Skip to main content

'ॐ' शब्द की उत्पत्ति कैसे हुई ? Om shabd ki utpatti kaise hui ?

एक बार असुरों ने इंद्रपुरी को घेर लिया। उनके पास बड़ी सुसज्जित सेना थी। हर प्रकार के हथियारों से सज्जित हो उन्होंने युद्ध के लिए इंद्र को ललकारा।

'हमारा युद्ध में सामना करो। हम अपने बाहुबल की शक्ति से युद्ध में परास्त करना चाहते हैं। यदि हम से डरते हो तो हार स्वीकार करो। इंद्रपुरी हमारे हवाले करो।

विशाल असुर सेना को देख महाप्रतापी इंद्र एक बार तो कांप उठे। बहुसंख्यक शत्रु के सामने मुट्ठी भर देवता लोग क्या कर सकते सकेंगे ? यों तो मेरी इंद्रपुरी ही छीन जाएगी। अब तो किसी बाह्य देवी शक्ति से सहायता लेनी चाहिए।अपनी सीमित शक्तियों से तो इंद्रपुरी की रक्षा होती नहीं दिखती।

उनके सामने प्रश्न था, 'असुर कैसे मारे जाएं ?'

भगवान् ने सलाह दी, केवल शब्द - शक्ति के देवता की सहायता से ही आप सब में नव प्राण और नए उत्साह का संचार संभव है। वे ही मेरी शक्ति के स्रोत है। उनकी कृपा से मुर्दा दिल में नई शक्ति का प्रादुर्भाव होता है। आप उन्हीं के पास जाइए और उनसे शब्द - शक्ति ग्रहण कीजिए। भले शब्दों में भी प्रचंड शक्ति भरी हुई है। उसकी साधना कीजिए।

महाराज इंद्र को कुछ धैर्य हुआ ढूंढते - ढूंढते हुए ॐ (ओम्) देव के पास पहुंचे।

इंद्र ने ॐ से कहा, 'हे भगवान् के शक्ति स्वरूप ॐ ! आप शब्द शक्ति हैं। हम आपको अपना नेता बना कर असुरों की सेना से युद्ध करना चाहते हैं। आप ईश्वर की शक्ति और सामर्थ्य के रूप है। आपके नाम के उच्चारण मात्र से हम देवताओं में नई शक्ति और नई स्फूर्ति आएगी।

आपके नाम के प्रत्येक स्वर में प्रचंड शक्ति भरी हुई है। आपका नाम उच्चारण करते रहने में हमें निरंतर साहस का प्रादुर्भाव होगा। इस संकट के समय में हमारे नेत्र आप पर लगे हुए हैं। हे स्वर देवता ! हमारी सहायता कीजिए।

'ओम्' (ॐ)सोचते रहे। देवताओं पर बड़ा संकट था। उन्हें वीरता, साहस, धैर्य, उत्साहवर्धक शब्दों की आवश्यकता थी। उनके शरीर में हाथ, पांव, नाक, मुंह सभी तो थे। केवल आत्मविश्वास और साहस कमजोर पड़ गया था। उत्साहवर्धक शब्दों से उनके वही शरीर फिर शक्तिशाली बन सकते थे। उनके लिए शब्दों की शक्तियों की योजना करनी होगी।

देवताओं की विनय पर उन्हें दया आ गई। ओम् एक शर्त पर देवताओं को दिव्य सहायता देने को तैयार हुए। सब ने पूछा, 'हे देव! कहिए आपकी शर्त क्या है ?

अर्थात 'मुझे 'ओम' को पहले पढ़े बिना ब्राह्मण वेदोच्चारण ना करें। मेरे नाम का उच्चारण सबसे पहले किया जाया करें। यदि कोई ब्राह्मण मेरा नाम लिए बिना वेद पाठ करें तो वह देवताओं द्वारा स्वीकार किया जाए।'

'ओम्' बिन असुर जीते नहीं जा सकते थे। अतः देवताओं ने उनकी यह शर्त मान ली। उन्होंने देवताओं की सेना का संचालन किया।

पूरी सेना के सामने वे खड़े थे। वे बोले, देवताओं! मेरा नाम उच्चारण करते - करते पूरे धैर्य के साथ आगे बढ़िये। आप सिंधु की थाह नाप लेंगे। कायरता दूर होगी। शिथिल पगों में अटल विश्वास की शक्ति आएगी। आज आप अपनी शक्ति को पहचान लीजिए। आप में दैवी शक्तियां सो रहे हैं। मेरा नाम लेने से वे खुल जाएगी।

