Skip to main content

संघर्ष ही सफलता की मंजिल पर पहुंचने का रास्ता है sangharsh hi safalta ki manjil per pahunchne ka rasta hai

संघर्ष का क्या मतलब है और संघर्ष किस प्रकार करना चाहिए, यह बात भी महत्वपूर्ण है। व्यक्ति कोई भी लक्ष्य लेकर उसे पूरा करने के लिए अपने कार्य का निर्धारण करता है। उस निर्धारित किए गए कार्य से जब वह लक्ष्य पूरा नहीं हो पाता है, तो उसे अपने प्रयासों और बढ़ाना पड़ता है। उसके बाद भी लक्ष्य पूरा नहीं होता है, तो कुछ विशेष करने के लिए सोचना पड़ता है। ऐसे निर्णय भी लेने पड़ते हैं, जिनको लेने के लिए मन पहले तैयार नहीं था। यह प्रक्रिया जितनी ज्यादा बार चलती है, उतना ही वह संघर्ष कहलाता है। मन कार्य के प्रति सहज रूप से तैयार हो जाता है, तो संघर्ष का आभास नहीं होता है और मन को तैयार करने में जितनी ज्यादा मशक्कत करनी पड़ती है, उतना ही संघर्ष का आभास ज्यादा होता है।

जो कार्य व्यक्ति की क्षमता में हो, वहां तक कार्य करना भी संघर्ष नहीं कहलाता है, लेकिन जब क्षमताओं को और बढ़ाएं बिना वह कार्य संभव नहीं हो पा रहा हो, तो वह संघर्ष का आभास देता है।

किसी के जीवन में बार-बार ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, जिनमें वह अपना काफी कुछ खो देता है। फिर से उसे नया खड़ा करना पड़ता है, वह स्थिति भी संघर्ष पूर्ण स्थिति कहलाती है।

दूसरों के लिए बहुत ज्यादा किया और दूसरों से बहुत कम मिला, इस तरह का आभास भी संघर्ष का अहसास देता है।

संघर्ष बहुत सार्थक है, बहुत जरूरी है, बहुत सहयोगी है, व बहुत उपयोगी भी है, यदि उसका उद्देश्य अच्छा है।

इसीलिए संघर्षपूर्ण की आने पर आपका पहला कदम होना चाहिए, अपने काम का विश्लेषण। यह अति - महत्वपूर्ण कदम है और जो लोग विश्लेषण सही कर लेते हैं, उनकी सफलता को कोई नहीं रोक सकता।

दूसरों की सलाह मान लेने से सफलता को सुनिश्चित नहीं किया जा सकता है। दूसरों की सलाह आपके विश्लेषण का हिस्सा बन सकती है, पर हर पक्ष को आपको अपनी निगाह से देखना है, जांचना है, तुलना करनी है, उसके दूरगामी परिणामों के बारे में सोचना है। इस संबंध में अंतिम निर्णय आपके स्वयं के विश्लेषण से होना चाहिए।

विश्लेषण के पश्चात यदि यह लगता है कि यह कार्य करना चाहिए तो निम्न कदम उठाएं।

सीखना : आपने जो भी करने का निर्णय लिया है, उस कार्य को स्वयं बहुत बेहतर ढंग से सीखने में पूर्ण रुचि लेनी चाहिए। दूसरों के भरोसे सफलता हासिल नहीं की जा सकती है। उस कार्य से संबंधित हर तरह की जानकारी आपको हासिल करनी चाहिए। उसको करने का तरीका आपको पूरी तरह आना चाहिए। सीख- कर करने में कम श्रम में अच्छा फल मिल सकता है और बिना सीखे करने में बहुत सारा श्रम भी व्यर्थ जा सकता है।

संकल्प : यदि आपने विश्लेषण करने के बाद उस कार्य को अपने लिए हर तरह से उपयुक्त पाया है, तो उसके लिए पूर्णत: संकल्पबध्द हो जाएं। बार-बार मन को इधर-उधर ना करें, ताकि आप सतत ऊर्जावान होकर उस कार्य को कर सकें। यह सफलता के लिए अति आवश्यक है। आप का संकल्प पक्का नहीं है, तो कोई भी परिस्थिति आपको विचलित कर सकती है और हर विचलन आपको बहुत पीछे ले जाता है।

योजना : कार्य को बेहतर ढंग से करने के लिए बेहतर योजना बनाएं वह उस योजना पर प्रतिदिन विश्लेषण करते हुए, उसे और अधिक बेहतर बनाते जाएं। योजनाबध्द कार्य का प्रतिफल योजना रहित कार्य के मुकाबले कई गुना ज्यादा होता है।

गलतियों से सीखना : कार्य करते हुए आपसे बहुत से गलतियां भी होंगी, पर उनकी वजह से रुकना नहीं है, उन गलतियों से सीख कर उनकी भरपाई करना है कई बार गलतियों से बड़ा नुकसान भी हो जाता है, और उन्हीं गलतियों से सीखकर बड़ा लाभ भी हासिल किया जा सकता है।

तैयारी : कार्य के लिए भरपूर तैयारी करें। कार्य सफल होगा, तो तैयारी बढ़ा दूंगा। ऐसा सोचेंगे, तो कार्य सफल नहीं होगा। पूर्ण तैयारी से करेंगे तभी कार्य में सफलता हासिल होगी। पूर्ण विश्वास के साथ बेहतरीन तैयारी करेंगे, तो सफल होने की गारंटी रहेगी।

उत्साह : अपने कार्य के प्रति पूर्ण उत्साह होना चाहिए। हर कार्य का परिणाम दूसरों पर निर्भर होता है। दूसरे आपकी बात के प्रति तब सहमत या आकर्षित होंगे जब आप अपनी बात के प्रति स्वयं पूर्ण उत्साहित हों। यदि आप में जरा भी निराशा का भाव है तो दूसरे आपके कार्य के प्रति आकर्षित नहीं होंगे।

संतुलन : कार्य करते हुए अपना संतुलन कभी न बिगड़ने दे। कार्य को इस निति से करें कि कभी आप आर्थिक संकट में ना आ जाएं। साथ ही अपने व्यक्तिगत जीवन का, स्वास्थ्य का, परिवार का, अपने साथ काम कर रहे लोगों का व अपनी साख का हर बात का पूर्ण ख्याल रखते हुए कार्य करें। यह नहीं होना चाहिए कि एक तरफ आगे बढ़ रहे हैं तो दूसरी तरफ पीछे जा रहे हैं। जिंदगी के हर पक्ष में बेहतरी आनी चाहिए। तभी ही आप लंबे समय तक वह कार्य कर पाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...