Skip to main content

भगवान मिल गए अब और क्या चाहिए Bhagwan Mil Gaye ab aur kya


बरगद के पेड़ के नीचे एक भिखारी बैठा था। बाहर से भिखारी पर उसके भीतर अमीरात तो अद्भुत थी।
उसकी गोद में एक बहुपृष्ठिय पुस्तिका पड़ी थी। उस पुस्तक के लगभग चार सौ पन्ने थे। एकदम चुप्पी साधे हुए और गंभीरतापूर्वक  बार-बार वह पढ़ने को पलटता था।
पर एकाएक वह हंस देता था, खूब तालियां बजाने लगता था।
पुनः पन्ने पलटने लगता था और ऐसा ही मौन और मुख पर गंभीरता ओढ़ लेता था।
जिन्होंने भारतीय जनमानस में "हरि बोल" मंत्र की धून का चारों और प्रचार प्रसार करके लोगों को प्रभु भक्त बनाया, धून के समय जिनकी आंखों से भक्ति भाव के आंसू बरसते हो, ऐसे चैतन्य महाप्रभु उस बरगद के पेड़ के पास से होकर जा रहे थे।
उस भिखारी की विचित्र दशा को देखकर वे कुछ समय के लिए वहां रुक गए। बार-बार उसकी हास्यमयी स्थिति को देखकर महाप्रभु को आश्चर्य अनुभव हुआ।
मन में जिज्ञासा जगने पर उससे प्रश्न किया कि, "भाई ! तुम ऐसा क्यों कर रहे हो ? तुम एकाएक ही बहुत जोर से क्यों हंसने लगते हो ?
भिखारी ने अपनी पुस्तक महाप्रभु को दी। उसमें उन्होंने देखा कि मात्र 299  नंबर के पृष्ठ पर बड़े अक्षरों में "राम" लिखा था। शेष पृष्ठ सारे कोरे थे।
महाप्रभु समझ गए कि "राम" नाम वाला पृष्ठ पढ़कर वह अतिहर्षित हो जाता था।
उन्होंने भिखारी से पूछा कि "अरे ! शेष सारे पृष्ठ क्यों कोरे हैं ?"
जवाब मिला, "मुझे तो उस पृष्ठ पर "राम" मिल गए। मैं उसीसे तृप्त हो गया हूं। अन्य पृष्ठों की मुझे कोई चिंता नहीं है।






Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

अनाथ anath

श्रमण अनाथी , नगर के बाहर उपवन में थे युवा अवस्था , भरपूर चैतन्य शक्ति और ऊर्जा का आध्यात्मिक प्रयोग वर्षों की साधना को घंटों में पूर्ण कर रहे थे। एक दिन उपवन में सम्राट श्रेणिक पहुंचे । मुनि के दमकते हुए चेहरे और उभरते हुए यौवन से श्रेणिक विस्मय -विमुग्ध हो उठे। सोचने लगे ,यह सौंदर्य भोग के लिए है या योग के लिए है ? सन्यासी होने का अर्थ यह तो नहीं है कि जीवन के साथ ही अन्याय किया जाए। श्रेणिक मुनि के पास पहुंचे । पूछा ' इस तरह यौवन अवस्था में गृह - त्याग कर सन्यास अपनाने की सार्थकता क्या है ? मुनि ! यह यौवन , भोगों को भोगने के लिए है । तुम उसे क्षीण कर रहे हो । ' मुनि ने कहा , ' नहीं ! मैं ऊर्जा का सदुपयोग कर रहा हूं । वह व्यक्ति भला साधनाओं की पराकाष्ठाओं को कैसे छू पायेगा जो अपना यौवन संसार को सौंपता है और बुढ़ापा परमात्मा को। राजन ! जितनी उर्जा भोग के लिए चाहिए , उससे सौ -गुनी ऊर्जा योग के लिए भी आवश्यक है । ' सम्राट सकपका गया । पूछने लगा ' मुनिवर ! क्या मैं आपका नाम जान सकता हूं । ' मुनि ने कहा , ' अनाथी । ' ' अनाथी ! बड़ा विचित्र नाम है। मु...

लक्ष्मण को दिया था रावण ने अंतिम संदेश Lakshman ko diya tha ravan ne antim Sandesh

रावण जब मृत्यु शैया पर थे तब राम ने लक्ष्मण से कहा कि, "तुम रावण के पास शीघ्र पहुंचों। उसके पास अमूल्य ज्ञान है, उसे अर्जित करो। उससे जगत के लिए अंतिम संदेश ले आओ।" लक्ष्मण दौड़े। उसने रावण से कहा, "राम रो रहे हैं।" रावण के द्वारा वजह पूछने पर लक्ष्मण ने बताया कि "आपके अंतकाल से व्यथित हुए हैं। मुझे आपके पास अंतिम संदेश प्राप्त करने के लिए भेजा है। बड़े भैया ने कहलवाया है कि "आप अनेक गुणों के भंडार हैं। सीता का अपहरण तो आपकी आकस्मिक (कर्मोदय जनित) भूल थी।" आंख में अश्रु सहित रावण ने कहा कि "मेरे जैसे शत्रु का भी राम गुणकथन करते हैं। इसी लिए राम जगत में भगवान के रूप में पूजे जाते हैं।" अब आपको मेरा अंतिम संदेश यह है, कि" आज की बात कल पर छोड़नी नहीं चाहिए। मेरी इच्छा थी कि मैं स्वर्गगमन के लिए धरती पर सीढी रखूं, जिससे सभी जीव स्वर्गारोहण कर सकें, कोई भी नरक की दिशा में गति न करें, पर वह कार्य अधूरा ही रह गया। मैंने इस काम में विलंब किया और मौत वेग से आगे बढ़ गई। अब अफसोस करने में क्या लाभ। Rich Dad Poor Dad - 20th Anniversa...