देवताओं की सेना आगे बढ़ी। घोर युद्ध हुआ। देवताओं की सेना विश्वास भरें उच्च स्वर में 'ॐ....ॐ....ॐ....ॐ....ॐ....ॐ....ॐ... का उच्चारण कर रही थी। उस शब्द की प्रचंड शक्ति से पूरी सेना में नई शक्ति और जोश उमड़ रहा था। वह नए उत्साह से दानवों की बड़ी सेना को काट रहे थे। थकी हुई सेना जैसी ही 'ओम' शब्द का उच्चारण करती, वैसे ही उसे नई शक्ति फिर मिल जाती। उसकी शक्ति अक्षय हो गई थी। इस शब्द का चमत्कार संजीवनी शक्ति के सामान जीवन और प्राणदायी था।

युद्ध समाप्त हुआ। 'ओम्' शब्द शक्ति के कारण देवता विजयी हुए थे। सब देवताओं ने ॐ का जयकार किया।

तब से ॐ अमर हो गए। थके - हारे जीवन में निराश, उत्साहहीन व्यक्तियों को जीवन में नवजीवन, नई प्रेरणा और नई शक्ति देने के लिए 'ओम्' शब्द का प्रयोग प्रचलित हुआ।

संकट में, विपत्ति में युग युग से जनता ने 'ओम्' शब्द के उच्चारण तथा श्रवण से आत्मविश्वास प्राप्त किया है।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

लक्ष्मण को दिया था रावण ने अंतिम संदेश Lakshman ko diya tha ravan ne antim Sandesh

रावण जब मृत्यु शैया पर थे तब राम ने लक्ष्मण से कहा कि, "तुम रावण के पास शीघ्र पहुंचों। उसके पास अमूल्य ज्ञान है, उसे अर्जित करो। उससे जगत के लिए अंतिम संदेश ले आओ।" लक्ष्मण दौड़े। उसने रावण से कहा, "राम रो रहे हैं।" रावण के द्वारा वजह पूछने पर लक्ष्मण ने बताया कि "आपके अंतकाल से व्यथित हुए हैं। मुझे आपके पास अंतिम संदेश प्राप्त करने के लिए भेजा है। बड़े भैया ने कहलवाया है कि "आप अनेक गुणों के भंडार हैं। सीता का अपहरण तो आपकी आकस्मिक (कर्मोदय जनित) भूल थी।" आंख में अश्रु सहित रावण ने कहा कि "मेरे जैसे शत्रु का भी राम गुणकथन करते हैं। इसी लिए राम जगत में भगवान के रूप में पूजे जाते हैं।" अब आपको मेरा अंतिम संदेश यह है, कि" आज की बात कल पर छोड़नी नहीं चाहिए। मेरी इच्छा थी कि मैं स्वर्गगमन के लिए धरती पर सीढी रखूं, जिससे सभी जीव स्वर्गारोहण कर सकें, कोई भी नरक की दिशा में गति न करें, पर वह कार्य अधूरा ही रह गया। मैंने इस काम में विलंब किया और मौत वेग से आगे बढ़ गई। अब अफसोस करने में क्या लाभ। Rich Dad Poor Dad - 20th Anniversa...

जब हनुमान जी ने तीनों का घमंड चूर - चूर कर दिया jab Hanuman Ji ne teeno Ka ghamand choor - choor Kar Diya

संसार में किसी का कुछ नहीं। ख्वाहमख्वाह अपना समझना मूर्खता है, क्योंकि अपना होते हुए भी, कुछ भी अपना नहीं होता। इसलिए हैरानी होती है, घमण्ड क्यों ? किसलिए ? किसका ? कुछ रुपये दान करने वाला यदि यह कहे कि उसने ऐसा किया है, तो उससे बड़ा मुर्ख और कोई नहीं और ऐसे भी हैं, जो हर महीने लाखों का दान करते हैं, लेकिन उसका जिक्र तक नहीं करते, न करने देते हैं। वास्तव में जरूरतमंद और पीड़ित की सहायता ही दान है, पुण्य है। ऐसे व्यक्ति पर सरस्वती की सदा कृपा होती है| पर क्या किया जाए, देवताओं तक को अभिमान हो जाता है और उनके अभिमान को दूर करने के लिए परमात्मा को ही कोई उपाय करना पड़ता है। गरुड़, सुदर्शन चक्र तथा सत्यभामा को भी अभिमान हो गया था और भगवान श्रीकृष्ण ने उनके अभिमान को दूर करने के लिए श्री हनुमान जी की सहायता ली थी। श्रीकृष्ण ने अपनी पत्नी सत्यभामा को स्वर्ग से पारिजात लाकर दिया था और वह इसीलिए अपने आपको श्रीकृष्ण की अत्यंत प्रिया और अति सुंदरी मानने लगी थी। सुदर्शन चक्र को यह अभिमान हो गया था कि उसने इंद्र के वज्र को निष्क्रिय किया था। वह लोकालोक के अंधकार को दूर कर सकता है। भगवान श्रीकृष्ण ...