Skip to main content

सत्संग का महत्व क्या है ? Satsang ka mahatva kya hai ?

एक महिला ने प्रवचन - कथा में सुना की सत्संग से वैकुंठ मिलता है, क्योंकि संत हरिद्वार है और सत्संग गंगा स्नान है।

दूसरे दिन जाकर उसने पति से कहा - देखो, एक बहुत बड़े संत आए हैं और उनका सत्संग चल रहा है। सारा गांव सत्संग का लाभ ले रहा है। बड़ा आनंद बरस रहा है, तुम भी सत्संग का लाभ लो क्योंकि सत्संग का फल वैकुंठ है। पत्नी के विशेष आग्रह पर वह दूसरे दिन सत्संग में गया। वहां जाकर सत्संग में बैठा और 10:15 मिनट बाद बार बार इधर-उधर देखने लगा कि वैकुंठ ले जाने वाला कोई विमान आया या नहीं। घंटा भर वह बैठा रहा वहां। विमान कहां से आना था ?जब उसे लगा कि अब कोई विमान आने वाला नहीं है, कोई वैकुंठ मिलने वाला नहीं है तो गुस्से से उठा और संत को भला - बुरा कहते कहते - सत्संग से बाहर निकल गया।

घर जा रहा था। गुस्से में तो था ही। रास्ते में नारद जी मिल गए। नारद ने पूछा -भाई! क्या बात है? किसे गाली दे रहे हो? बोला -यह संत लोग बड़े धोखेबाज होते हैं । जनता को गुमराह करते हैं कि सत्संग से वैकुंठ मिलता है। अरे! मैं वहां घंटा पर बैठा ,पर वहां वैकुंठ तो क्या एक कप चाय भी नहीं मिली।

उस आदमी ने नारद से पूछा कि आप ही बताइए सत्संग का क्या महत्व है ? क्या सत्संग से वाकई में वैकुंठ मिलता है ?

नारद ने कहा : भाई ! सत्संग तो मैं भी करता हूं लेकिन सत्संग का महत्व मुझे भी नहीं मालूम।

भारत ने कहा-अच्छा ! ऐसा करते हैं शंकर जी से चलकर पूछते हैं, वही बताएंगे कि सत्संग का क्या महत्व है?

नारद उस व्यक्ति को लेकर शंकर जी के पास पहुंचे। शंकर जी से नारद ने पूछा - महाराज सत्संग का महत्व बताइए। यह व्यक्ति जानना चाहता है । शंकर जी बोले-भाई सत्संग का महत्व मैं भी नहीं जानता । अच्छा ! हम ब्रह्मा जी के पास चलते हैं । वे ही सत्संग का महत्व बताएंगे।

शंकर जी, नारद और वह व्यक्ति तीनों चलकर ब्रह्मा जी के पास पहुंचे और उनसे भी यही प्रश्न किया । सत्संग का क्या महत्व है । यह बताइए। ब्रह्मा जी तो मुश्किल में पड़ गए । बोले - भाई, मुझे तो मालूम नहीं। इसका उत्तर तो विष्णु जी ही दे सकते हैं । अपन विष्णु जी के पास चलते हैं।

वे सभी वैकुंठ धाम पहुंचे तो वहां विष्णु जी विराजमान थे । विष्णु जी ने देखा कि आज तो बड़े-बड़े महापुरुष एक साथ आए हैं । कारण पूछा तो नारद ने कहा - भगवान! यह व्यक्ति सत्संग का महत्व जानना चाहता है और हम में से किसी को सत्संग का महत्व मालूम नहीं है इसीलिए आपके पास आए हैं। कृपया ,सत्संग का महत्व समझाएं । विष्णु जी ने उसी व्यक्ति से पूछा - बोले भाई! तूने अभी तक सत्संग का क्या महत्व सुना था ? उस व्यक्ति ने कहा - मैंने सुना था कि सत्संग से वैकुंठ मिलता है। मैंने घंटे भर का सत्संग किया ; पर मुझे तो कोई वैकुंठ नहीं मिला।

विष्णु जी ने उसके कान पकड़कर कहा । अरे भोले प्राणी ! साक्षात ब्रह्मा , विष्णु महेश तेरे सामने खड़े हैं - तो यह वैकुंठ नहीं तो क्या तेरा घर है ? अगर तू घंटे भर का सत्संग नहीं करता तो तू क्या यहां तक आ सकता था ? देख घंटे भर के सत्संग का फल है कि तीन - - तीन देव तेरे सामने खड़े हैं । श्रद्धा बड़ी चीज है । श्रद्धा ही फल देती है।

तो सत्संग का जीवन में बड़ा गहरा महत्व है।

Comments

Popular posts from this blog

कल की चिंता में वर्तमान समय को व्यर्थ ना गवाएं cal ki chinta mein vartman samay ko vyarth Na gavan

