Skip to main content

संघर्ष के बिना सफलता असंभव है। Sangharsh ke Bina safalta asambhav hai.

किसी भी कार्य में यदि सफल होना चाहते हो तो उसे खुल कर जितने की भावना से करना होगा ।यदि बचने की भावना से कार्य करोगे तो असफलता निश्चित है।यदि हर निर्णय से, हर चुनौती से बचने का रास्ता खोजोगे, तो सफलता हासिल हो ही नहीं सकती। हर काम को शुरू करने से पहले यह सोच लिया कि यदि इसे मैं ठीक से न कर पाया, तो क्या होगा और इस डर से कोई भी कार्य शुरू ही नहीं किया तो फिर सफलता मिलने का तो सवाल ही कहां पैदा होता है। यदि कोई कार्य शुरू भी किया और एक - दो प्रयास में ही हार मान ली कि मुझसे तो यह नहीं हो पाएगा, तो भी सफलता नहीं मिल सकती। किसी भी कार्य के लिए लगातार प्रयास करोगे, तभी तो सफलता हासिल होगी। इसका तात्पर्य यह नहीं है कि पानी में से घी निकालने का प्रयास करो। आवश्य कार्य का चुनाव समझदारी पूर्वक होना चाहिए। दूरदृष्टि होनी चाहिए। लेकिन सही कार्य चुनने के पश्चात उस में लगातार प्रयासरत रहने पर ही सफलता मिलती है।

आप आश्चर्य करोगे की संघर्ष की परिणीति दु:खद नहीं है, बड़ी सुखद है। दु:खद तो बचाव की परिणीति है। संघर्ष के बाद जो जीत मिलती है, उसमें बड़ा आनंद है। वैसे भी जो संघर्ष को स्वीकार कर लेता है, उसके लिए वह संघर्ष, संघर्ष नहीं रह जाता है। वह तो उसके लिए खेल बन जाता है। वह तो उसे बड़े मजे़ से खेलता है। जो व्यक्ति संघर्ष को स्वीकार नहीं करता, उसे ही संघर्ष भारी लगता है। वही उससे बचने का प्रयास करता है। वह हमेशा शिकायतों से भरा रहता है और सफलता उससे भी लोग दूर होती जाती है।

इस दुनिया के सफल लोगों की कहानी पढ़ोगे, तो पता चलेगा कि उन्होंने ऐसे कार्य का चुनाव किया, जिससे लोग प्रायः बचने का प्रयास करते हैं, जिसमें लोगों को सुरक्षित नहीं लगता है। उसके पश्चात वे बार-बार उस में असफल होने के बाद भी उस में और अधिक प्रयास बढ़ाते जाते हैं। जिसे दुनिया वाले मान लेते हैं कि यह कार्य होना संभव नहीं है, लेकिन वह कहते हैं कि यह संभव है और वह उसे करके दिखा देते हैं। ऐसी स्थिति में ही कहानी बनती है।

उनके रवैये में आम आदमी से कुछ बातें अलग होती हैं। उनके मन में हारने का डर नहीं होता है। वह उस कार्य को खेल भावना से करते हैं। वे ऐसा मानते ही की हार भी गए, तो कोई बात नहीं लेकिन प्रयास करना नहीं छोडूंगा और इसी से उनकी जीत हो जाती है।

वह कार्य वे अपनी सुरक्षा के लिए नहीं करते, बल्कि वह उनका जुनून होता है। उसे वे अपने जीवन का मक़सद बना लेते हैं

उनमें सीखने की एक अलग प्रवृत्ति होती है। वे बाहरी दुनिया की बजाय खुद के अनुभव व खुद की गलतियों से ज्यादा सीखते हैं। वे कुछ ना कुछ नई खोज करते रहते हैं। वे आत्मनिर्भर होते हैं। हर जिम्मेदारी लेने में उन्हें कोई संकोच नहीं होता। वे ज्यादा शिकायतों में विश्वास नहीं करते हैं। उनका नज़रिया बहुत ही ज़्यादा सकारात्मक होता है।

उनमें जितना जोश होता है, उतना ही होश भी होता है। अपने कार्य की योजना वे स्वयं बनाते हैं और उसका विश्लेषण हर दृष्टिकोण से स्वंय करते हैं।

