Skip to main content

विनय से विजयी हो। Vinay se Vijay ho

सुख और दु:ख जीवन के मेहमान हैं। दु:खों को रोकना मानव के हाथ में नहीं परंतु दुखों को सुख में बदलना उसके हाथ में है।
जीवन में कोई भी परिस्थिति या घटनाएं शुभाशुभ कर्मों के आधार पर घटित होती हैं। अत: परिस्थिति को बदलने का प्रयास ना करके मन, स्थिति को बदलने की साधना करनी चाहिए। क्योंकि जिंदगी की कथा मृत्यु की व्यथा पर ही समाप्त होती है। किंतु मानव मन नाना प्रकार के सपने, कल्पनाएं और विविध आयोजन करता है कि कल मुझे यह करना है,परसों यह करना है, एक वर्ष बाद मैं ऐसा करूंगा, दस वर्ष बाद में ऐसा करूंगा। परंतु आंखों बंद होते ही यह जीवन - लीला समाप्त हो जाती है। अतः जीवन को आदर्श बनाने के लिए कुछ गुणों की जरूरत है।
जैसे सुगंध के बिना फूल की कीमत नहीं, व्यक्तियों के बिना मकान की शोभा नहीं उसी प्रकार विनय गुण के बिना जीवन में पूर्णता की प्राप्ति नहीं हो सकती।
महाभारत का युद्ध प्रारंभ होने से पूर्व जब दोनों पक्षों की सेनाएं एक दूसरे के आमने सामने खड़ी थी उस समय धर्मराज युधिष्ठिर अपने रथ से नीचे उतरे पैदल चलकर कौरवों की सेना के तरफ आए। जब धर्मराज को पितामह ने, गुरु द्रोणाचार्य तथा कृपाचार्य ने अपनी ओर आते देखा तो वे भी रथ से नीचे उतरे धर्मराज ने तीनों के चरण - स्पर्श किए और युद्ध की अनुमति तथा आशीर्वाद मांगा तीनों ने उन्हें "विजयी भव"कहकर युद्ध में विजय प्राप्त होने का आशीर्वाद दिया। धर्मराज के लौट जाने पर दुर्योधन ने गरज कर कहां, "पितामह आप हमारी सेना के प्रधान सेनापति है और विजय होने का आशीर्वाद युधिष्ठिर को दे रहे हैं ऐसा क्यों ?"
पितामह ने कहा - दुर्योधन ! यह सृष्टि का नियम है - जो झुकेगा वही पाएगा जब कोई व्यक्ति किसी के चरण स्पर्श करता है तो आशीर्वाद का हाथ स्वयं ही ऊपर उठ जाता है। परंतु तुम्हारा अभिमान तुझे झुकने नहीं देता यदि तुम भी अपने बड़े भैया धर्मराज का चरण स्पर्श करते तो वे भी तुम्हें अवश्य ही विजयी होने का आशीर्वाद देते। दुनिया में यदि कुछ पाना है तो झुकना ही पड़ेगा।
गुरु आशीर्वाद देता नहीं है गुरु से तो आशीर्वाद बरसता है। जैसे दीप से रोशनी निकलती है, फूल से सुगंध निकलती है। ठीक ऐसे से गुरु से आशीर्वाद बरसता है लेकिन लेने की योग्यता चाहिए, स्वीकार भाव चाहिए, चातक की भांति मुंह आकाश की तरफ प्रार्थना से भरा हुआ ह्रदय चाहिए। स्वाति की बूंद बंद मुंह में नहीं गिरेगी। वर्षा बरसती हो और तुम छाते के नीचे खड़े हो जाओ तो भेगोगे नहीं। मेध आएंगे और चले जाएंगे तुम सूखे के सूखे रह जाओगे। गुरु ने अपनी साधना के द्वारा उच्च शिखर की ऊंचाई को पा लिया है जिससे कृपा के स्त्रोत बहते रहते हैं। यदि तुम उसमें नहा लोगे तो जन्मो - जन्म की धूल बह जाएगी लेकिन उस स्नान में आपको ग्रहण करने की क्षमता तथा योग्यता चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...

कल की चिंता में वर्तमान समय को व्यर्थ ना गवाएं cal ki chinta mein vartman samay ko vyarth Na gavan

" रात गई बात गई " जो इस भाव में जीता है उसके पास भला तनाव कहां से आएगा ? रात की बात को सुबह लाना और सुबह की बात को रात तक खींच कर ले जाना ही तो चिंता का बसेरा बसाना है । अगर आप जी सकें तो वर्तमान में जीने की कोशिश कीजिए। जो जैसा मिला है उसे जिया जाए‌। जैसे आप अपने घर में खूंटियों पर कपड़े लटकाते हैं वैसे ही उन खूंटियों पर अतीत की यादें लटका दें, भविष्य की कल्पनाओं को लटका दें और आप वर्तमान में जिएं। जो वर्तमान में जीता है जैसी व्यवस्था मिलती है उसे स्वीकार कर लेता है, वह चिंतामुक्त है। कोठरी का भी स्वागत करो और कोठी का भी स्वागत करो। वर्तमान में जीते हुए प्रकृति के सानिध्य में रहने की कोशिश करें। प्रकृति जो कर देती है वही ठीक है। चिंता करने से जीवन के संयोग नहीं बदलते। चिंताओं से समस्या का समाधान भी नहीं निकला करता। अच्छा होगा चिंता करने के बजाय चिंतन करें, निर्णय लें तदनुसार कार्य करें, परिणाम जो आए उसका स्वागत करें। एक अन्य काम और करें कि जीवन में घटी दुर्घटनाओं को अधिक तवज्जो ना दें। उठा-पटक हर किसी की जिंदगी में होती है तभी तो आदमी को "समझ" आती है। लेकिन जो ब...