Skip to main content

भगवान महावीर राजा श्रेणिक को सामायिक का महत्व समझाते हुए bhagwan mahaveer raja shrenik ko samaeik ka mahatva samjhate hue


एक बार राजगृह में भगवान महावीर पधारे। उनके दर्शन करने हेतु राजा श्रेणिक भी पहुंचा। राजा श्रेणिक ने महावीर से कहा, 'भगवान मैंने अपनी जिंदगी में न जाने कितने ही अधार्मिक कार्य किए है जिससे मेरा परलोक बिगड़ना निश्चित है। कोई ऐसा उपाय बताइए, ताकि मृत्यु के बाद मेरा जीवन सुधर जाए।'
महावीर ने उपाय सुझाते हुए कहा, राजन! यदि तुम पुणिया श्रावक की एक सामायिक खरीद लो तो तुम्हारा परलोक सुधर जाएगा। परलोक सुधारने का इतना सरल उपाय जानकर राजा श्रेणिक बहुत प्रसन्न हुआ। उसने निश्चय कर लिया कि वह पूणिया श्रावक की सामायिक जरूर खरीदेगा।
राजा ने पुणिया श्रावक के बारे में पूछा व मालूम कराया। राजा को ज्ञात हुआ कि पूणिया श्रावक उसी के नगर में रहने वाला सीधा-साधा एक गरीब श्रावक है। वह सूत कात कर जो कुछ थोड़ा बहुत कमाता है वही उसकी जीविका का आधार है। लेकिन बहुत ही धार्मिक विचार वाला व्यक्ति है तथा प्रतिदिन सामायिक करता है।
राजा श्रेणिक पूणिया श्रावक में के घर पहुंचा। सारी बात स्पष्ट करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि तुम अपने राजा के लिए उस पर इतना परोपकार अवश्य करोगे, एक सामायिक दान के बदले जितना धन तुम लेना चाहो ले सकते हो।
पूणिया श्रावक ने उत्तर दिया 'हे राजन मेरे लिए इससे अधिक प्रसन्नता की बात और क्या हो सकती है कि मैं अपने राजा के कुछ काम आ सकूं, लेकिन मुझे अपनी सामायिक का मूल्य मालूम नहीं है।'
मैं नहीं चाहता कि मैं वास्तविक मूल्य से अधिक धन आपसे लूं। यह सुनकर राजा असमंजस में पड़ गया। पूणिया श्रावक की एक सामायिक का सही मूल्य वह भी नहीं जान सका। अंत में दोनों ने निश्चय किया कि इस सवाल का जवाब भगवान से ही पूछा जाए।
राजा श्रेणिक व पूणिया श्रावक दोनों भगवान के पास पहुंचे। उन्होंने अपनी कठिनाई महावीर के सामने रखी। महावीर ने कहा, " राजन तुम्हारा पूरा राज्य भी पूणिया श्रावक की एक सामायिक का मूल्य चुकाने के लिए अपर्याप्त है।" यह सुनकर राजा श्रेणिक को अचंभा हुआ। उसने कहा कि एक समय का इतना मूल्य। भगवान महावीर ने कहा, पूणिया श्रावक की सामायिक साधारण नहीं है।
उदाहरण देते हुए बताया कि एक बार पुणिया श्रावक का ध्यान सामायिक में पूरी तरह नहीं लगा। पूणिया श्रावक ने कारण जानने की कोशिश की लेकिन कोई भी कारण समझ में नहीं आ रहा था। अंत में उसने पत्नी से भोजन इत्यादि के बारे में पूछताछ की तो पत्नी ने बताया कि आज चूल्हा जलाने के लिए अंगारा पड़ोसी के यहां से लाई थी। वह बिना उससे पूछ ले आई थी। हो न हो उस पर सेंकी रोटी खाने से मन चंचल हो उठा। पूणिया श्रावक को सारी बात समझ में आ गई।
भगवान ने बात स्पष्ट करते हुए कहा कि पूणिया श्रावक की सामायिक का महत्व इसलिए अधिक है कि वह समभाव की साधना है और उसकी आजीविका नितांत शुद्ध है। लेकिन सामायिक में बैठने का महत्व भी है। उसके तदनुरूप जो अपने जीवन को ढाल लेता है उसका जीवन सुधर जाता है। इसीलिए सामायिक को एक धार्मिक अनुष्ठान बताया गया है।
सामायिक का अर्थ है "समभाव की साधना" पापमय क्रियाओं का त्याग करके दो घड़ी पर्यंत समभाव में अवगाहन ही सामायिक क्रिया है।


Comments

Popular posts from this blog

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...

कल की चिंता में वर्तमान समय को व्यर्थ ना गवाएं cal ki chinta mein vartman samay ko vyarth Na gavan

" रात गई बात गई " जो इस भाव में जीता है उसके पास भला तनाव कहां से आएगा ? रात की बात को सुबह लाना और सुबह की बात को रात तक खींच कर ले जाना ही तो चिंता का बसेरा बसाना है । अगर आप जी सकें तो वर्तमान में जीने की कोशिश कीजिए। जो जैसा मिला है उसे जिया जाए‌। जैसे आप अपने घर में खूंटियों पर कपड़े लटकाते हैं वैसे ही उन खूंटियों पर अतीत की यादें लटका दें, भविष्य की कल्पनाओं को लटका दें और आप वर्तमान में जिएं। जो वर्तमान में जीता है जैसी व्यवस्था मिलती है उसे स्वीकार कर लेता है, वह चिंतामुक्त है। कोठरी का भी स्वागत करो और कोठी का भी स्वागत करो। वर्तमान में जीते हुए प्रकृति के सानिध्य में रहने की कोशिश करें। प्रकृति जो कर देती है वही ठीक है। चिंता करने से जीवन के संयोग नहीं बदलते। चिंताओं से समस्या का समाधान भी नहीं निकला करता। अच्छा होगा चिंता करने के बजाय चिंतन करें, निर्णय लें तदनुसार कार्य करें, परिणाम जो आए उसका स्वागत करें। एक अन्य काम और करें कि जीवन में घटी दुर्घटनाओं को अधिक तवज्जो ना दें। उठा-पटक हर किसी की जिंदगी में होती है तभी तो आदमी को "समझ" आती है। लेकिन जो ब...