Skip to main content

वास्तविक उम्र कितनी ? vastvik umra kitni ?






उम्र आयु सभी लेकर पैदा होते हैं, कोई कम या ज्यादा लेकर आता है। आयु के साथ छ: बातें जो उसे पूर्व जन्म से ही बन्ध कर ली वह भी साथ लेकर आता है। जाति, गति, स्थिति, अवगाहना, प्रदेश, अनुभाग ये छ: बातें लेकर पैदा होते हैं।
जाती पंचेइंद्रिय, गति यानी मनुष्य, स्थिति यानी आयु, अवगाहना यानी शरीर, शरीर की लंबाई, प्रदेश अनुभाग यानि किस तरह के पुद्गगल। इस तरह ये बातें तो लेकर आए हैं।
पर आयु को किस तरह पूरी की पशु की तरह मनुष्य की तरह ?
कर्मों के सहयोग से जीव मूढ है, दु:खी है, बहुत सी वेदनाओं से युक्त मनुष्य योनि को छोड़कर अन्य योनियों में प्राणी अधिक दु:ख भोंगते हैं। असली आयु कितनी जिये ? मनुष्य योनि में ही धर्म ध्यान कर सकता है, बाकी मैं नहीं कर सकता।
एक मुसाफिर घूमते - घूमते अंजान गांव में गया। वहां के शमशान भूमि से जब गुजरा तो उसने एक विचित्र बात देखी वहां पत्थर की पट्टियों पर मृतक की आयु लिखी थी। किसी पर छ: महीने, तो किसी पर दस वर्ष, तो किसी पर इक्कीस वर्ष लिखा था। वह सोचने लगा कि इस गांव के लोग जरूर अल्पायु होते हैं। सबकी अकाल ही मृत्यु होती है। जब वह गांव के भीतर गया तो लोगों ने उसका खूब स्वागत सत्कार किया। वह वहीं रहने लगा, लेकिन उसके भीतर यह डर भी समा गया कि यहां रहने पर उसकी जल्दी ही मौत हो जाएगी, क्योंकि यहां के लोग कम जीते हैं इसीलिए उसने वहां से जाने का फैसला किया। जब गांव वालों को पता चला तो वे दु:खी हुए उन्हें लगा कि जरूर हम लोगों से कोई गलती हो गई है, इसीलिए वह जा रहा है। तब उस मुसाफिर में अपने मन की बात बताई, तो सब हंस पड़े। उन्होंने कहा - लगता है कि आपने केवल किताबी ज्ञान ही लिया है, व्यावहारिक ज्ञान हासिल नहीं किया है।
आप देख नहीं रहे कि हमारे बीच साठ से अस्सी साल तक के लोग हैं, फिर आपने कैसे सोच लिया कि यहां लोग जल्दी मर जाते हैं। तब उस व्यक्ति ने शमशान भूमि की पट्टियों के बारे में बताया। उस पर गांववासी ने कहा - हमारे गांव में एक नियम है जब कोई व्यक्ति सोने के लिए जाता है तो सबसे पहले वह हिसाब लगाता है कि उसने कितना समय प्रभु भक्ति आत्मा ध्यान में बिताया उसे वह प्रतिदिन एक डायरी में लिख देता है। गांव में किसी भी मरने वाले की वह डायरी निकाली जाती है, फिर उसके जीवन के उन सभी घंटों को जोड़कर उन घंटों के आधार पर उसकी उम्र निकाली जाती है।
उस पट्टे पर अंकित किया जाता है।व्यक्ति का जितना समय सत्संग में बीता वही तो उसका सार्थक समय है, वही उसकी असली आयु है।
अब तो आप समझ चुके हो कि इतनी मुश्किल से मानव भव आर्य देश कुल धर्म पाया है। उसमें खाना-पीना मौज मस्ती में दिन-रात गंवा दिए तो आपका अभी तक जन्म ही नहीं हुआ है।
एक बार संत गौचरी के लिए पधारे, तब बहू से पूछा सास, ससुर, पति कितने साल के है। तब विवेक वान समझदार बहू ने कहा सास दो साल की और पति का अभी जन्म हुआ ही है, ससुर पालने में झूल रहे हैं। यह बात सासु ने सुन ली संत के जाने के बाद पूछा बहू तूने ऐसा जवाब कैसे दिया, ससुर पालने में झूल रहे हैं पति का जन्म अभी ही हुआ है। तब बहू ने कहा संत भगवान से पूछ लीजिए। सासु भगवंत के पास जाती है तब संत फरमाते हैं - आप को धर्म ध्यान करते दो साल हुए जब से धर्म ध्यान स्थानक में आना शुरू किया तब से आपकी उम्र शुरू हुई है, बाकी तो व्यर्थ चली गई है। आपके बेटे का धर्म का बीज अंकुरित हुए ही हैं, आपके पतिदेव तो अभी तक मोहनिद्रा में सोए हुए हैं जागे नहीं है इसीलिए पालने में झूला खा रहे हैं।
आप खुद अपने बारे में पता लगा लो कि आप ने हकीकत में आयु कितनी जीए ? जो धर्म ध्यान में समय बिताया वहीं समय आपका खुद बनकर अंत समय में साथ में जाएगा।
चार प्रकार की चौकड़ी बतायी है।
१ - यहां पर मौज है आगे भी मौज है - श्रावक
२ - यहां पर मौज नहीं है आगे मौज ही मौज है - साधु
३ - यहां पर मौज है आगे मौज नहीं है - राजा
४ - यहां पर मौज नहीं आगे भी मौज नहीं - भिखारी

Comments

Popular posts from this blog

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...

कल की चिंता में वर्तमान समय को व्यर्थ ना गवाएं cal ki chinta mein vartman samay ko vyarth Na gavan

" रात गई बात गई " जो इस भाव में जीता है उसके पास भला तनाव कहां से आएगा ? रात की बात को सुबह लाना और सुबह की बात को रात तक खींच कर ले जाना ही तो चिंता का बसेरा बसाना है । अगर आप जी सकें तो वर्तमान में जीने की कोशिश कीजिए। जो जैसा मिला है उसे जिया जाए‌। जैसे आप अपने घर में खूंटियों पर कपड़े लटकाते हैं वैसे ही उन खूंटियों पर अतीत की यादें लटका दें, भविष्य की कल्पनाओं को लटका दें और आप वर्तमान में जिएं। जो वर्तमान में जीता है जैसी व्यवस्था मिलती है उसे स्वीकार कर लेता है, वह चिंतामुक्त है। कोठरी का भी स्वागत करो और कोठी का भी स्वागत करो। वर्तमान में जीते हुए प्रकृति के सानिध्य में रहने की कोशिश करें। प्रकृति जो कर देती है वही ठीक है। चिंता करने से जीवन के संयोग नहीं बदलते। चिंताओं से समस्या का समाधान भी नहीं निकला करता। अच्छा होगा चिंता करने के बजाय चिंतन करें, निर्णय लें तदनुसार कार्य करें, परिणाम जो आए उसका स्वागत करें। एक अन्य काम और करें कि जीवन में घटी दुर्घटनाओं को अधिक तवज्जो ना दें। उठा-पटक हर किसी की जिंदगी में होती है तभी तो आदमी को "समझ" आती है। लेकिन जो ब...