Skip to main content

दु:ख जितना नहीं मारता, उतना ही संसार का सुख मारने वाला है। Dukh jitna nahin, maarta utna hi sansar ka sukh marne wala hai

यह हम सभी जानते हैं कि मानव जीवन बड़ा दुर्लभ है। इसीलिए प्रभु महावीर ने कहा है - 'दुल्लहे खलु माणुसे भले।' अनन्त पुण्यवानी का संचय करने के बाद मनुष्य - भव मिला है और आगे के लिए पुण्यवानी बांधने के लिए मिला है अतः हम उसे यूं ही खत्म न कर दें। हम उस मार्ग पर चलने का लक्ष्य लेकर चलें जो मोक्ष की और जाता है।मोक्ष अर्थात मुक्ति, सभी प्रकार के दु:खों से सर्वथा मुक्ति।
संसार में रहते हुए हमें आसक्ति को घटाना है क्योंकि यही सभी प्रकार के दु:खों का मूल है। इसके बाद संयम के राजमार्ग पर चलना है। संयम का जन्म आंतरिक मन से होता है। संसार छोड़ने जैसा है, मुझे अरिहंत बनना है, यह भावना रहनी चाहिए ।मोक्ष ही मेरा घर है। जिस नगर में, जिस गांव में, जिस मकान में या जिस परिवार के साथ में रहता हूं, वह घर - परिवार तो बस रैन बसेरा है, मुझे तो शाश्वत घर में जाना है। सराय में रुकने के समान मैं यहां टिका हुआ हूं, ज्योंही समय सीमा समाप्त होगी मुझे यहां से प्रस्थान करना है -
हे संसार सराय,
जहां पथिक आय जुट जाते हैं।
लेकर टुक विश्राम,
राहों में अपनी अपनी जाते ।।
सबके स्वभाव अलग-अलग होते हैं। वो माने तो ठीक। अपनी बात कोई न माने तो संतोष कर लें। सबके साथ मैत्री भाव बढ़ाते रहना है, कषायों को छीण - छीणतर करते जाना है, मात्र दृष्टाभाव रखते हुए इस संसार को देखना है, तभी आसक्ति कम होगी एवं सुख की अनुभूति होगी। कोई बुलाये या न बुलाये, मुझे तो अंदर से आती हुई परमात्मा की आवाज को सुनना है।
संसार को सुख मारने वाला है। संसार से न्याय वह प्रेम की आशा मत करो। संसार चिंतन योग्य भी नहीं है। जितना - जितना संसार के बारे में सोचोगे, उतनी उतनी सांसारासक्ति बढ़ती जायेगी और उसमें उलझते ही जाओगे। संयम का सुख ही तिराने वाला है। अनुकूल - प्रतिकूल परिषहों में भी मुक्ति के लिए साधना करनी है। मुझमें भी अरिहंत के समान अनंत शक्ति है, मात्र उस पर आए आवरण को दूर हटाना है।
दु:ख जितना नहीं मारता, उससे भी कहीं ज्यादा सुख की आसक्ति मारती है। हम सोचें कि मेरी कोई इच्छा नहीं। दु:ख सहन करने की अपार शक्ति मेरे पास है इन कष्टों को सहने से दस गुना सहनशीलता बढ़ेगी।
जिसको संसार अच्छा लगता है वह मिथ्या दृष्टि जीव है, जिसे संसार बुरा लगता है असार प्रतीत होता है, वह सम्यग्दृष्टि है। मुझे भी सम्यग्दृष्टि बनकर इस नश्वर संसार के प्रति आसक्ति कम कर दु:खों की परंपरा को तोड़ना है।
पुण्यवानी जब बढ़ेगी तो अनुकूल निमित्त भी छप्पर फाड़कर मिलेंगे, इन अशुचि पदार्थों को देखकर सोचो कि इनमें सुख जैसा कुछ भी नहीं है। संसार में कामवासना अग्नि के समान है जिसमें पदार्थ - भोग रूपी घी जितना डालोगे, उतनी ही यह अग्नि प्रदीप्त होगी। वासना, इच्छा कभी तृप्त होती नहीं - यानी हमारी तृष्णा कभी मिटती नहीं, इसीलिए दु:ख भी मिटते नहीं। आदमी मिट जाता है, कामना कभी मिटती नहीं। इसीलिए विवेकीजन अपने शरीर को नहीं मानते। वे शरीर और आत्मा को भिन्न - भिन्न देखते हैं। वे सोचते हैं कि मेरी आत्मा अवेदी है, निर्विकारी है, सिर्फ धर्माराधना करने के लिए यह जीवन मिला है, यही भेद - विज्ञान सुख देने वाला है। इस भेद - विज्ञान को प्राप्त करने का लक्ष्य होना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...