Skip to main content

सबसे सस्ता आदमी। Sabse sasta Aadmi.

इच्छा मत करना । इच्छा दु:खदाई है। आशा बहुत भटकाती है। आशा बहुत दौड़ाती है। सारी दुनिया आशा के खातिर दौड़ती नजर आती है। एक आदमी सोचता है मेरे पास दस हजार रुपए हो जाए तो मैं सुखी हो जाऊंगा और यदि उसके पास दस हजार रुपए हो जाते हैं तो वह सुखी नहीं होता है। क्योंकि उसमें अब एक नई आशा पैदा हो गई। दस हजार से क्या होगा ? कम से कम लाख तो होना ही चाहिए। अब वह लाख के लिए भागेगा। पहले दस हजार रुपए के लिए भाग रहा था रहा था, अब वह लाख रुपए के लिए भाग रहा है। सोच रहा है कि कहीं से भी और किसी भी तरह एक लाख रुपए हो जाए तो सब ठीक हो जाए और यदि पुण्य योग से लाख रुपए हो भी गए तो कुछ भी ठीक नहीं होने वाला,क्योंकि फिर वही आशा कहेगी कि जब लाख रुपए हो सकते हैं तो दस लाख रुपए भी हो सकते हैं।

महंगाई के जमाने में लाख रुपए होते भी क्या है ? आजकल लाख रुपए वाली की पूछी क्या है ? महंगाई का जमाना है। महंगाई तेजी से बढ़ रही है और इस महंगाई के युग में लाख रुपए क्या मायने रखते हैं ? महंगाई दिन - दूनी, रात - चौगुनी बढ़ रही है इसीलिए लाख से काम नहीं चलेगा। कम से कम दस लाख रुपए तो होना ही चाहिए।

सभी चीजों की कीमत बढ़ रही है सिवाय आदमी के। आदमी सस्ता हो गया है। आदमी की जान सस्ती हो गई। आज के युग में सबसे सस्ता आदमी है। आदमी की कोई वैल्यू नहीं। उसे कोई भी नहीं पूछता। आदमी बहुत जल्दी बिक जाता है।

दस लाख रुपए की वासना पैदा हो गई। तय कर लिया कि जब तक दस लाख रुपए नहीं होंगे, तब तक मैं चैन से नहीं बैठूंगा और शुरू हो गई एक अंधी दौड़। दौड़ जारी है। ना दिन में चैन, ना रात में आराम। और मान लो दस लाख रुपए भी हो गए तो क्या अब सब ठीक हो गया ? सारे दु:ख खत्म हो गए ? अंधी दौड़ बंद हो गई। जी नहीं, जनाब। फिर वहीं के वहीं। मन ने कहा - दस लाख ? क्या होता है दस लाख से ? एक ढंग का मकान भी नहीं आता । दस लाख में आता क्या है ? आज लखपति को पूछता कौन है । जमाना करोड़पति का है। "कौन बनेगा करोड़पति" "सवाल दस करोड़" का "छप्पर फाड़ के"जहां भी देखो सुनो करोड़ से नीचे की तो बात ही नहीं हो रही है।

फिर एक वासना और पैदा हो गई। करोड़पति बनना है और फिर वही दंद - फंद शुरू। फिर वही भागमभाग शुरू। पहले तुम सोचते थे कि दस हजार हो जाए तो सुखी हो जाऊंगा पर कुछ नहीं हुआ। दस लाख हो गए तब भी कुछ ठीक नहीं हुआ। बल्कि जो ठीक था, वह भी गड़बड़ हो गया। पहले जो कुछ घर परिवार में सुख - शांति थी, वह भी जाती रही। जो प्रेम और प्यार था, वह भी जाता रहा। सुविधाएं तो थोड़ी सी बढ़ गई पर सुख जाता रहा। तन का आराम बढ़ गया, पर मन की शांति जाती रही।

नोट बड़ी खतरनाक चीज है। दुनिया की सारी संक्रामक बीमारियां इसी नोट की वजह से फैलती है और पनपती है क्योंकि यह नोट सैकड़ों - हजारों गलत अपराधियों और पापियों के हाथ से गुजरते - गुजरते तुम्हारे जैसे शरीफ आदमी के पास आता है तो अपने साथ सैकड़ों बुराइयों और रोगों को साथ लेकर आता है तभी तो आदमी रुपया - पैसा के आते ही बदल जाता है। उसका उठना - बैठना, बोलना - चालना, हाव-भाव सब कुछ बदल जाता है।

तो करोड़पति बनने की वासना पैदा हुई और चलो लो यह बन गए करोड़पति। अब क्या क्या ? सब ठीक हो गया ? सब कुछ ठीक नहीं हुआ। फिर मन ने कहा कि करोड़ नहीं, अरब रुपए होना चाहिए। तो आशा हमेशा दौड़ती है। आशा से ही आकाश टंगा है। आशा आकाश की तरह असीम है।

Comments

Popular posts from this blog

कल की चिंता में वर्तमान समय को व्यर्थ ना गवाएं cal ki chinta mein vartman samay ko vyarth Na gavan