" रात गई बात गई " जो इस भाव में जीता है उसके पास भला तनाव कहां से आएगा ? रात की बात को सुबह लाना और सुबह की बात को रात तक खींच कर ले जाना ही तो चिंता का बसेरा बसाना है । अगर आप जी सकें तो वर्तमान में जीने की कोशिश कीजिए। जो जैसा मिला है उसे जिया जाए‌। जैसे आप अपने घर में खूंटियों पर कपड़े लटकाते हैं वैसे ही उन खूंटियों पर अतीत की यादें लटका दें, भविष्य की कल्पनाओं को लटका दें और आप वर्तमान में जिएं। जो वर्तमान में जीता है जैसी व्यवस्था मिलती है उसे स्वीकार कर लेता है, वह चिंतामुक्त है। कोठरी का भी स्वागत करो और कोठी का भी स्वागत करो। वर्तमान में जीते हुए प्रकृति के सानिध्य में रहने की कोशिश करें। प्रकृति जो कर देती है वही ठीक है। चिंता करने से जीवन के संयोग नहीं बदलते। चिंताओं से समस्या का समाधान भी नहीं निकला करता। अच्छा होगा चिंता करने के बजाय चिंतन करें, निर्णय लें तदनुसार कार्य करें, परिणाम जो आए उसका स्वागत करें। एक अन्य काम और करें कि जीवन में घटी दुर्घटनाओं को अधिक तवज्जो ना दें। उठा-पटक हर किसी की जिंदगी में होती है तभी तो आदमी को "समझ" आती है। लेकिन जो ब...

जिंदगी अनमोल है, धन नहीं - जीवन धन है jindagi Anmol hai dhan Nahin - jivan dhan hai

जिसने अपने जीवन का मूल्यांकन करना सीख लिया, जिसने अपने जीवन की महानताओं को पहचान लिया है, जिसने अपनी मूल्यवत्ता जान ली है, वह दुनिया की संपत्ति से ऊपर अपने जीवन को रखेगा। इस जीवन का उपयोग करेगा और जीवन को बचाने की कोशिश करेगा। याद रखें, धन से सब कुछ पाया जा सकता है, सत्ता से सब कुछ पाया जा सकता है लेकिन इनसे जीवन नहीं पाया जा सकता। सत्ता और वैभव जीवन से अधिक महान नहीं हो सकते । याद है ना…. जब सिकंदर भारत - विजय पर आया था तो उसे अस्सी वर्षीय वृद्धा मिली थी। उसने सिकंदर से पूछा, 'तुम कौन हो और कहां से आए हो ? सिकंदर ने कहा, 'मैं सिकंदर महान हूं, विश्व - विजेता हूं और यूनान से आया हूं।' वृद्धा ने कहा, 'क्यों आया है ? उसने कहा, 'विश्वविजय के अंतर्गत भारत को जीतने के लिए आया हूं।' वृद्धा ने कहा, 'जब भारत को जीत लेगा तब क्या करेगा ?' और जो पड़ोसी देश है उन्हें जीतूंगा।' 'उसके बाद क्या करेगा ?' 'सारी दुनिया को जीत लूंगा।' उसके बाद क्या करेगा ? वृद्धा ने फिर पूछा। सिकंदर ने कहा, 'उसके बाद सुख की रोटी खाऊंगा।' वृद्धा ने कहा, 'आज तु...

मित्र हो, सखा हो तो कृष्ण सुदामा जैसे Mitra ho, sakha ho to Krishna sudama Jaise

युवक-युवतियों को दोस्त बनाएं पर अपनी सीमाएं जरूर रखें। दोस्ती के बीच अगर आप सीमाएं नहीं रखते तो यह अमर्यादित मित्रता मित्र और आपके अपने घर दोनों के लिए विनाश का कारण बन सकती है। ढेर सारे मित्रों को एकत्र करने का कोई औचित्य नहीं है, अगर वे आप के विकास में सहायक ना बन सकें। आपको पता है कि अर्जुन और श्री कृष्ण में अच्छी मित्रता थी। यद्यपि गुरु - शिष्य का भाव था, भगवान - भक्त का भाव था। इसके अतिरिक्त तीसरा भाव था - सखा भाव, मित्रता का भाव। जिसके कारण कृष्ण जैसे महापुरुष अपने सखा - भाव को रखने के लिए अर्जुन का रथ हाकने के लिए सारथी बन जाते हैं। मित्रता का आदर्श है कृष्ण और अर्जुन का परस्पर व्यवहार। एक नुस्खा आजमाइए कि कल तक जो आपका मित्र था, जिसे आज भी आप अपना मित्र मानते हैं, और संयोग की बात कि वह कलेक्टर, एस.पी या इसी तरह के किसी उच्च पद पर पदस्थ हो गया है। आप उससे मिलने जाइएगा, आपको एक ही दिन में पता लग जाएगा कि वह कैसा आदमी है और उसके साथ कैसी मित्रता थी। आपकी मित्रता का सारा अहंकार , सारा भाव दो मिनट में खंडित हो जाएगा जब आप उसके पास जाएंगे। मित्र तो कृष्ण जैसे ही हो सकते हैं कि सुदामा...