Skip to main content

दु:ख की रौद्र परंपरा केवल संयोग से उत्पन्न होती है। Dukh ki rouder parampara keval sahyog se utpann Hoti hai.

अकेलापन - एकलता जीवन का सच्चा आनंद है। आत्मा के अनंत सामर्थ्य के साक्षात्कार का एक प्रवेश द्वार है। अदीनता पूर्वक मस्त भाव से अकेला रहने वाला अवधूत, स्वार्थान्ध क्षुद्र जीवों की दुनिया से सर्वथा अलिप्त रहने वाला लोकोत्तर आत्मा है।
बाहर की सब जड़ - पुद्गलों के संयोग से उदासीन बनकर निर्विग्न महाभाग्य आत्मा को अखंड सच्चिदानंद रूप आत्मज्योति के दर्शन स्वयं के एकांत परायण शांत जीवन द्वारा प्राप्त हो जाते हैं। "आत्मा एक है, अनन्तानन्त शक्ति का स्वामी है, और सर्वतंत्र स्वतंत्र है ; इस आत्म स्वरूप की पहचान एक लता की भव्य वातावरण में ही संभव होती है।
एकलता में आनंद मानने वाले व्यक्ति की किसी अन्य की स्पृहा, अपेक्षा या कामना तनिक भी नहीं होती। निरपेक्ष भाव से स्वयं के सत्व पर निर्भर रहने वाला और जीवन के क्षेत्र में आगे कदम बढ़ाने वाला यह अकेला पुरुष धीर गंभीर और सत्वशील बनता है।

" संजोगमूला जीवेण पत्ता दुक्खपरम्परा "

जगत में दु:ख की रौद्र परंपरा केवल संयोग से उत्पन्न होती है। आत्मा भयंकर दु:खों की अनंत यातनाओं को संयोग के कारण ही भोग रहा है, अतएव संयोग मात्र से अलग रहने वाला आत्मा, संसार की प्रपंच से मुक्त होकर एकांतवास में ही निजानंद का रसास्वादन करता है।
जब आत्मा स्वयं एकलता के संगीत का शौकीन बनकर एकत्व की बंसी बजाने वाला बनेगा, स्वयं की आत्मा को जागृत रखकर यथार्थ रूप से एकत्व का अनुभव करेगा तब ही जन्म, जरा और मृत्यु की अपार वेदनाओं के भार से हल्का बन कर अखंड, अव्याबाध और अनंत आत्मशक्ति की महासागर में डुबकी लगाने वाला एवं अजर - अमर बनेगा।

Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...