Skip to main content

संघर्ष और सफलता sangharsh aur safalta


संघर्ष और सफलता sangharsh aur safalta


किसी भी कार्य में यदि सफल होना चाहते हो तो उसे खुल कर जितने की भावना से करना होगा। यदि बचने की भावना से कार्य करोगे तो असफलता निश्चित है।यदि हर निर्णय से, हर चुनौती से बचने का रास्ता खोजोगे, तो सफलता हासिल हो ही नहीं सकती। हर काम को शुरू करने से पहले यह सोच लिया कि यदि इसे मैं ठीक से न कर पाया, तो क्या होगा और इस डर से कोई भी कार्य शुरू ही नहीं किया तो फिर सफलता मिलने का तो सवाल ही कहां पैदा होता है। यदि कोई कार्य शुरू भी किया और एक – दो प्रयास में ही हार मान ली कि मुझसे तो यह नहीं हो पाएगा, तो भी सफलता नहीं मिल सकती। किसी भी कार्य के लिए लगातार प्रयास करोगे, तभी तो सफलता हासिल होगी। इसका तात्पर्य यह नहीं है कि पानी में से घी निकालने का प्रयास करो। आवश्य कार्य का चुनाव समझदारी पूर्वक होना चाहिए। दूरदृष्टि होनी चाहिए। लेकिन सही कार्य चुनने के पश्चात उस में लगातार प्रयासरत रहने पर ही सफलता मिलती है।
आप आश्चर्य करोगे की संघर्ष की परिणीति दु:खद नहीं है, बड़ी सुखद है। दु:खद तो बचाव की परिणीति है। संघर्ष के बाद जो जीत मिलती है, उसमें बड़ा आनंद है। वैसे भी जो संघर्ष को स्वीकार कर लेता है, उसके लिए वह संघर्ष, संघर्ष नहीं रह जाता है। वह तो उसके लिए खेल बन जाता है। वह तो उसे बड़े मजे़ से खेलता है। जो व्यक्ति संघर्ष को स्वीकार नहीं करता, उसे ही संघर्ष भारी लगता है। वही उससे बचने का प्रयास करता है। वह हमेशा शिकायतों से भरा रहता है और सफलता उससे भी लोग दूर होती जाती है।
इस दुनिया के सफल लोगों की कहानी पढ़ोगे, तो पता चलेगा कि उन्होंने ऐसे कार्य का चुनाव किया, जिससे लोग प्रायः बचने का प्रयास करते हैं, जिसमें लोगों को सुरक्षित नहीं लगता है। उसके पश्चात वे बार-बार उस में असफल होने के बाद भी उस में और अधिक प्रयास बढ़ाते जाते हैं। जिसे दुनिया वाले मान लेते हैं कि यह कार्य होना संभव नहीं है, लेकिन वह कहते हैं कि यह संभव है और वह उसे करके दिखा देते हैं। ऐसी स्थिति में ही कहानी बनती है।
उनके रवैये में आम आदमी से कुछ बातें अलग होती हैं। उनके मन में हारने का डर नहीं होता है। वह उस कार्य को खेल भावना से करते हैं। वे ऐसा मानते ही की हार भी गए, तो कोई बात नहीं लेकिन प्रयास करना नहीं छोडूंगा और इसी से उनकी जीत हो जाती है।
वह कार्य वे अपनी सुरक्षा के लिए नहीं करते, बल्कि वह उनका जुनून होता है। उसे वे अपने जीवन का मक़सद बना लेते हैं।
उनमें सीखने की एक अलग प्रवृत्ति होती है। वे बाहरी दुनिया की बजाय खुद के अनुभव व खुद की गलतियों से ज्यादा सीखते हैं। वे कुछ ना कुछ नई खोज करते रहते हैं। वे आत्मनिर्भर होते हैं। हर जिम्मेदारी लेने में उन्हें कोई संकोच नहीं होता। वे ज्यादा शिकायतों में विश्वास नहीं करते हैं। उनका नज़रिया बहुत ही ज़्यादा सकारात्मक होता है।
उनमें जितना जोश होता है, उतना ही होश भी होता है। अपने कार्य की योजना वे स्वयं बनाते हैं और उसका विश्लेषण हर दृष्टिकोण से स्वंय करते हैं।
दूसरों के नकारात्मक विचारों से प्रभावित नहीं होते। उन्हें अपने निर्णय पर पूरा भरोसा होता है।
मनुष्य के भीतर असीमित क्षमताएं हैं। वह जिस माहौल में जीता है, उसी के अनुसार क्षमताओं का विकास होता है, इसीलिए कमजोरी या डर के माहौल में जीना स्वंय बहुत बड़ा दमन है। असुरक्षा का भय मन में से निकाल कर अधिकतम क्षमताओं को खुलकर बाहर आने का मौक़ा देना व्यक्ति का अपने आप के प्रति सबसे बड़ा फर्ज है।

Comments

Popular posts from this blog

कल की चिंता में वर्तमान समय को व्यर्थ ना गवाएं cal ki chinta mein vartman samay ko vyarth Na gavan

