Skip to main content

मुर्दे का मांस खाना murde ka maans khana

एक बार प्रभु श्री रामचंद्र पुष्पक यान से चलकर तपोवन का दर्शन करते हुए महर्षि अगस्त्य के यहां गए। महर्षि ने उनका बड़ा स्वागत किया। अंत में अगस्त्यजी ने विश्वकर्मा का बनाया एक दिव्य आभूषण उन्हें देने लगे। इस पर भगवान श्रीराम ने आपत्ति की और कहा - 'ब्रह्मन् ! आपसे मैं कुछ लूं यह बड़ी निंदनीय बात होगी। क्षत्रिय भला, जानबूझकर ब्राह्मण का दिया हुआ दान क्योंकर ले सकता है‌।' फिर अगस्त्यजी के अत्यंत आग्रह करने पर उन्होंने उसे ले लिया और पूछा कि वह आभूषण उन्हें कैसे मिला था।

अगस्त्यजी ने कहा - 'रघुनंदन ! पहले त्रेता युग में एक बहुत विशाल वन था, पर उसमें पशु पक्षी नहीं रहते थे। उस वन के मध्य भाग में चार कोस लंबी एक झील थी। वहां मैंने एक बड़े आश्चर्य की बात देखी। सरोवर के पास ही एक आश्रम था, किंतु उसमें ना तो कोई तपस्वी था और ना कोई जीव जंतु। उस आश्रम में मैंने ग्रीष्म ऋतु की एक रात बिताई। सवेरे उठकर तालाब की ओर चला तो रास्ते में मुझे एक मुर्दा दिखा, जिसका शरीर बड़ा हृष्ट - पुष्ट था। मालूम होता था कि किसी पुरुष की लाश है। मैं खड़ा होकर उस लाश के संबंध में कुछ सोच ही रहा था कि आकाश से एक दिव्य विमान उतरता दिखाई दिया। क्षणभर मैं वह विमान सरोवर के निकट भी आ पहुंचा। मैंने देखा उस विमान से एक दिव्य मनुष्य उतरा और सरोवर में स्नान कर उस मुर्दे का मांस खाने लगा। भरपेट उस मोटे - ताजे मुर्दे का मांस खाकर वह फिर सरोवर में उतरा और उसकी शोभा निहारकर फिर स्वर्ग की ओर जाने लगा। उस देवोपम पुरुष को ऊपर जाते देख मैंने कहा - 'महाभाग ! तनिक ठहरो। मैं तुमसे एक बात पूछता हूं। तुम्हारा भोजन बहुत ही घृणित है। सौम्य ! तुम ऐसा भोजन क्यों करते हो और कहां रहते हो।'

'रघुनंदन ! मेरी बात सुनकर उसने हाथ जोड़कर कहा - 'विप्रवर ! और मैं विदर्भ देश का राजा था। मेरा नाम श्वेता था। राज्य करते - करते मुझे प्रबल वैराग्य हो गया और मैं मरणपर्यंत तपस्या कां निश्चय करके मैं यहां आ गया। असली हज़ार वर्षों तक कठोर तप करके मैं ब्रह्मलोक गया, किंतु वहां पहुंचने पर मुझे भूख और प्यास सताने लगी। मेरी इंद्रियां तिलमिला उठी। मैंने ब्रह्माजी से पूछा - 'भगवान् ! यह लोक तो भूख और प्यास से रहित सुना गया है, तथा भूख - प्यास मेरा पिंड यहां भी नहीं छोड़ती, मेरे किस कर्म का फल है ? तथा मेरा आहार क्या होगा ?

'इस पर ब्रह्मा जी ने बड़ी देर तक सोच कर कहा - 'तात ! पृथ्वी दान किए बिना यहां कोई वस्तु खाने को नहीं मिलती। तुमने तो बिखमंगे को भी कभी भीख नहीं दी है। इसीलिए यहां पर भी तुम्हें भूख - प्यास का कष्ट भोगना पड़ रहा है। राजेंद्र ! भांति - भांति के आहारों से जिसको तुमने भली-भांति पुष्ट किया था वह तुम्हारा उत्तम शरीर पड़ा हुआ है, तुम उसी का मांस खाओ, उसी से तुम्हारी तृप्ति होगी। वह तुम्हारा शरीर अक्षय बना दिया गया है। उसे प्रतिदिन तुम खाकर ही तरफ तरह तृप्त रह सकोगे। इस प्रकार अपने ही शरीर का मांस खाते - खाते जब सौ वर्ष पूरे हो जाएंगे, तब तुम्हें महर्षि अगस्त्यजी के दर्शन होंगे। उनकी कृपा से तुम संकट से छूट जाओगे। वे इंद्र सहित संपूर्ण देवताओं तथा असुरों का भी उद्धार करने में समर्थ है, फिर यह कौन सी बड़ी बात है।

