Skip to main content

विश्वास का महत्व। Vishwas ka mahatva.

जीवन में जो महत्व स्वास का है, समाज में वही महत्व विश्वास का है।

विश्वास जीवन की स्वास है, विश्वास जीवन की आस है, विश्वास जीवन की प्यास है। दुनिया विश्वास पर टिकी है। जब तक विश्वास- है तब तक दुनिया है।

विश्वास उठा यह दुनिया भी उठ जाएगी । लोग कहते हैं, पृथ्वी शेषनाग पर टिकी है लेकिन मैं कहता हूं कि दुनिया शेषनाग पर नहीं टिकी है, अपितु हमारे - तुम्हारे आपसी विश्वास पर टिकी है।

विश्वास सृष्टि की बुनियाद है, श्रद्धा जीवन की नींव है। जीवन की इमारत श्रद्धा और विश्वास के मजबूत पायों पर ही तो खड़ी होती है। पति का पत्नी पर विश्वास है तो जीवन में खुशियां हैं। यह विश्वास टूटा और जीवन नर्क बन गया। बापका बेटे में और बेटे का बाप में विश्वास है तो रिश्तो में माधुर्य है, मिठास है। यह विश्वास उठा कि जीवन में कड़वाहट आई। मालिक का नौकर पर विश्वास न हो तो व्यापार ठप्प हो जाए और नौकर का मालिक पर से विश्वास जाता रहे तो सेवा एक पीड़ादाई बोझ बन जाएगी ।

स्मरण रहे संसार विश्वास से चलता है, धर्म श्रद्धा से चलता है और विज्ञान तर्क से चलता है।

विज्ञान में श्रद्धा का कोई मूल्य नहीं । श्रद्धा उसके लिए व्यर्थ है, फिजूल है, कचरा है। वहां तर्क सर्वोपरि है। धर्म में तर्क बाधा है, गतिरोध है, रोड़ा है। धर्म में तर्क की कोई गुंजाइश नहीं है। विज्ञान दिमाग से चलता है और धर्म हृदय से, हृदय के समर्पण से चलता है।

धर्म और विज्ञान में वही अंतर है जो धोती और पायजामा में अंतर है। धोती ने एक बार पायजामा से पूछा, हम दोनों में क्या अंतर है ? पायजामा बोला - अंतर क्या है ? दोनों बने हैं धागे से। फर्क इतना है कि तुम खुलते हो पीछे से और मैं खुलता हूं आगे से।

धर्म धोती है और विज्ञान पायजामा है। धोती सरल होती है सहज होती है और पायजामा वक्र होता है बनावटी होता है।

जो सहज है वह धर्म है, प्राकृतिक है वह धर्म है। वह विश्वास ही तो है जो संत - मुनियों की पूजा - अर्चना करने की प्रेरणा देता है।

Comments

Popular posts from this blog

कल की चिंता में वर्तमान समय को व्यर्थ ना गवाएं cal ki chinta mein vartman samay ko vyarth Na gavan

" रात गई बात गई " जो इस भाव में जीता है उसके पास भला तनाव कहां से आएगा ? रात की बात को सुबह लाना और सुबह की बात को रात तक खींच कर ले जाना ही तो चिंता का बसेरा बसाना है । अगर आप जी सकें तो वर्तमान में जीने की कोशिश कीजिए। जो जैसा मिला है उसे जिया जाए‌। जैसे आप अपने घर में खूंटियों पर कपड़े लटकाते हैं वैसे ही उन खूंटियों पर अतीत की यादें लटका दें, भविष्य की कल्पनाओं को लटका दें और आप वर्तमान में जिएं। जो वर्तमान में जीता है जैसी व्यवस्था मिलती है उसे स्वीकार कर लेता है, वह चिंतामुक्त है। कोठरी का भी स्वागत करो और कोठी का भी स्वागत करो। वर्तमान में जीते हुए प्रकृति के सानिध्य में रहने की कोशिश करें। प्रकृति जो कर देती है वही ठीक है। चिंता करने से जीवन के संयोग नहीं बदलते। चिंताओं से समस्या का समाधान भी नहीं निकला करता। अच्छा होगा चिंता करने के बजाय चिंतन करें, निर्णय लें तदनुसार कार्य करें, परिणाम जो आए उसका स्वागत करें। एक अन्य काम और करें कि जीवन में घटी दुर्घटनाओं को अधिक तवज्जो ना दें। उठा-पटक हर किसी की जिंदगी में होती है तभी तो आदमी को "समझ" आती है। लेकिन जो ब...

