Skip to main content

जिसके पास धैर्य रूपी धन नहीं है, उसके जैसा निर्धन इस दुनिया में और कोई नहीं है jiske pass dhairya rupaye dhan Nahin hai,Uske jaisa nirdhan is duniya mein aur koi nahin hai


जमीन में तुम आज गुठली बोओ,
आम के दर्शन के लिए तुम्हें धीरज रखनी ही पड़ेगी।
बैंक में तुम आज पैसे जमा करो,
ब्याज पाने के लिए तुम्हें धीरज रखनी ही पड़ेगी।
स्त्री आज गर्भवती बने,
पुत्र दर्शन के लिए उसे धीरज रखनी ही पड़ेगी।
रात को दूध में जामन डालती है,
दहीदर्शन के लिए उसे धीरज रखनी ही पड़ती है।
साधक आज साधना करता है,
सिद्धि के लिए उसे धीरज रखनी ही पड़ती है।
संपत्ति को, सत्ता को, सौंदर्य को, सफलता को " धन " मानने के लिए मन तैयार है,
पर धीरज को " धन " मानने के लिए मन तैयार नहीं  है।
और इसका ही यह दुष्परिणाम है कि आज का मनुष्य सतत अशांति में जी रहा है। हताशा, निराशा और उद्विग्नता मानो उसके जीवन के अंग बन गए हैं। पुरुषार्थ करने की उसमें जितनी लगन होनी चाहिए उसकी अपेक्षा परिणाम प्राप्त कर लेने की लगन उसमें अधिक दिखाई देती है।
परिणाम के लिए वह जितना अधिक बेसब्र बनता है परिणाम उससे उतना ही दूर भागता है। यह बात अच्छे से समझ लेना कि,
मनुष्य जितना अधिक अधीर उतना ही अधिक अधूरा।
पानी की प्राप्ति के लिए एक व्यक्ति ने पांच फीट गहरा गड्ढा खोदा।
पानी नहीं दिखा।
वह गड्ढा अधूरा छोड़कर दूसरी जगह पांच फीट का गड्ढा खोदा।
वहां भी पानी नहीं मिला।
ऐसा करते - करते पचास जगह पर पांच - पांच फीट के गड्ढे खोदे। पर पानी कहीं नहीं मिला।
पुरुषार्थ पर पूर्णविराम लगाकर वह व्यक्ति सर पर हाथ रख कर बैठ गया। थोड़ी धीरज रखी होती, एक ही जगह पर गड्ढा खोदने का पुरुषार्थ जारी रखा होता तो चालीस फीट, पचास फीट या सौ फीट पर उसे पानी मिल ही जाता !
याद रखना,
संपत्ति के क्षेत्र की निर्धनता से ज्यादा - से - ज्यादा क्या होता है ? जीवन में सुविधाएं आती हैं।
परंतु ,
धीरज के क्षेत्र की निर्धनता तो जीवन में अवगुणों का आमंत्रण दे बैठती हैं।
अंतिम संदेश -
" जीवन के मार्ग में जल्दबाजी नहीं किसी काम की, चलने वाले पहुंचेंगे और दौड़ने वाले थकेंगे "


Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

अनाथ anath

श्रमण अनाथी , नगर के बाहर उपवन में थे युवा अवस्था , भरपूर चैतन्य शक्ति और ऊर्जा का आध्यात्मिक प्रयोग वर्षों की साधना को घंटों में पूर्ण कर रहे थे। एक दिन उपवन में सम्राट श्रेणिक पहुंचे । मुनि के दमकते हुए चेहरे और उभरते हुए यौवन से श्रेणिक विस्मय -विमुग्ध हो उठे। सोचने लगे ,यह सौंदर्य भोग के लिए है या योग के लिए है ? सन्यासी होने का अर्थ यह तो नहीं है कि जीवन के साथ ही अन्याय किया जाए। श्रेणिक मुनि के पास पहुंचे । पूछा ' इस तरह यौवन अवस्था में गृह - त्याग कर सन्यास अपनाने की सार्थकता क्या है ? मुनि ! यह यौवन , भोगों को भोगने के लिए है । तुम उसे क्षीण कर रहे हो । ' मुनि ने कहा , ' नहीं ! मैं ऊर्जा का सदुपयोग कर रहा हूं । वह व्यक्ति भला साधनाओं की पराकाष्ठाओं को कैसे छू पायेगा जो अपना यौवन संसार को सौंपता है और बुढ़ापा परमात्मा को। राजन ! जितनी उर्जा भोग के लिए चाहिए , उससे सौ -गुनी ऊर्जा योग के लिए भी आवश्यक है । ' सम्राट सकपका गया । पूछने लगा ' मुनिवर ! क्या मैं आपका नाम जान सकता हूं । ' मुनि ने कहा , ' अनाथी । ' ' अनाथी ! बड़ा विचित्र नाम है। मु...

लक्ष्मण को दिया था रावण ने अंतिम संदेश Lakshman ko diya tha ravan ne antim Sandesh

रावण जब मृत्यु शैया पर थे तब राम ने लक्ष्मण से कहा कि, "तुम रावण के पास शीघ्र पहुंचों। उसके पास अमूल्य ज्ञान है, उसे अर्जित करो। उससे जगत के लिए अंतिम संदेश ले आओ।" लक्ष्मण दौड़े। उसने रावण से कहा, "राम रो रहे हैं।" रावण के द्वारा वजह पूछने पर लक्ष्मण ने बताया कि "आपके अंतकाल से व्यथित हुए हैं। मुझे आपके पास अंतिम संदेश प्राप्त करने के लिए भेजा है। बड़े भैया ने कहलवाया है कि "आप अनेक गुणों के भंडार हैं। सीता का अपहरण तो आपकी आकस्मिक (कर्मोदय जनित) भूल थी।" आंख में अश्रु सहित रावण ने कहा कि "मेरे जैसे शत्रु का भी राम गुणकथन करते हैं। इसी लिए राम जगत में भगवान के रूप में पूजे जाते हैं।" अब आपको मेरा अंतिम संदेश यह है, कि" आज की बात कल पर छोड़नी नहीं चाहिए। मेरी इच्छा थी कि मैं स्वर्गगमन के लिए धरती पर सीढी रखूं, जिससे सभी जीव स्वर्गारोहण कर सकें, कोई भी नरक की दिशा में गति न करें, पर वह कार्य अधूरा ही रह गया। मैंने इस काम में विलंब किया और मौत वेग से आगे बढ़ गई। अब अफसोस करने में क्या लाभ। Rich Dad Poor Dad - 20th Anniversa...