Skip to main content

गुरु और शास्त्र दोनों ही महान है। Guru aur Shastra dono hai mahan hai.

सच्चे गुरु व सच्चे शास्त्र व्यक्ति को एक ही शिक्षा देते हैं कि अच्छे व्यक्ति बनो, पवित्र विचार रखो , किसी का बुरा मत करो और पुरुषार्थ करो। अलग - अलग व्यक्तित्व की क थाओं के माध्यम से, अलग-अलग उदाहरणों से यही बातें समझाने का प्रयास किया जाता है।

जब व्यक्ति गुरु के पास जाता है, तो उसे बहुत- सी कमियों को त्यागने और बहुत- सी अच्छाइयों को अपनाने का पाठ वहां से मिलता है। जितना वहां जाएगा, उसे नया पुरुषार्थ करने का ज्ञान कहां से मिलेगा।

लेकिन व्यक्ति गुरु के पास पुरुषार्थ बढ़ाने के लिए नहीं जाता है। वह तो सुरक्षा खोजने के लिए गुरु के पास जाता है, गुरु के पास जाऊं तो जीवन की कोई आसान राह मिल जाए। कुछ कम करना पड़े और अधिक मिल जाए। कुछ उनके आशीर्वाद से पाप - कर्म कट जाए और पुण्य - कर्म का उदय हो जाए अपनी भूमिका को कम करने के लिए वहां जाता है।

व्यक्ति यदि ऐसा निश्चय करके गुरु के पास जाए कि बस थोड़ा-सा इशारा मिल जाए, तो और अच्छा है करना तो मुझे ही है। अपनी शक्तियों को और अधिक मुझे जगाना है। कैसे मैं अपने आप को श्रेष्ठ बना सकता हूं, चाहे कितनी भी मेहनत करनी पड़े ऐसी सोच रखकर गुरु के पास जाएं, तो कुछ फायदा हो सकता है। लेकिन व्यक्ति के भीतर कुछ और ही चल रहा होता है।

वह गुरु की बात पर ध्यान कम देता है। गुरु की भक्ति पर ध्यान ज्यादा देता है। वह गुरु की पूजा करता है, वह शास्त्रों की पूजा करता है, ताकि वहां से आशीर्वाद स्वरुप कुछ मिलता रहे, गुरु की कुछ कृपा दृष्टि मिल जाए। इस बात पर बहुत ज्यादा ध्यान है, पर गुरु ने जो कहा है, शास्त्रों में जो बताया गया है उस पर जरा भी ध्यान नहीं है। यह कैसी भक्ति है, समझना मुश्किल है।

व्यक्ति वर्षों तक शास्त्र पढ़ता रहता है, उन्हें रट भी लेता है। रोज गुरु को सुन रहा है, और परिवर्तन नजर नहीं आता है। क्योंकि परिवर्तन के लिए पुरुषार्थ चाहिए, स्वयं की महत्वपूर्ण भूमिका चाहिए।

जब तक व्यक्ति पुरुषार्थ से बचता रहेगा और सुरक्षा खोजता रहेगा तब तक कोई गुरु, कोई शास्त्र कुछ भी भला नहीं कर सकता, चाहे उनकी कितनी ही भक्ति कर लो, चाहे उन्हें कितना ही सुन लो। फिर व्यक्ति रोज - रोज नया गुरु खोजता है, नया शास्त्र पढ़ता है। वह समझता है शायद और कोई बेहतर गुरु या शास्त्र मिलने से मेरा भला हो सकता है। जबकि सच यह है कि यदि व्यक्ति स्वयं की भूमिका को ठीक से समझ ले, तो वह जीवन में घटने वाली हर घटना से ज्ञान ले सकता है। गुरु व शास्त्रों द्वारा जीवन के सारे रहस्य जान सकता है। वह गुरु से ज्यादा ज्ञानी भी बन सकता है। जीवन के सभी रहस्यों की खोज वह स्वयं कर सकता है।

गुरु व शास्त्रों की सबसे सच्ची भक्ति यही है कि उनकी बातों के अनुसार अपने आप में परिवर्तन लाओ। गुरु की प्रसन्नता इसमें ज्यादा है, गुरु की भक्ति में नहीं है।

सच्चा गुरु अपने शिष्य को सीमा में नहीं बांधना चाहता है।उसकी खुशी इसमें हैं कि उसका शिष्य उससे दो कदम आगे निकले। जो काम वह स्वयं नहीं कर पाया, उसे वह शिष्य कर दे। वास्तव में तो वह कोई रास्ता भी नहीं बताना चाहता है, वह तो चाहता है कि उसका शिष्य जीवन का हर रास्ता स्वयं खोजने के लायक बने। गुरु यह नहीं चाहता कि शिष्य उसकी हर बात मानता रहे। वह तो उसके भीतर वह विकास करना चाहता है कि उसमें हर बात को पूरी तरह समझने की, जांचने कि, वह अपने अनुसार सुधार करने की क्षमता हो। गुरु अपने शिष्य को पूर्णतया सक्षम बनाना चाहता है, ताकि वह जीवन में आने वाली हर परिस्थिति का मुकाबला कर सके। आत्मनिर्भर होकर जीवन के हर क्षेत्र में उन्नति कर सके।

Comments

Popular posts from this blog

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...

कल की चिंता में वर्तमान समय को व्यर्थ ना गवाएं cal ki chinta mein vartman samay ko vyarth Na gavan

" रात गई बात गई " जो इस भाव में जीता है उसके पास भला तनाव कहां से आएगा ? रात की बात को सुबह लाना और सुबह की बात को रात तक खींच कर ले जाना ही तो चिंता का बसेरा बसाना है । अगर आप जी सकें तो वर्तमान में जीने की कोशिश कीजिए। जो जैसा मिला है उसे जिया जाए‌। जैसे आप अपने घर में खूंटियों पर कपड़े लटकाते हैं वैसे ही उन खूंटियों पर अतीत की यादें लटका दें, भविष्य की कल्पनाओं को लटका दें और आप वर्तमान में जिएं। जो वर्तमान में जीता है जैसी व्यवस्था मिलती है उसे स्वीकार कर लेता है, वह चिंतामुक्त है। कोठरी का भी स्वागत करो और कोठी का भी स्वागत करो। वर्तमान में जीते हुए प्रकृति के सानिध्य में रहने की कोशिश करें। प्रकृति जो कर देती है वही ठीक है। चिंता करने से जीवन के संयोग नहीं बदलते। चिंताओं से समस्या का समाधान भी नहीं निकला करता। अच्छा होगा चिंता करने के बजाय चिंतन करें, निर्णय लें तदनुसार कार्य करें, परिणाम जो आए उसका स्वागत करें। एक अन्य काम और करें कि जीवन में घटी दुर्घटनाओं को अधिक तवज्जो ना दें। उठा-पटक हर किसी की जिंदगी में होती है तभी तो आदमी को "समझ" आती है। लेकिन जो ब...