Skip to main content

भगवान को मनाने का प्रयास bhagwan ko manane Ka prayas

व्यक्ति भगवान के पास भी सिर्फ अपनी सुरक्षा का उपाय करने के लिए ही जाता है। वहां उसका एक ही ध्येय होता है कि जिन इच्छाओं को मैं अपने पुरुषार्थ से पूरा नहीं कर पाया, वह सब भगवान के सामने विनती करने से पूरी हो जाएंगी।वह हर तरह से भगवान को मनाने का प्रयास करता है। भगवान के सामने जाकर अपने आप को दीन - हीन स्वीकार करता है, अपने आपको मूर्ख- अज्ञानी स्वीकार करता है, ताकि भगवान को तरस आ जाए और उसकी सभी अधूरी इच्छाएं पूरी हो जाएं। कितने सरल रास्ते से व्यक्ति अपनी सुरक्षा का इंतजाम करना चाहता है। यही नहीं जब बार-बार विनती करने पर भी वह कुछ हासिल नहीं होता, तो भी उसकी समझ में यह नहीं आता है कि मांगने से कुछ हासिल नहीं होने वाला है। कुछ हासिल करना है, तो पुरुषार्थ करना होगा। इसके बजाय वह यह सोचता है कि भगवान को मनाने में मुझसे कुछ कमी रह गई लगती है, इसीलिए मैं अब दोबारा प्रयास करता हूं। वह अबकी बार थोड़ा क्रिया - कर्म और बढ़ा लेता है। थोड़ी पूजन सामग्री, थोड़ा समय, थोड़ा अनुनय - विनय और बड़ा लेता है। शायद अबकी बार भगवान मान जाएं। ऐसा वह जीवन भर करता रहता है और हर बार अलग-अलग तरीकों से भगवान को मनाने का प्रयास करता रहता है। इस कदर प्रयास करता है कि कहीं-कहीं तो उसकी आधी से ज्यादा जिंदगी सिर्फ नाना प्रकार के आडंबर में निकल जाती है। इतने ज़्यादा आडंबर के तरीके ईजाद हो चुके हैं कि उनकी चर्चा करो, तो जीवन छोटा पड़ जाए। इतना श्रम यदि व्यक्ति सत्कर्म के लिए कर ले, तो दुनिया स्वर्ग बन जाए।

क्या भगवान को आपने एक सामान्य व्यक्ति समझ रखा है कि जो ज्यादा चापलूसी करेगा, उसे ज्यादा दे देगा और जो चापलूसी नहीं करेगा, उसे वह कुछ नहीं देगा। जरा सच्चे मन से चिंतन करेंगे, तो हमें अपनी गलती का एहसास हो जाएगा। भगवान ने तो सब कुछ हमें दे ही रखा है। भगवान ने अपने पास थोड़े ही कुछ छुपा रखा है कि चेहरा देखकर जैसा मूड हो गया, वैसा किसी को दे दिया। उसने सारे खजाने हमारे सामने खोल रखे हैं, बस अपने पुरुषार्थ द्वारा उसे हासिल करना है। लेकिन व्यक्ति पता नहीं क्यों पुरुषार्थ को सजा समझता है। काम करने से बचना भी जाता है और सब कुछ हासिल भी करना चाहता है। बस, जीवन भर इसी के लिए उपाय ढूंढता रहता है।

सिर्फ मांगने के लिए व्यक्ति भगवान के पास नहीं जाता है। इसके अलावा अपने सारे दुष्कर्म का निवारण करने के लिए भी वह भगवान के पास जाता है। बड़े सरल तरीके से अपने आपको इन दुष्कर्मों के प्रभाव से मुक्त करने का तरीका ढूंढता है। भगवान से विनती करता है कि हे भगवान ! जाने - अनजाने में मुझसे जो भी पाप हुए हैं, उन्हें माफ कर देना। इसके लिए मैं नाना प्रकार की भक्ति करता हूं।

मनुष्य ने भगवान को मात्र अपनी सुरक्षा का साधन समझ रखा है। भगवान का इस तरह उपयोग करना गलत है। भगवान को जब याद करो, तो वे सब गुण स्वयं में लाने का निश्चय करो, अपनी जिम्मेदारियों का ध्यान करो, अपने भीतर के भगवान की पहचान करो, अपनी शक्तियों को पहचानो, उनका सदुपयोग करने का संकल्प करो। अपने आप को दीन - हीन मत कहो, इससे भगवान को कष्ट होता है। जब कोई बेटा अपने पिता से कहता है कि मैं दीन - हीन हूं, तो पिता को बड़ा कष्ट होता है, इसी तरह भगवान को भी कष्ट होता है।

भगवान ने आपको शक्तियों का भंडार देकर इस धरती पर भेजा है। जरा उनको पहचानने का प्रयास करो। कुछ अपनी जिम्मेदारी समझो और मेहनत करो। अपने जीवन की आशातीत बेहतरी को अपने कर्मों के माध्यम से पाने का निश्चय करो। जीवन इसी के लिए बना है। यही जीवन का सत्य है। इसी में आपकी जीत है।

Comments

Popular posts from this blog

कल की चिंता में वर्तमान समय को व्यर्थ ना गवाएं cal ki chinta mein vartman samay ko vyarth Na gavan

