Skip to main content

बच्चे की चाल मास्टर बेहाल bacche ki chaal master behal


बच्चे की चाल मास्टर बेहाल bacche ki chaal master behal


एक वाक्या याद आ गया। बड़ा मजेदार वाक्या है। हुआ यूं कि एक बच्चा मास्टर के पास पहुंचा और बोला – गुरुजी! कल रात आपके बाप मेरे सपने में आए। मास्टर बोला – मेरे बाप! और तेरे सपने में ? झूठ, बिल्कुल सफेद झूठ। मेरे बाप तेरे सपने में आ ही नहीं सकते। बच्चा बोला – गुरुजी, आप मेरा विश्वास करें। आपके पिताजी मेरे सपने में सच में आए थे। मास्टर ने कहा – लेकिन मेरे बाप को मरे तो पांच साल हो गए, आज तक मेरे सपने में नहीं आए तो आए तेरे सपने में कैसे आ गए ? बच्चा बोला – गुरुजी, आपके सपने में नहीं आए तो मैं क्या करूं ? और यह कोई जरूरी भी नहीं है कि आप के बाप हैं तो केवल आप ही के सपने में आए। और किसी के सपने में ना आए। मास्टर ने कहा – हां, ऐसा कोई जरूरी नहीं है। पर वो तेरे सपने में कैसे आ गए ? बच्चा बोला – बस बाई चांस। मास्टर ने कहा – अच्छा ठीक है, बोल, मेरे बाप क्या कह रहे थे ? बच्चे ने कहा – मास्टर जी ! और तो कुछ नहीं बोले। बस केवल यही कहा कि कल तू मेरे बेटे के पास जाना और उससे कहना कि वह तुझे अच्छे नंबरों से पास कर दे।
मास्टर ने कहा – कमाल है बेटा। अब तो तुझे पास करना ही पड़ेगा। बाप का आदेश और वह भी स्वर्गीय बाप का। ऐसा कौन नालायक बेटा होगा जो अपने स्वर्गीय बाप का कहना ना माने। जिंदा बाप की आज्ञा ना मानने वाले तो घर – घर मिल जाएंगे, मगर स्वर्गीय बाप की आज्ञा ना मानने वाले सारी दुनिया में शायद ही कोई बेटा मिले। मास्टर ने कहा – ठीक है, तू घर जा। तेरा काम हो जाएगा। दो दिन बाद मास्टर स्कूल पहुंचे और उस बच्चे को बुला कर बोले क्यों रे ! झूठ बोलता है। बच्चा बोला – मास्टर, जी क्या हुआ ? मास्टर ने कहा – अबे, उल्लू के पट्ठे! कल रात मेरे बाप मेरे सपने में आए थे। बच्चे ने कहा – अच्छा, मास्टर जी। आप भी सपने में आ गए। चलो बहुत अच्छा हुआ। अच्छा, क्या बोल रहे थे, मास्टर ने कहां – बस, तेरा भंडाफोड़ रहे थे। बच्चे ने कहा – क्या मतलब ? मास्टर बोला – पिताजी कह रहे थे यह बच्चा बड़ा नालायक और बदतमीज है। इसको किसी भी शर्त पर पास मत करना । बच्चे ने कहा – मास्टर जी! अब आप पास करें या ना करें यह तो आपकी मर्जी है। मगर एक बात कहूं। आप के बाप बड़े वाहियात किस्म केआदमी है। मास्टर ने गुस्से में कहा – क्यों ? बच्चे ने कहा – इसीलिए की वे मुझे कुछ कह गए और आप को कुछ कह गए। विश्वास करने लायक नहीं थे आप के पिताजी।
बच्चों की प्रतिभा का कमाल है, यह तो महज एक उदाहरण है।

Comments

Popular posts from this blog

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...

कल की चिंता में वर्तमान समय को व्यर्थ ना गवाएं cal ki chinta mein vartman samay ko vyarth Na gavan

" रात गई बात गई " जो इस भाव में जीता है उसके पास भला तनाव कहां से आएगा ? रात की बात को सुबह लाना और सुबह की बात को रात तक खींच कर ले जाना ही तो चिंता का बसेरा बसाना है । अगर आप जी सकें तो वर्तमान में जीने की कोशिश कीजिए। जो जैसा मिला है उसे जिया जाए‌। जैसे आप अपने घर में खूंटियों पर कपड़े लटकाते हैं वैसे ही उन खूंटियों पर अतीत की यादें लटका दें, भविष्य की कल्पनाओं को लटका दें और आप वर्तमान में जिएं। जो वर्तमान में जीता है जैसी व्यवस्था मिलती है उसे स्वीकार कर लेता है, वह चिंतामुक्त है। कोठरी का भी स्वागत करो और कोठी का भी स्वागत करो। वर्तमान में जीते हुए प्रकृति के सानिध्य में रहने की कोशिश करें। प्रकृति जो कर देती है वही ठीक है। चिंता करने से जीवन के संयोग नहीं बदलते। चिंताओं से समस्या का समाधान भी नहीं निकला करता। अच्छा होगा चिंता करने के बजाय चिंतन करें, निर्णय लें तदनुसार कार्य करें, परिणाम जो आए उसका स्वागत करें। एक अन्य काम और करें कि जीवन में घटी दुर्घटनाओं को अधिक तवज्जो ना दें। उठा-पटक हर किसी की जिंदगी में होती है तभी तो आदमी को "समझ" आती है। लेकिन जो ब...