दूसरों के नकारात्मक विचारों से प्रभावित नहीं होते। उन्हें अपने निर्णय पर पूरा भरोसा होता है।

मनुष्य के भीतर असीमित क्षमताएं हैं। वह जिस माहौल में जीता है, उसी के अनुसार क्षमताओं का विकास होता है, इसीलिए कमजोरी या डर के माहौल में जीना स्वंय बहुत बड़ा दमन है। असुरक्षा का भय मन में से निकाल कर अधिकतम क्षमताओं को खुलकर बाहर आने का मौक़ा देना व्यक्ति का अपने आप के प्रति सबसे बड़ा फर्ज है।

Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

लक्ष्मण को दिया था रावण ने अंतिम संदेश Lakshman ko diya tha ravan ne antim Sandesh

रावण जब मृत्यु शैया पर थे तब राम ने लक्ष्मण से कहा कि, "तुम रावण के पास शीघ्र पहुंचों। उसके पास अमूल्य ज्ञान है, उसे अर्जित करो। उससे जगत के लिए अंतिम संदेश ले आओ।" लक्ष्मण दौड़े। उसने रावण से कहा, "राम रो रहे हैं।" रावण के द्वारा वजह पूछने पर लक्ष्मण ने बताया कि "आपके अंतकाल से व्यथित हुए हैं। मुझे आपके पास अंतिम संदेश प्राप्त करने के लिए भेजा है। बड़े भैया ने कहलवाया है कि "आप अनेक गुणों के भंडार हैं। सीता का अपहरण तो आपकी आकस्मिक (कर्मोदय जनित) भूल थी।" आंख में अश्रु सहित रावण ने कहा कि "मेरे जैसे शत्रु का भी राम गुणकथन करते हैं। इसी लिए राम जगत में भगवान के रूप में पूजे जाते हैं।" अब आपको मेरा अंतिम संदेश यह है, कि" आज की बात कल पर छोड़नी नहीं चाहिए। मेरी इच्छा थी कि मैं स्वर्गगमन के लिए धरती पर सीढी रखूं, जिससे सभी जीव स्वर्गारोहण कर सकें, कोई भी नरक की दिशा में गति न करें, पर वह कार्य अधूरा ही रह गया। मैंने इस काम में विलंब किया और मौत वेग से आगे बढ़ गई। अब अफसोस करने में क्या लाभ। Rich Dad Poor Dad - 20th Anniversa...

जब हनुमान जी ने तीनों का घमंड चूर - चूर कर दिया jab Hanuman Ji ne teeno Ka ghamand choor - choor Kar Diya

संसार में किसी का कुछ नहीं। ख्वाहमख्वाह अपना समझना मूर्खता है, क्योंकि अपना होते हुए भी, कुछ भी अपना नहीं होता। इसलिए हैरानी होती है, घमण्ड क्यों ? किसलिए ? किसका ? कुछ रुपये दान करने वाला यदि यह कहे कि उसने ऐसा किया है, तो उससे बड़ा मुर्ख और कोई नहीं और ऐसे भी हैं, जो हर महीने लाखों का दान करते हैं, लेकिन उसका जिक्र तक नहीं करते, न करने देते हैं। वास्तव में जरूरतमंद और पीड़ित की सहायता ही दान है, पुण्य है। ऐसे व्यक्ति पर सरस्वती की सदा कृपा होती है| पर क्या किया जाए, देवताओं तक को अभिमान हो जाता है और उनके अभिमान को दूर करने के लिए परमात्मा को ही कोई उपाय करना पड़ता है। गरुड़, सुदर्शन चक्र तथा सत्यभामा को भी अभिमान हो गया था और भगवान श्रीकृष्ण ने उनके अभिमान को दूर करने के लिए श्री हनुमान जी की सहायता ली थी। श्रीकृष्ण ने अपनी पत्नी सत्यभामा को स्वर्ग से पारिजात लाकर दिया था और वह इसीलिए अपने आपको श्रीकृष्ण की अत्यंत प्रिया और अति सुंदरी मानने लगी थी। सुदर्शन चक्र को यह अभिमान हो गया था कि उसने इंद्र के वज्र को निष्क्रिय किया था। वह लोकालोक के अंधकार को दूर कर सकता है। भगवान श्रीकृष्ण ...