Skip to main content

दूसरों के आंसू पोंछने का प्रयत्न करना यही सच्ची कीर्ति है dusron ke aansu pahunchne Ka prayatn Karna yahi sacchi Kirti hai


विपुल संपत्ति, असीम सत्ता, गजब का सौंदर्य, अद्भुत पराक्रम ये सब कीर्ति के कारण अवश्य है, पर यह सभी कारण स्थायी नहीं है।
किसी भी क्षण तुम भिखारी बन सकते हो, किसी भी क्षण तुम सत्ताभ्रष्ट हो सकते हो, किसी भी पल तुम्हारे सौंदर्य में कमी आ सकती है और किसी भी क्षण तुम्हारा शरीर में तुम्हें धोखा दे सकता है। और ऐसी स्थिति में तुम्हारी कीर्ति मिट्टी में मिले बिना नहीं रहती है।
परंतु…….
कीर्ति का एक कारण ऐसा है जिसकी वजह से तुम्हारी बिदाई के बाद भी लोगों के दिल में, लोगों की जुबान पर तुम्हारा नाम रहता है। और वह कारण है -
दूसरों के आंसू पोंछने का प्रयत्न।
दूसरों के सुख के लिए तुम कितने प्रयत्न करते हो यह इतना महत्वपूर्ण नहीं है,
पर दूसरों के दु:ख को दूर करने के लिए तुम कितने प्रयत्नशील हो यह अधिक महत्वपूर्ण है।
आंसू और हास्य के क्षेत्र में दो प्रकार के व्यक्तियों को श्रीमंत मानता हूं।
सामने वाले के आंसू देखकर स्वयं के चेहरे का हास्य गायब हो जाए, वह प्रथम नंबर का श्रीमंत व्यक्ती है।
और
सामने वाले के चेहरे का हास्य देखकर स्वयं की आंखों के आंसू सूख जाएं, वह दूसरे नंबर का श्रीमंत व्यक्ती।
इन दो प्रकार के श्रीमंत व्यक्तियों में से एक में भी हमारा नंबर है भला ?
यदि नहीं तो इतना ही कहूंगा कि ऐसे श्रीमंत बने बिना इस दुनिया से हमें विदा नहीं होना है।
" जिस नयन ने करुणा छोड़ी, उसकी कीमत फूटी कौड़ी "
हरीन्द्र दवे की यह पंक्तियां हमें चुनौती देती हैं कि हमारे पास यदि करुणा है तो ही हमारे पास आंख है। अन्यथा वह आंख, आंख नहीं फूटी कौड़ी है।
नहीं, इस कलंक से हमें अपने आप को बाहर निकालना ही है।
हमारे दु:ख में भले हम हंसते रहें लेकिन दूसरों के दु:ख को दूर करने के लिए प्रयत्न करते ही रहें।


Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...