Skip to main content

सुख और दु:ख वैचारिक तौर पर अधिक उत्पन्न होते हैं। Sukh aur dukh vaicharik taur per adhik utpann hote Hain






आप सुखी और दु:खी कैसे होते हैं ? आप एक मकान में रहते हैं, जिसके दोनों और भी मकान हैं। एक मकान आपके मकान से ऊंचा और भव्य है तथा दूसरा मकान आपके मकान से छोटा और झोपड़ीनुमा है। आप घर से बाहर निकलते हैं और जब भी आलीशान कोठी को देखते हैं, आप दु:खी हो जाते हैं और जब झोपड़ी को देखते हैं तो सुखी हो जाते हैं। भव्य इमारत को देख कर मन में विचार आता है , ईर्ष्या जगती है - यह मुझसे ज्यादा सुखी है जब तक मैं भी ऐसा तीन मंजिला मकान न बना लूं तब तक सुखी ना हो सकूंगा। लेकिन जैसे ही झोपड़ी को देखते हैं तो सुखी हो जाते हैं, क्योंकि आपको लगता है कि यह तो आपसे अधिक दु:खी है। प्रकृति की व्यवस्था तो सबके लिए समान है, लेकिन प्रायः स्वयं के अंतर कलह के कारण ही व्यक्ति दु:खी हो जाता है।





जैसे कि आपने लॉटरी का टिकट खरीदा। लॉटरी खुली और आपने अखबार में देखा कि उसमें वही नंबर छपे हैं जो आप के टिकट पर है‌। आपकी तो किस्मत ही खुल गई, आप ने प्रसन्न होकर घर में बताया कि पांच लाख की लॉटरी खुली है। सब बहुत खुश है। प्रसन्नता के मारे आपने अच्छी सी पार्टी का आयोजन भी कर डाला। मित्र आए, ऊपरी मन से आपको बधाइयां भी मिली, अंदर से तो उन्हें डाह हो रही थी लॉटरी तो उन्होंने भी खरीदी थी, पर इसके कैसे खुल गई है। खैर, रात में जब सोने लगे तो विचार आया कि इस इनामी राशि को कैसे खर्च किया जाए ? सोचा कि एक कार ही ले ली जाए। तभी दूसरे विचार ने जोर मारा कि दो लाख जमा करा दिए जाएं, ताकि भविष्य सुरक्षित रहेगा। इसी उधेड़बुन में रात निकली। दूसरे दिन सुबह प्रतिदिन की भांति अखबार उठाया। जिस कोने में कल नंबर छपे थे, आज वही एक अन्य विज्ञापन भी था। नजरें वहां गई और आप दु:खी हो गए, क्योंकि उसमें एक कॉलम था, 'भूल सुधार' वहां लिखा था कि प्रथम इनाम के लिए कल जो लॉटरी खुली थी उसमें अंतिम नंबर तीन के बजाय दो पढ़ा जाए। न रुपये आए और न गए, फिर भी सुख और दु:ख दोनों दे गए।
सुविधाओं के आधार पर जो लोग सुखी होते हैं, वे सुविधाएं छिन जाने पर दु:खी हो जाते‌। जो जीवन के आरपार सुख होते हैं, वे सुविधाओं के चले जाने पर भी सुखी ही रहते हैं।
मैं कभी ईश्वर से सुख की कामना नहीं करता। यह अटूट विश्वास है कि दुनिया में कोई भी व्यक्ति कभी ईश्वर से दु:ख की कामना नहीं करता पर हर एक को दु:ख से गुजर ना होता है, वैसे ही सुख की कामना की जरूरत नहीं। जब दु:ख अपने आप बिन मांगे आता है तो सुख को वैसे भी बिना मांगे स्वत: आने दीजिए।
जीवन में चाहे सुख हो या दु:ख दोनों का स्वागत तहे दिल से कीजिए, सुख का स्वागत तो हर कोई करता है और सुखी आदमी तभी हो पाता है जब जीवन में आने वाले दु:खों का स्वागत करने के लिए भी वह तैयार हो।






Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

अनाथ anath

श्रमण अनाथी , नगर के बाहर उपवन में थे युवा अवस्था , भरपूर चैतन्य शक्ति और ऊर्जा का आध्यात्मिक प्रयोग वर्षों की साधना को घंटों में पूर्ण कर रहे थे। एक दिन उपवन में सम्राट श्रेणिक पहुंचे । मुनि के दमकते हुए चेहरे और उभरते हुए यौवन से श्रेणिक विस्मय -विमुग्ध हो उठे। सोचने लगे ,यह सौंदर्य भोग के लिए है या योग के लिए है ? सन्यासी होने का अर्थ यह तो नहीं है कि जीवन के साथ ही अन्याय किया जाए। श्रेणिक मुनि के पास पहुंचे । पूछा ' इस तरह यौवन अवस्था में गृह - त्याग कर सन्यास अपनाने की सार्थकता क्या है ? मुनि ! यह यौवन , भोगों को भोगने के लिए है । तुम उसे क्षीण कर रहे हो । ' मुनि ने कहा , ' नहीं ! मैं ऊर्जा का सदुपयोग कर रहा हूं । वह व्यक्ति भला साधनाओं की पराकाष्ठाओं को कैसे छू पायेगा जो अपना यौवन संसार को सौंपता है और बुढ़ापा परमात्मा को। राजन ! जितनी उर्जा भोग के लिए चाहिए , उससे सौ -गुनी ऊर्जा योग के लिए भी आवश्यक है । ' सम्राट सकपका गया । पूछने लगा ' मुनिवर ! क्या मैं आपका नाम जान सकता हूं । ' मुनि ने कहा , ' अनाथी । ' ' अनाथी ! बड़ा विचित्र नाम है। मु...

लक्ष्मण को दिया था रावण ने अंतिम संदेश Lakshman ko diya tha ravan ne antim Sandesh

रावण जब मृत्यु शैया पर थे तब राम ने लक्ष्मण से कहा कि, "तुम रावण के पास शीघ्र पहुंचों। उसके पास अमूल्य ज्ञान है, उसे अर्जित करो। उससे जगत के लिए अंतिम संदेश ले आओ।" लक्ष्मण दौड़े। उसने रावण से कहा, "राम रो रहे हैं।" रावण के द्वारा वजह पूछने पर लक्ष्मण ने बताया कि "आपके अंतकाल से व्यथित हुए हैं। मुझे आपके पास अंतिम संदेश प्राप्त करने के लिए भेजा है। बड़े भैया ने कहलवाया है कि "आप अनेक गुणों के भंडार हैं। सीता का अपहरण तो आपकी आकस्मिक (कर्मोदय जनित) भूल थी।" आंख में अश्रु सहित रावण ने कहा कि "मेरे जैसे शत्रु का भी राम गुणकथन करते हैं। इसी लिए राम जगत में भगवान के रूप में पूजे जाते हैं।" अब आपको मेरा अंतिम संदेश यह है, कि" आज की बात कल पर छोड़नी नहीं चाहिए। मेरी इच्छा थी कि मैं स्वर्गगमन के लिए धरती पर सीढी रखूं, जिससे सभी जीव स्वर्गारोहण कर सकें, कोई भी नरक की दिशा में गति न करें, पर वह कार्य अधूरा ही रह गया। मैंने इस काम में विलंब किया और मौत वेग से आगे बढ़ गई। अब अफसोस करने में क्या लाभ। Rich Dad Poor Dad - 20th Anniversa...