" रात गई बात गई " जो इस भाव में जीता है उसके पास भला तनाव कहां से आएगा ? रात की बात को सुबह लाना और सुबह की बात को रात तक खींच कर ले जाना ही तो चिंता का बसेरा बसाना है । अगर आप जी सकें तो वर्तमान में जीने की कोशिश कीजिए। जो जैसा मिला है उसे जिया जाए‌। जैसे आप अपने घर में खूंटियों पर कपड़े लटकाते हैं वैसे ही उन खूंटियों पर अतीत की यादें लटका दें, भविष्य की कल्पनाओं को लटका दें और आप वर्तमान में जिएं। जो वर्तमान में जीता है जैसी व्यवस्था मिलती है उसे स्वीकार कर लेता है, वह चिंतामुक्त है। कोठरी का भी स्वागत करो और कोठी का भी स्वागत करो। वर्तमान में जीते हुए प्रकृति के सानिध्य में रहने की कोशिश करें। प्रकृति जो कर देती है वही ठीक है। चिंता करने से जीवन के संयोग नहीं बदलते। चिंताओं से समस्या का समाधान भी नहीं निकला करता। अच्छा होगा चिंता करने के बजाय चिंतन करें, निर्णय लें तदनुसार कार्य करें, परिणाम जो आए उसका स्वागत करें। एक अन्य काम और करें कि जीवन में घटी दुर्घटनाओं को अधिक तवज्जो ना दें। उठा-पटक हर किसी की जिंदगी में होती है तभी तो आदमी को "समझ" आती है। लेकिन जो ब...

जिंदगी अनमोल है, धन नहीं - जीवन धन है jindagi Anmol hai dhan Nahin - jivan dhan hai

जिसने अपने जीवन का मूल्यांकन करना सीख लिया, जिसने अपने जीवन की महानताओं को पहचान लिया है, जिसने अपनी मूल्यवत्ता जान ली है, वह दुनिया की संपत्ति से ऊपर अपने जीवन को रखेगा। इस जीवन का उपयोग करेगा और जीवन को बचाने की कोशिश करेगा। याद रखें, धन से सब कुछ पाया जा सकता है, सत्ता से सब कुछ पाया जा सकता है लेकिन इनसे जीवन नहीं पाया जा सकता। सत्ता और वैभव जीवन से अधिक महान नहीं हो सकते । याद है ना…. जब सिकंदर भारत - विजय पर आया था तो उसे अस्सी वर्षीय वृद्धा मिली थी। उसने सिकंदर से पूछा, 'तुम कौन हो और कहां से आए हो ? सिकंदर ने कहा, 'मैं सिकंदर महान हूं, विश्व - विजेता हूं और यूनान से आया हूं।' वृद्धा ने कहा, 'क्यों आया है ? उसने कहा, 'विश्वविजय के अंतर्गत भारत को जीतने के लिए आया हूं।' वृद्धा ने कहा, 'जब भारत को जीत लेगा तब क्या करेगा ?' और जो पड़ोसी देश है उन्हें जीतूंगा।' 'उसके बाद क्या करेगा ?' 'सारी दुनिया को जीत लूंगा।' उसके बाद क्या करेगा ? वृद्धा ने फिर पूछा। सिकंदर ने कहा, 'उसके बाद सुख की रोटी खाऊंगा।' वृद्धा ने कहा, 'आज तु...

मित्र हो, सखा हो तो कृष्ण सुदामा जैसे Mitra ho, sakha ho to Krishna sudama Jaise

युवक-युवतियों को दोस्त बनाएं पर अपनी सीमाएं जरूर रखें। दोस्ती के बीच अगर आप सीमाएं नहीं रखते तो यह अमर्यादित मित्रता मित्र और आपके अपने घर दोनों के लिए विनाश का कारण बन सकती है। ढेर सारे मित्रों को एकत्र करने का कोई औचित्य नहीं है, अगर वे आप के विकास में सहायक ना बन सकें। आपको पता है कि अर्जुन और श्री कृष्ण में अच्छी मित्रता थी। यद्यपि गुरु - शिष्य का भाव था, भगवान - भक्त का भाव था। इसके अतिरिक्त तीसरा भाव था - सखा भाव, मित्रता का भाव। जिसके कारण कृष्ण जैसे महापुरुष अपने सखा - भाव को रखने के लिए अर्जुन का रथ हाकने के लिए सारथी बन जाते हैं। मित्रता का आदर्श है कृष्ण और अर्जुन का परस्पर व्यवहार। एक नुस्खा आजमाइए कि कल तक जो आपका मित्र था, जिसे आज भी आप अपना मित्र मानते हैं, और संयोग की बात कि वह कलेक्टर, एस.पी या इसी तरह के किसी उच्च पद पर पदस्थ हो गया है। आप उससे मिलने जाइएगा, आपको एक ही दिन में पता लग जाएगा कि वह कैसा आदमी है और उसके साथ कैसी मित्रता थी। आपकी मित्रता का सारा अहंकार , सारा भाव दो मिनट में खंडित हो जाएगा जब आप उसके पास जाएंगे। मित्र तो कृष्ण जैसे ही हो सकते हैं कि सुदामा...