Skip to main content

ज्ञान संग्रह करने का प्रबल साधन है पठन gyan sangrah karne ka prabal sadhan hai Pathan


गेहूं, ज्वार, बाजरे का संग्रह करने का साधन कोठी है।
आभूषण के संग्रह का साधन तिजोरी है। पैसे का संग्रह करने का साधन जेब है। स्याही का संग्रह करने का साधन दवात है। इसी तरह ज्ञान का संग्रह करने का साधन पठन है।
संग्रह का तात्पर्य क्या है ?
संग्रह का प्रायोजन क्या है ?
उत्तर है - सुरक्षा !
कोठी में संग्रहित होने वाला अनाज सुरक्षित हो जाता है। तिजोरी में संग्रहित होने वाला आभूषण सुरक्षित बन जाता है। जेब में संग्रहित होने वाला पैसा सुरक्षित हो जाता है। दवात में संग्रहित होने वाली स्याही सुरक्षित हो जाती है। ठीक इसी तरह पठन में संग्रहित होने वाला ज्ञान सुरक्षित हो जाता है।
एक बात सतत दृष्टि के समक्ष रखने की आवश्यकता है और वह यह है कि,
आज हमारे पास जो भी ज्ञान है वह या तो दीपक जैसा है या फिर बगीचे में खिलने वाले पौधे जैसा है।
दीपक को सतत प्रज्वलित रखने के लिए जैसे उसमें तेल या घी डालना पड़ता है, विकसित हो रहे पौधे को धरती पर टिकाए रखने के लिए जैसे उसे पानी से निरंतर सींचते रहना पड़ता है वैसे ही हमारे पास रहे हुए ज्ञान को हृदय में स्थिर करने के लिए हमें सतत पठन करते ही रहना पड़ता है।
परंतु दु:ख के साथ कहना पड़ता है कि आज की एडवांस टेक्नोलॉजी ने मानव की दर्शनशक्ति एवं श्रवणशक्ति की भूख को तो कल्पनातीत हद तक जागृत कर दिया है लेकिन पठनशक्ति को तो मानो उसने लकवाग्रस्त ही बना दिया है !
और,
मानव ने पठनशक्ति को कुछ हद तक शायद जीवित रखा भी है तो उसमें स्तरहीन व्यर्थ एवं नुकसानदायक पठन का समावेश अधिक है।
सुख में स्वस्थ रखे, दु:ख में मस्त रखें, प्रलोभन के सामने अटल रखें, पीड़ा के सामने अटूट रखें ऐसा पठन आज के मानव के पास कितना है यह लाख रूपय का प्रश्न है।
क्या कहूं ?
सौ रुपये का नोट पांच सौ व्यक्तियों के हाथ में घूमने के बाद भी जैसे अपना मूल्य टीकाकर रखता है वैसे ही हमारे पास रहा हुआ ज्ञान एवं पठन ऐसा होना चाहिए कि वर्षो बीत जाने के बाद भी उनके आधार पर मूल्यों के प्रति हमारी निष्ठा टिकी ही रहे !


Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

अनाथ anath

श्रमण अनाथी , नगर के बाहर उपवन में थे युवा अवस्था , भरपूर चैतन्य शक्ति और ऊर्जा का आध्यात्मिक प्रयोग वर्षों की साधना को घंटों में पूर्ण कर रहे थे। एक दिन उपवन में सम्राट श्रेणिक पहुंचे । मुनि के दमकते हुए चेहरे और उभरते हुए यौवन से श्रेणिक विस्मय -विमुग्ध हो उठे। सोचने लगे ,यह सौंदर्य भोग के लिए है या योग के लिए है ? सन्यासी होने का अर्थ यह तो नहीं है कि जीवन के साथ ही अन्याय किया जाए। श्रेणिक मुनि के पास पहुंचे । पूछा ' इस तरह यौवन अवस्था में गृह - त्याग कर सन्यास अपनाने की सार्थकता क्या है ? मुनि ! यह यौवन , भोगों को भोगने के लिए है । तुम उसे क्षीण कर रहे हो । ' मुनि ने कहा , ' नहीं ! मैं ऊर्जा का सदुपयोग कर रहा हूं । वह व्यक्ति भला साधनाओं की पराकाष्ठाओं को कैसे छू पायेगा जो अपना यौवन संसार को सौंपता है और बुढ़ापा परमात्मा को। राजन ! जितनी उर्जा भोग के लिए चाहिए , उससे सौ -गुनी ऊर्जा योग के लिए भी आवश्यक है । ' सम्राट सकपका गया । पूछने लगा ' मुनिवर ! क्या मैं आपका नाम जान सकता हूं । ' मुनि ने कहा , ' अनाथी । ' ' अनाथी ! बड़ा विचित्र नाम है। मु...

लक्ष्मण को दिया था रावण ने अंतिम संदेश Lakshman ko diya tha ravan ne antim Sandesh

रावण जब मृत्यु शैया पर थे तब राम ने लक्ष्मण से कहा कि, "तुम रावण के पास शीघ्र पहुंचों। उसके पास अमूल्य ज्ञान है, उसे अर्जित करो। उससे जगत के लिए अंतिम संदेश ले आओ।" लक्ष्मण दौड़े। उसने रावण से कहा, "राम रो रहे हैं।" रावण के द्वारा वजह पूछने पर लक्ष्मण ने बताया कि "आपके अंतकाल से व्यथित हुए हैं। मुझे आपके पास अंतिम संदेश प्राप्त करने के लिए भेजा है। बड़े भैया ने कहलवाया है कि "आप अनेक गुणों के भंडार हैं। सीता का अपहरण तो आपकी आकस्मिक (कर्मोदय जनित) भूल थी।" आंख में अश्रु सहित रावण ने कहा कि "मेरे जैसे शत्रु का भी राम गुणकथन करते हैं। इसी लिए राम जगत में भगवान के रूप में पूजे जाते हैं।" अब आपको मेरा अंतिम संदेश यह है, कि" आज की बात कल पर छोड़नी नहीं चाहिए। मेरी इच्छा थी कि मैं स्वर्गगमन के लिए धरती पर सीढी रखूं, जिससे सभी जीव स्वर्गारोहण कर सकें, कोई भी नरक की दिशा में गति न करें, पर वह कार्य अधूरा ही रह गया। मैंने इस काम में विलंब किया और मौत वेग से आगे बढ़ गई। अब अफसोस करने में क्या लाभ। Rich Dad Poor Dad - 20th Anniversa...