Skip to main content

निष्काम गुरु सेवा Nishkaam Guru Seva



वैदिक काल में सुभाष नाम का एक विद्यार्थी गुरुदेव के चरणों में विद्या अध्ययन करने गया। विद्या के साथ में पूरी तन्मयता के साथ में गुरु भक्ति में लग गया। ऐसी गुरु भक्ति की ऐसी गुरु सेवा की, कि गुरू के हृदय में बस गया। गुरु का हृदय जीत लिया।
विद्या उपार्जन के बाद जब अपने घर जाने के लिए निकला गुरु जी ने कहा,"बेटा आपने मेरा दिल जीत लिया है, पर हम तो साधारण साधु हैं।हमारे पास धन-दौलत राज्य सत्ता कुछ नहीं है अब तुझे क्या दूं बेटा जिससे तेरा कल्याण हो जाए ऐसा कहते हुए उन्होंने अपनी छाती का एक बाल उखाड़ कर उसे देते हुए कहा - बेटा ले इसे प्रसाद समझकर संभाल के रख ले। जब तक यह तेरे पास रहेगा धन - वैभव - संपत्ति -लक्ष्मी की कोई कमी नहीं रहेगी।
गुरुदेव," आपने मुझे पहले ही सब कुछ दे दिया है।"
वह तो है ! फिर भी मेरी खुशी के लिए रख ले।
सुभाष ने खूब आदर पूर्वक बाल को रख लिया।उसकी सेवा पूजा करता था। घर में सुख शांति समृद्धि का वास हो गया वह धनवान हो गया उसकी ख्याति चारों तरफ फैल ने लग गई।
सुभाष के पड़ोसी ने देखा और सोचा यह भी विद्या ग्रहण करके आया है , और मैं भी विद्या ग्रहण करके आया हूं, और सुभाष से कुछ ज्यादा ही मैंने विद्या ग्रहण की है। फिर भी इसके पास मुझसे ज्यादा वैभव, मुझसे ज्यादा धन है। पूरे नगर में इसका मान है, सनमान है, और मुझे कोई पूछता तक नहीं है।
पड़ोसी ने सुभाष से पूछताछ की, सुभाष भोला सरल सच्चे हृदय वाला था। उसने उसे बताया कि यह सब मेरे गुरु की कृपा है मुझ पर, मैंने हृदय से उनकी सेवा की और प्रसन्न होकर उन्होंने मुझे घर आते वक्त अपने छाती का एक बाल दिया उस बाल कि मैं रोज पूजा करता हूं और यह सब धन - वैभव - संपन्नता ,उसी का दिया हुआ है।
पड़ोसी ने सुभाष से गुरु जी का नाम पता पूछा और गुरु को मिलने निकल पड़ा‌। गुरु के पास पहुंचकर गुरु को प्रणाम किया और कहां,"गुरुजी ! मैं सुभाष का पड़ोसी हूं आपका नाम सुनकर आपके पास आया हूं। अच्छा ! गुरुजी बोले। गुरुजी ! मैं आपकी सेवा करना चाहता हूं। गुरु जी ने कहा मेरी कोई सेवा नहीं है। पड़ोसी फिर भी आग्रह करके उनके आश्रम में रुक गया।
मन के अंदर तो धन वैभव प्राप्त करने की वासना कूट-कूट कर भरी हुई थी। इसीलिए पूरे दिन भर इधर-उधर खुद फांद करता रहा दिखावे के लिए काम करता रहा । शाम होते ही गुरु जी से कहा -
गुरुजी ! आप दयालु हो, सुभाष को आपने धन्य किया है मुझ पर भी कृपा करो । मेरी भी इच्छा पूर्ण करो।
क्या इच्छा पूरी करू।
मुझे भी आपका बाल उखाड़ कर दीजिए।
"अरे भाई ! इसमें उसका प्रारब्ध का जोर है, मेरा कोई चमत्कार नहीं है।
पड़ोसी विचार करने लगा कि गुरु जी के छाती के बाल में अगर इतनी ताकत है तो उनकी जटाओं में कितनी ताकत होगी। तुरंत ही गुरु जी के जटाओं में से चार पांच बाल झपट कर भाग गया । गुरु जी ने कहा -तुझे बाल से इतना प्रेम है, तो जा तुझे आज के बाद बाल ही बाल मिलेंगे।
पड़ोसी घर आ गया। भोजन करने बैठा तो थाली में बाल, पूजा करने बैठा तो पूजा की थाली में बाल कुछ भी काम करें तो बाल ही बाल दिखे परेशान हो गया ।
उस की ऐसी हालत क्यों हुई ? काम और संकल्प के अधीन था। सुभाष सुखी क्यों था ?
काम और संकल्प रहीत गुरु सेवा को तन्मय से करने से धन ,मान, यश ,सुख ,शांति उसके पीछे पीछे चली आई।
गुरु की सेवा ही सर्वोत्तम धर्म है।

Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...