Skip to main content

मैं कौन हूं ? पहचानो। Main kaun kaun hoon pehchano.

इस संसार में मेरा कोई नहीं है और मैं किसी का नहीं हूं। यह विचार करना एकत्व भावना है। हजारों लोग ट्रेन में आपके साथ होने के बावजूद भी अपना कोई न हो और यदि कोई आपसे पूछे कि आपके साथ कौन-कौन हैं ? आप यही कहेंगे कि मैं अकेला आया हूं। इसी प्रकार जीव संसार में स्वजन आदि के साथ रहते हुए भी किसी के ममत्व में न फॅसकर एकत्व भावना से रहें। क्योंकि जीव अकेला आया है और अकेला ही जाने वाला।

सलीम रोज खुदा को प्रार्थना करता है कि मुझे सौ सोना मुहर देना यदि एक भी कम की तो मैं नहीं लूंगा।उसके पड़ोसी ने परीक्षा करने के लिए उसे नब्बे सोना मुहर दी और उसने ले ली।तब पड़ोसी ने कहा - "तूने तो खुदा से कहा था कि एक भी सुना मोहर्रम होगी तो मैं नहीं लूंगा फिर अभी क्यों ले ली ?"

सलीम ने कहा "इससे तुम्हें क्या मतलब ?" इस बात पर दोनों के बीच बहुत झगड़ा हुआ। तब पड़ोसी ने कहा कि, काजी के पास चलो वही हमारा न्याय करेंगे। तब सलीम ने कहा, नहीं, मैं नहीं आऊंगा, क्योंकि मेरे कपड़े अच्छे नहीं हैं, तब पड़ोसी ने उसे कपड़े लाकर दिए। तब सलीम ने पगड़ी मोजड़ी मांगी। पड़ोसी ने वह भी लाकर दिए, तब सलीम ने घोड़ा मांगा। पड़ोसी ने उसे घोड़ा भी लाकर दिया। दोनों काजी के पास पहुंचे। पड़ोसी ने अपनी नब्बै सोना मोहर वापसी दिलाने की फरियाद रखी।

तब सलीम ने कहा, इसे वायुप्रकोप नामक रोग हुआ है, इसीलिए यह सभी वस्तुओं को मेरी मेरी कहता है। आपको यदि मेरी बात पर विश्वास ना हो तो इसी से पूछ लो कि यह कपड़े किसके ? पगड़ी, मोजड़ी किसकी ? घोड़ा किसका ? जब काजी ने पूछा तब पड़ोसी ने कहा सब मेरा है यह सुनकर काजी ने उसे डांट कर निकाल दिया।

उस पड़ोसी की तरह हम लोगों को भी वायुप्रकोप का रोग हुआ है। इसीलिए जब भी हम को पूछा जाता है, कि यह कपड़े किसके तो हम कहेंगे मेरे। यह घर, तो मेरा। यह पत्नी तो मेरी। फ्रिज तो मेरा। अरे भाई यह सब हमारा नहीं है, यह सब तो कर्म का दिया हुआ है और आप और हम उसे मेरा मेरा कह रहे हैं। यही वायुप्रकोप रोग है। जिस प्रकार सूंठ लेने पर शरीर में वायु हो तो वह शांत हो जाती है, वैसे ही सभी वस्तु के प्रति ममत्व का भाव जो वायुप्रकोप रोग हुआ है, उसे दूर करने के लिए एकत्व भावना है। इस भावनाओं को भावित करने के बाद आपको लगेगा कि मकान, दुकान, कपड़े, गाड़ी, मोटर, पत्नी आदि कुछ भी मेरा नहीं है। मैं अर्थात एक शुद्ध आत्मा हूं और मेरा दर्शन, ज्ञान और चरित्र गुण है। यही एकत्व भावना है।

Comments

Popular posts from this blog

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...

कल की चिंता में वर्तमान समय को व्यर्थ ना गवाएं cal ki chinta mein vartman samay ko vyarth Na gavan

" रात गई बात गई " जो इस भाव में जीता है उसके पास भला तनाव कहां से आएगा ? रात की बात को सुबह लाना और सुबह की बात को रात तक खींच कर ले जाना ही तो चिंता का बसेरा बसाना है । अगर आप जी सकें तो वर्तमान में जीने की कोशिश कीजिए। जो जैसा मिला है उसे जिया जाए‌। जैसे आप अपने घर में खूंटियों पर कपड़े लटकाते हैं वैसे ही उन खूंटियों पर अतीत की यादें लटका दें, भविष्य की कल्पनाओं को लटका दें और आप वर्तमान में जिएं। जो वर्तमान में जीता है जैसी व्यवस्था मिलती है उसे स्वीकार कर लेता है, वह चिंतामुक्त है। कोठरी का भी स्वागत करो और कोठी का भी स्वागत करो। वर्तमान में जीते हुए प्रकृति के सानिध्य में रहने की कोशिश करें। प्रकृति जो कर देती है वही ठीक है। चिंता करने से जीवन के संयोग नहीं बदलते। चिंताओं से समस्या का समाधान भी नहीं निकला करता। अच्छा होगा चिंता करने के बजाय चिंतन करें, निर्णय लें तदनुसार कार्य करें, परिणाम जो आए उसका स्वागत करें। एक अन्य काम और करें कि जीवन में घटी दुर्घटनाओं को अधिक तवज्जो ना दें। उठा-पटक हर किसी की जिंदगी में होती है तभी तो आदमी को "समझ" आती है। लेकिन जो ब...