" रात गई बात गई " जो इस भाव में जीता है उसके पास भला तनाव कहां से आएगा ? रात की बात को सुबह लाना और सुबह की बात को रात तक खींच कर ले जाना ही तो चिंता का बसेरा बसाना है । अगर आप जी सकें तो वर्तमान में जीने की कोशिश कीजिए। जो जैसा मिला है उसे जिया जाए‌। जैसे आप अपने घर में खूंटियों पर कपड़े लटकाते हैं वैसे ही उन खूंटियों पर अतीत की यादें लटका दें, भविष्य की कल्पनाओं को लटका दें और आप वर्तमान में जिएं। जो वर्तमान में जीता है जैसी व्यवस्था मिलती है उसे स्वीकार कर लेता है, वह चिंतामुक्त है। कोठरी का भी स्वागत करो और कोठी का भी स्वागत करो। वर्तमान में जीते हुए प्रकृति के सानिध्य में रहने की कोशिश करें। प्रकृति जो कर देती है वही ठीक है। चिंता करने से जीवन के संयोग नहीं बदलते। चिंताओं से समस्या का समाधान भी नहीं निकला करता। अच्छा होगा चिंता करने के बजाय चिंतन करें, निर्णय लें तदनुसार कार्य करें, परिणाम जो आए उसका स्वागत करें। एक अन्य काम और करें कि जीवन में घटी दुर्घटनाओं को अधिक तवज्जो ना दें। उठा-पटक हर किसी की जिंदगी में होती है तभी तो आदमी को "समझ" आती है। लेकिन जो ब...

जिंदगी अनमोल है, धन नहीं - जीवन धन है jindagi Anmol hai dhan Nahin - jivan dhan hai

जिसने अपने जीवन का मूल्यांकन करना सीख लिया, जिसने अपने जीवन की महानताओं को पहचान लिया है, जिसने अपनी मूल्यवत्ता जान ली है, वह दुनिया की संपत्ति से ऊपर अपने जीवन को रखेगा। इस जीवन का उपयोग करेगा और जीवन को बचाने की कोशिश करेगा। याद रखें, धन से सब कुछ पाया जा सकता है, सत्ता से सब कुछ पाया जा सकता है लेकिन इनसे जीवन नहीं पाया जा सकता। सत्ता और वैभव जीवन से अधिक महान नहीं हो सकते । याद है ना…. जब सिकंदर भारत - विजय पर आया था तो उसे अस्सी वर्षीय वृद्धा मिली थी। उसने सिकंदर से पूछा, 'तुम कौन हो और कहां से आए हो ? सिकंदर ने कहा, 'मैं सिकंदर महान हूं, विश्व - विजेता हूं और यूनान से आया हूं।' वृद्धा ने कहा, 'क्यों आया है ? उसने कहा, 'विश्वविजय के अंतर्गत भारत को जीतने के लिए आया हूं।' वृद्धा ने कहा, 'जब भारत को जीत लेगा तब क्या करेगा ?' और जो पड़ोसी देश है उन्हें जीतूंगा।' 'उसके बाद क्या करेगा ?' 'सारी दुनिया को जीत लूंगा।' उसके बाद क्या करेगा ? वृद्धा ने फिर पूछा। सिकंदर ने कहा, 'उसके बाद सुख की रोटी खाऊंगा।' वृद्धा ने कहा, 'आज तु...

मित्र हो, सखा हो तो कृष्ण सुदामा जैसे Mitra ho, sakha ho to Krishna sudama Jaise

युवक-युवतियों को दोस्त बनाएं पर अपनी सीमाएं जरूर रखें। दोस्ती के बीच अगर आप सीमाएं नहीं रखते तो यह अमर्यादित मित्रता मित्र और आपके अपने घर दोनों के लिए विनाश का कारण बन सकती है। ढेर सारे मित्रों को एकत्र करने का कोई औचित्य नहीं है, अगर वे आप के विकास में सहायक ना बन सकें। आपको पता है कि अर्जुन और श्री कृष्ण में अच्छी मित्रता थी। यद्यपि गुरु - शिष्य का भाव था, भगवान - भक्त का भाव था। इसके अतिरिक्त तीसरा भाव था - सखा भाव, मित्रता का भाव। जिसके कारण कृष्ण जैसे महापुरुष अपने सखा - भाव को रखने के लिए अर्जुन का रथ हाकने के लिए सारथी बन जाते हैं। मित्रता का आदर्श है कृष्ण और अर्जुन का परस्पर व्यवहार। एक नुस्खा आजमाइए कि कल तक जो आपका मित्र था, जिसे आज भी आप अपना मित्र मानते हैं, और संयोग की बात कि वह कलेक्टर, एस.पी या इसी तरह के किसी उच्च पद पर पदस्थ हो गया है। आप उससे मिलने जाइएगा, आपको एक ही दिन में पता लग जाएगा कि वह कैसा आदमी है और उसके साथ कैसी मित्रता थी। आपकी मित्रता का सारा अहंकार , सारा भाव दो मिनट में खंडित हो जाएगा जब आप उसके पास जाएंगे। मित्र तो कृष्ण जैसे ही हो सकते हैं कि सुदामा...