'विप्रवर ! ब्रह्माजी का यह कथन सुनकर मैंने यह घृणित कार्य आरंभ किया। यह शव न तो कभी नष्ट होता है, साथ ही मेरी तृप्ति भी इसी को खाने से होती है। न जाने कब उन महाभाग के दर्शन होंगे, जब इससे पिंड छूटेगा। अब तो ब्रह्मनृ ! सौ वर्ष की पूरे हो गए हैं।'

'रघुनंदन ! राजा शवेत का यह कथन सुनकर तथा उसके घृणित कार्य आहार की और देखकर मैंने कहा - 'अच्छा ! तो तुम्हारे सौभाग्य से मैं अगस्त्य ही आ गया हूं। अब निस्संदेह तुम्हारा उद्धार करूगां।' इतना सुनते ही वह दंड की भांति मेरे पैरों पर गिर गया और मैंने उसे उठाकर गले लगा लिया। वहीं उसने अपने उद्धार के लिए इस दिव्य आभूषण को दान रूप में मुझे प्रदान किया। उसकी दु:खद अवस्था और अरूण वाणी सुनकर मैंने उसके उध्दार की दृष्टि से ही वह दान ले लिया, लोभवश नहीं। मेरे इस आभूषण को लेते ही उसका वह मुर्दा शरीर अदृश्य हो गया। फिर राजा शवेत वहां से बड़ी प्रसन्नता के साथ ब्रहृंलोक चले गए। तदनंतर और कुछ दिनों तक सत्संग करके भगवान् वहां से अयोध्या को लौट आए।

Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

अनाथ anath

श्रमण अनाथी , नगर के बाहर उपवन में थे युवा अवस्था , भरपूर चैतन्य शक्ति और ऊर्जा का आध्यात्मिक प्रयोग वर्षों की साधना को घंटों में पूर्ण कर रहे थे। एक दिन उपवन में सम्राट श्रेणिक पहुंचे । मुनि के दमकते हुए चेहरे और उभरते हुए यौवन से श्रेणिक विस्मय -विमुग्ध हो उठे। सोचने लगे ,यह सौंदर्य भोग के लिए है या योग के लिए है ? सन्यासी होने का अर्थ यह तो नहीं है कि जीवन के साथ ही अन्याय किया जाए। श्रेणिक मुनि के पास पहुंचे । पूछा ' इस तरह यौवन अवस्था में गृह - त्याग कर सन्यास अपनाने की सार्थकता क्या है ? मुनि ! यह यौवन , भोगों को भोगने के लिए है । तुम उसे क्षीण कर रहे हो । ' मुनि ने कहा , ' नहीं ! मैं ऊर्जा का सदुपयोग कर रहा हूं । वह व्यक्ति भला साधनाओं की पराकाष्ठाओं को कैसे छू पायेगा जो अपना यौवन संसार को सौंपता है और बुढ़ापा परमात्मा को। राजन ! जितनी उर्जा भोग के लिए चाहिए , उससे सौ -गुनी ऊर्जा योग के लिए भी आवश्यक है । ' सम्राट सकपका गया । पूछने लगा ' मुनिवर ! क्या मैं आपका नाम जान सकता हूं । ' मुनि ने कहा , ' अनाथी । ' ' अनाथी ! बड़ा विचित्र नाम है। मु...

लक्ष्मण को दिया था रावण ने अंतिम संदेश Lakshman ko diya tha ravan ne antim Sandesh

रावण जब मृत्यु शैया पर थे तब राम ने लक्ष्मण से कहा कि, "तुम रावण के पास शीघ्र पहुंचों। उसके पास अमूल्य ज्ञान है, उसे अर्जित करो। उससे जगत के लिए अंतिम संदेश ले आओ।" लक्ष्मण दौड़े। उसने रावण से कहा, "राम रो रहे हैं।" रावण के द्वारा वजह पूछने पर लक्ष्मण ने बताया कि "आपके अंतकाल से व्यथित हुए हैं। मुझे आपके पास अंतिम संदेश प्राप्त करने के लिए भेजा है। बड़े भैया ने कहलवाया है कि "आप अनेक गुणों के भंडार हैं। सीता का अपहरण तो आपकी आकस्मिक (कर्मोदय जनित) भूल थी।" आंख में अश्रु सहित रावण ने कहा कि "मेरे जैसे शत्रु का भी राम गुणकथन करते हैं। इसी लिए राम जगत में भगवान के रूप में पूजे जाते हैं।" अब आपको मेरा अंतिम संदेश यह है, कि" आज की बात कल पर छोड़नी नहीं चाहिए। मेरी इच्छा थी कि मैं स्वर्गगमन के लिए धरती पर सीढी रखूं, जिससे सभी जीव स्वर्गारोहण कर सकें, कोई भी नरक की दिशा में गति न करें, पर वह कार्य अधूरा ही रह गया। मैंने इस काम में विलंब किया और मौत वेग से आगे बढ़ गई। अब अफसोस करने में क्या लाभ। Rich Dad Poor Dad - 20th Anniversa...