदमी को "समझ" आती है। लेकिन जो ब...