" रात गई बात गई " जो इस भाव में जीता है उसके पास भला तनाव कहां से आएगा ? रात की बात को सुबह लाना और सुबह की बात को रात तक खींच कर ले जाना ही तो चिंता का बसेरा बसाना है । अगर आप जी सकें तो वर्तमान में जीने की कोशिश कीजिए। जो जैसा मिला है उसे जिया जाए‌। जैसे आप अपने घर में खूंटियों पर कपड़े लटकाते हैं वैसे ही उन खूंटियों पर अतीत की यादें लटका दें, भविष्य की कल्पनाओं को लटका दें और आप वर्तमान में जिएं। जो वर्तमान में जीता है जैसी व्यवस्था मिलती है उसे स्वीकार कर लेता है, वह चिंतामुक्त है। कोठरी का भी स्वागत करो और कोठी का भी स्वागत करो। वर्तमान में जीते हुए प्रकृति के सानिध्य में रहने की कोशिश करें। प्रकृति जो कर देती है वही ठीक है। चिंता करने से जीवन के संयोग नहीं बदलते। चिंताओं से समस्या का समाधान भी नहीं निकला करता। अच्छा होगा चिंता करने के बजाय चिंतन करें, निर्णय लें तदनुसार कार्य करें, परिणाम जो आए उसका स्वागत करें। एक अन्य काम और करें कि जीवन में घटी दुर्घटनाओं को अधिक तवज्जो ना दें। उठा-पटक हर किसी की जिंदगी में होती है तभी तो आदमी को "समझ" आती है। लेकिन जो ब...

जिंदगी अनमोल है, धन नहीं - जीवन धन है jindagi Anmol hai dhan Nahin - jivan dhan hai

जिसने अपने जीवन का मूल्यांकन करना सीख लिया, जिसने अपने जीवन की महानताओं को पहचान लिया है, जिसने अपनी मूल्यवत्ता जान ली है, वह दुनिया की संपत्ति से ऊपर अपने जीवन को रखेगा। इस जीवन का उपयोग करेगा और जीवन को बचाने की कोशिश करेगा। याद रखें, धन से सब कुछ पाया जा सकता है, सत्ता से सब कुछ पाया जा सकता है लेकिन इनसे जीवन नहीं पाया जा सकता। सत्ता और वैभव जीवन से अधिक महान नहीं हो सकते । याद है ना…. जब सिकंदर भारत - विजय पर आया था तो उसे अस्सी वर्षीय वृद्धा मिली थी। उसने सिकंदर से पूछा, 'तुम कौन हो और कहां से आए हो ? सिकंदर ने कहा, 'मैं सिकंदर महान हूं, विश्व - विजेता हूं और यूनान से आया हूं।' वृद्धा ने कहा, 'क्यों आया है ? उसने कहा, 'विश्वविजय के अंतर्गत भारत को जीतने के लिए आया हूं।' वृद्धा ने कहा, 'जब भारत को जीत लेगा तब क्या करेगा ?' और जो पड़ोसी देश है उन्हें जीतूंगा।' 'उसके बाद क्या करेगा ?' 'सारी दुनिया को जीत लूंगा।' उसके बाद क्या करेगा ? वृद्धा ने फिर पूछा। सिकंदर ने कहा, 'उसके बाद सुख की रोटी खाऊंगा।' वृद्धा ने कहा, 'आज तु...

मित्र हो, सखा हो तो कृष्ण सुदामा जैसे Mitra ho, sakha ho to Krishna sudama Jaise

युवक-युवतियों को दोस्त बनाएं पर अपनी सीमाएं जरूर रखें। दोस्ती के बीच अगर आप सीमाएं नहीं रखते तो यह अमर्यादित मित्रता मित्र और आपके अपने घर दोनों के लिए विनाश का कारण बन सकती है। ढेर सारे मित्रों को एकत्र करने का कोई औचित्य नहीं है, अगर वे आप के विकास में सहायक ना बन सकें। आपको पता है कि अर्जुन और श्री कृष्ण में अच्छी मित्रता थी। यद्यपि गुरु - शिष्य का भाव था, भगवान - भक्त का भाव था। इसके अतिरिक्त तीसरा भाव था - सखा भाव, मित्रता का भाव। जिसके कारण कृष्ण जैसे महापुरुष अपने सखा - भाव को रखने के लिए अर्जुन का रथ हाकने के लिए सारथी बन जाते हैं। मित्रता का आदर्श है कृष्ण और अर्जुन का परस्पर व्यवहार। एक नुस्खा आजमाइए कि कल तक जो आपका मित्र था, जिसे आज भी आप अपना मित्र मानते हैं, और संयोग की बात कि वह कलेक्टर, एस.पी या इसी तरह के किसी उच्च पद पर पदस्थ हो गया है। आप उससे मिलने जाइएगा, आपको एक ही दिन में पता लग जाएगा कि वह कैसा आदमी है और उसके साथ कैसी मित्रता थी। आपकी मित्रता का सारा अहंकार , सारा भाव दो मिनट में खंडित हो जाएगा जब आप उसके पास जाएंगे। मित्र तो कृष्ण जैसे ही हो सकते हैं कि सुदामा...