Skip to main content

कर्म का फल मिलने में देर भी नहीं है और अंधेर भी नहीं है। Karam ka fal milane mein Der Bhi Nahin hai aur andher Bhi Nahin hai.

भगवान श्री कृष्ण ने स्वमुख से गीता में कहा है कि कर्म की गति गहन है।
गहन दीख रही कर्म की गति,
एक गुरु के विद्यार्थी,
एक हो बैठा पृथ्वीपति,
मेरे घर में खाने अन्न नहीं।
खिलवाड़ करते गोकुल में मर्कट,
गुरु के घर लाते लक्कड़ी,
वह आज बैठा सिंहासन चढ़कर,
मेरे तुंबड़ी और लक्कड़ी ।।
कर्म की गति अटपटी है क्योंकि जीवन अटपटा है। एक आदमी दु:खी क्यों और दूसरा सुखी क्यों ? अधिक आश्चर्य तो यह दिख रहा है कि हरामखोर लुच्चे, काला बाजार करनेवाले, घूस लेने वाले सुखी दिखाई पड़ रहे हैं। उनके पास कोठी, मोटर, पंखा, रेडियो, लाखों रुपए हैं, जब न्याय, नीति, धर्म से पवित्र जीवन जीने वाले लोग दु:खी दिखाई पड़ रहे हैं। इसका क्या कारण ? ऐसा जब जगत में प्रत्यक्ष दिखाई पड़ रहा है तब अपनी ईश्वर में श्रद्धा डगमगा जाती है । सृष्टि के संचालन में कोई कायदा कानून होगा कि नहीं ? क्या सब अंधेर चल रहा है ? ऐसा प्रश्न होता है कि 'खुदा के घर अंधेर।'
किंतु हकीकत यह है कि "खुदा के घर देर भी नहीं है और अंधेर भी नहीं है।" इस बात को यथार्थ रीति से समझने के लिए कर्म के नियम का अभ्यास करना आवश्यक है।

Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

अनाथ anath

श्रमण अनाथी , नगर के बाहर उपवन में थे युवा अवस्था , भरपूर चैतन्य शक्ति और ऊर्जा का आध्यात्मिक प्रयोग वर्षों की साधना को घंटों में पूर्ण कर रहे थे। एक दिन उपवन में सम्राट श्रेणिक पहुंचे । मुनि के दमकते हुए चेहरे और उभरते हुए यौवन से श्रेणिक विस्मय -विमुग्ध हो उठे। सोचने लगे ,यह सौंदर्य भोग के लिए है या योग के लिए है ? सन्यासी होने का अर्थ यह तो नहीं है कि जीवन के साथ ही अन्याय किया जाए। श्रेणिक मुनि के पास पहुंचे । पूछा ' इस तरह यौवन अवस्था में गृह - त्याग कर सन्यास अपनाने की सार्थकता क्या है ? मुनि ! यह यौवन , भोगों को भोगने के लिए है । तुम उसे क्षीण कर रहे हो । ' मुनि ने कहा , ' नहीं ! मैं ऊर्जा का सदुपयोग कर रहा हूं । वह व्यक्ति भला साधनाओं की पराकाष्ठाओं को कैसे छू पायेगा जो अपना यौवन संसार को सौंपता है और बुढ़ापा परमात्मा को। राजन ! जितनी उर्जा भोग के लिए चाहिए , उससे सौ -गुनी ऊर्जा योग के लिए भी आवश्यक है । ' सम्राट सकपका गया । पूछने लगा ' मुनिवर ! क्या मैं आपका नाम जान सकता हूं । ' मुनि ने कहा , ' अनाथी । ' ' अनाथी ! बड़ा विचित्र नाम है। मु...

लक्ष्मण को दिया था रावण ने अंतिम संदेश Lakshman ko diya tha ravan ne antim Sandesh

रावण जब मृत्यु शैया पर थे तब राम ने लक्ष्मण से कहा कि, "तुम रावण के पास शीघ्र पहुंचों। उसके पास अमूल्य ज्ञान है, उसे अर्जित करो। उससे जगत के लिए अंतिम संदेश ले आओ।" लक्ष्मण दौड़े। उसने रावण से कहा, "राम रो रहे हैं।" रावण के द्वारा वजह पूछने पर लक्ष्मण ने बताया कि "आपके अंतकाल से व्यथित हुए हैं। मुझे आपके पास अंतिम संदेश प्राप्त करने के लिए भेजा है। बड़े भैया ने कहलवाया है कि "आप अनेक गुणों के भंडार हैं। सीता का अपहरण तो आपकी आकस्मिक (कर्मोदय जनित) भूल थी।" आंख में अश्रु सहित रावण ने कहा कि "मेरे जैसे शत्रु का भी राम गुणकथन करते हैं। इसी लिए राम जगत में भगवान के रूप में पूजे जाते हैं।" अब आपको मेरा अंतिम संदेश यह है, कि" आज की बात कल पर छोड़नी नहीं चाहिए। मेरी इच्छा थी कि मैं स्वर्गगमन के लिए धरती पर सीढी रखूं, जिससे सभी जीव स्वर्गारोहण कर सकें, कोई भी नरक की दिशा में गति न करें, पर वह कार्य अधूरा ही रह गया। मैंने इस काम में विलंब किया और मौत वेग से आगे बढ़ गई। अब अफसोस करने में क्या लाभ। Rich Dad Poor Dad - 20th Anniversa...