Skip to main content

आपका नाम और कुल का गौरव बढ़ाने वाली संतान aapka naam aur kul ka gaurav badhane wali santan

आप लोग वृक्ष की जड़ को न सींच कर शाखाओं पर पानी डालने लग गए हैं, की वृक्ष हरा भरा रहे। वस्तुतः जड़ों को सींचने से ही पेड़ हरा भरा रह सकता है।

आज के बच्चों का जीवन विनाश की ओर जा रहा है इसमें बच्चों का नहीं माता-पिता का दोष है। आप सभी जानते हैं कि शरीर की रचना वीर्य से होती है। रज और वीर्य अन्न से बनता है। सर्वप्रथम माता-पिता को सात्त्विक आहार करना चाहिए। सात्विक आहार से संतान भी अच्छी बनती है। माता बच्चे को दूध पिलाती है यदि वह दूध होटल के समोसे और पकोड़े से बना है तो बच्चा बड़ा होकर चाट मसाले की दुकान की ओर ही बढ़ेगा। अतः संतान को संस्कारी बनाने के लिए भोजन का संतुलन अवश्य रखना चाहिए।
मां की गोद बच्चे की पहली पाठशाला है। जहां पर बालक के चरित्र के बीज बोए जाते हैं। बच्चे वही करते हैं जो देखते हैं।

आप बच्चे को जैसा बनाना चाहते हो पहले स्वयं का जीवन भी वैसा ही बना लीजिए। यदि आप चाहते हैं कि मेरा बच्चा कभी झूठ ना बोले तो पहले आपको सत्यवादी बनना पड़ेगा। यदि आप चाहते हैं कि मेरा बच्चा गाली ना दें तो आपको भी मीठी भाषा का प्रयोग करना चाहिए। क्योंकि बच्चे अनुकरण शील होते हैं।
आज हमारी माताएं प्राय: बच्चों के साथ ही झूठ बोलती देखी जाती है। छोटे बच्चे के हाथ में कोई कीमती चीज चली जाए तो उसे खींचकर क्या कहती हैं कि देख - देख वो बिल्ली ले गई। परंतु बच्चा समझता है कि बिल्ली नहीं आई है। कभी बच्चा रोता है तो माताएं कहती हैं कि "चुप कर जा" नहीं तो 'भूत' या 'कुत्ता' ले जाएगा। अथवा कहेगी कि चुप कर अभी तुझे चॉकलेट देती हूं। जब बच्चा मां पर विश्वास करके चुप हो जाता है तो मां अपना वायदा पूरा नहीं करती। और रोने पर भूत भी नहीं लेकर जाता। अंत में बच्चा समझ जाता है कि मां मुझे डराती है और लालच देती है और मैं झूठ बोलती है।
बड़े होकर बच्चे को जब झूठ और सच का ज्ञान हो जाता है तब उसे वास्तविकता का पता लगता है। जब कभी माता-पिता की अनुपस्थिति में बच्चा मिठाई खा लेता है और माता पिता के पूछने पर सच कह देता है तो उसे डांट और थप्पड़ मिलते हैं। इसी तरह स्कूल में भी कभी स्कूल का काम ना करने पर अपनी असुविधा बताता है तो उसे मास्टर की डांट खानी पड़ती है अंत में उसे झूठ तथा बहाने का सहारा लेना पड़ता है। इस प्रकार सच बोलने का उपदेश तो शांतिपूर्वक सुन लेते हैं और झूठ बोलने के लिए मजबूर हो जाते हैं। यदि बच्चों के जीवन का सुधार करना चाहते हो तो उसे जो वायदा करो उसे पूरा करो। अच्छे संस्कार डालो और उसके साथ मीठी भाषा बोलो।
एक समय की बात है कि एक छोटा बच्चा अपने माता-पिता के साथ घूमने के लिए गया। अत्यधिक भीड़ के कारण वह अपने माता-पिता से बिछड़ गया। और रास्ता भूल गया। इधर-उधर घूमता हुआ मां बाप को ना देख कर रोने लगा। किसी अच्छे व्यक्ति ने उसे चुप करा कर गोद में उठाकर प्यार से पूछा - बेटा ! बता तेरी मां का नाम क्या है ? वह बच्चा बोला - मेरी मां का नाम "गधे की बच्ची" है। उसने पूछा तेरे पिता का नाम क्या है ? वह बोला - मेरे पिता का नाम "बेवकूफ" है। उस व्यक्ति ने कहा कि यह नाम तुझे कैसे मालूम है। वह भोला बच्चा बोला - बाबूजी ! मेरे पिता मेरी मां को इसी नाम से पुकारता है। और मेरी मां कहती है कि तेरा पिता तो बेवकूफ है। यही उनके नाम है। यह सुनकर वह व्यक्ति हैरान हो गया। अब आप विचार करें कि उस बच्चे की क्या दशा होगी।
अतः सर्वप्रथम सुयोग्य संतान के इच्छुक माता-पिता को पहले स्वंय संस्कारी बनना होगा। तभी आपका स्वयं का तथा परिवार का जीवन सुखमय बन सकेगा।

Comments

Popular posts from this blog

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...

कल की चिंता में वर्तमान समय को व्यर्थ ना गवाएं cal ki chinta mein vartman samay ko vyarth Na gavan

" रात गई बात गई " जो इस भाव में जीता है उसके पास भला तनाव कहां से आएगा ? रात की बात को सुबह लाना और सुबह की बात को रात तक खींच कर ले जाना ही तो चिंता का बसेरा बसाना है । अगर आप जी सकें तो वर्तमान में जीने की कोशिश कीजिए। जो जैसा मिला है उसे जिया जाए‌। जैसे आप अपने घर में खूंटियों पर कपड़े लटकाते हैं वैसे ही उन खूंटियों पर अतीत की यादें लटका दें, भविष्य की कल्पनाओं को लटका दें और आप वर्तमान में जिएं। जो वर्तमान में जीता है जैसी व्यवस्था मिलती है उसे स्वीकार कर लेता है, वह चिंतामुक्त है। कोठरी का भी स्वागत करो और कोठी का भी स्वागत करो। वर्तमान में जीते हुए प्रकृति के सानिध्य में रहने की कोशिश करें। प्रकृति जो कर देती है वही ठीक है। चिंता करने से जीवन के संयोग नहीं बदलते। चिंताओं से समस्या का समाधान भी नहीं निकला करता। अच्छा होगा चिंता करने के बजाय चिंतन करें, निर्णय लें तदनुसार कार्य करें, परिणाम जो आए उसका स्वागत करें। एक अन्य काम और करें कि जीवन में घटी दुर्घटनाओं को अधिक तवज्जो ना दें। उठा-पटक हर किसी की जिंदगी में होती है तभी तो आदमी को "समझ" आती है। लेकिन जो ब...