जिंदगी अनमोल है, धन नहीं - जीवन धन है jindagi Anmol hai dhan Nahin - jivan dhan hai

जिसने अपने जीवन का मूल्यांकन करना सीख लिया, जिसने अपने जीवन की महानताओं को पहचान लिया है, जिसने अपनी मूल्यवत्ता जान ली है, वह दुनिया की संपत्ति से ऊपर अपने जीवन को रखेगा। इस जीवन का उपयोग करेगा और जीवन को बचाने की कोशिश करेगा। याद रखें, धन से सब कुछ पाया जा सकता है, सत्ता से सब कुछ पाया जा सकता है लेकिन इनसे जीवन नहीं पाया जा सकता। सत्ता और वैभव जीवन से अधिक महान नहीं हो सकते । याद है ना…. जब सिकंदर भारत - विजय पर आया था तो उसे अस्सी वर्षीय वृद्धा मिली थी। उसने सिकंदर से पूछा, 'तुम कौन हो और कहां से आए हो ? सिकंदर ने कहा, 'मैं सिकंदर महान हूं, विश्व - विजेता हूं और यूनान से आया हूं।' वृद्धा ने कहा, 'क्यों आया है ? उसने कहा, 'विश्वविजय के अंतर्गत भारत को जीतने के लिए आया हूं।' वृद्धा ने कहा, 'जब भारत को जीत लेगा तब क्या करेगा ?' और जो पड़ोसी देश है उन्हें जीतूंगा।' 'उसके बाद क्या करेगा ?' 'सारी दुनिया को जीत लूंगा।' उसके बाद क्या करेगा ? वृद्धा ने फिर पूछा। सिकंदर ने कहा, 'उसके बाद सुख की रोटी खाऊंगा।' वृद्धा ने कहा, 'आज तु...

मित्र हो, सखा हो तो कृष्ण सुदामा जैसे Mitra ho, sakha ho to Krishna sudama Jaise

युवक-युवतियों को दोस्त बनाएं पर अपनी सीमाएं जरूर रखें। दोस्ती के बीच अगर आप सीमाएं नहीं रखते तो यह अमर्यादित मित्रता मित्र और आपके अपने घर दोनों के लिए विनाश का कारण बन सकती है। ढेर सारे मित्रों को एकत्र करने का कोई औचित्य नहीं है, अगर वे आप के विकास में सहायक ना बन सकें। आपको पता है कि अर्जुन और श्री कृष्ण में अच्छी मित्रता थी। यद्यपि गुरु - शिष्य का भाव था, भगवान - भक्त का भाव था। इसके अतिरिक्त तीसरा भाव था - सखा भाव, मित्रता का भाव। जिसके कारण कृष्ण जैसे महापुरुष अपने सखा - भाव को रखने के लिए अर्जुन का रथ हाकने के लिए सारथी बन जाते हैं। मित्रता का आदर्श है कृष्ण और अर्जुन का परस्पर व्यवहार। एक नुस्खा आजमाइए कि कल तक जो आपका मित्र था, जिसे आज भी आप अपना मित्र मानते हैं, और संयोग की बात कि वह कलेक्टर, एस.पी या इसी तरह के किसी उच्च पद पर पदस्थ हो गया है। आप उससे मिलने जाइएगा, आपको एक ही दिन में पता लग जाएगा कि वह कैसा आदमी है और उसके साथ कैसी मित्रता थी। आपकी मित्रता का सारा अहंकार , सारा भाव दो मिनट में खंडित हो जाएगा जब आप उसके पास जाएंगे। मित्र तो कृष्ण जैसे ही हो सकते हैं कि सुदामा...