Skip to main content

पैसे का नाम भले "अर्थ" है पर अनेक अनर्थो का मूल यही है paise ka naam bhale arth hai per anek anartho ka mul yahi hai






युवक का नाम " अर्जुन " हो और कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनते ही वह भाग खड़ा होता हो ऐसा हो सकता है।
बच्चे का नाम " भीम " हो और बात - बात में वह रोने लगता हो ऐसा हो सकता है।
बस इसी तर्ज पर पैसे का नाम भले " अर्थ " हो पर दुनियाभर के अनर्थ सर्जित करने की उसमें पाशवी ताकत है इसमें कोई संदेह नहीं है।
हालांकि,
प्रश्न मन में यह आता है कि अर्थ अनर्थो का ही कारण है या सार्थकता का भी कारण है। जैसे जहर मृत्यु का ही कारण बनता है
वैसे अर्थ क्या पापों का कारण ही बनता है ?
इस प्रश्न का उत्तर यह है कि जिसके पास पैसा आता है उसकी बुद्धि को प्राय: नष्ट किए बिना नहीं रहता। और भ्रष्ट बुद्धि वाला अनर्थकारी प्रवृत्तियों में प्रवृत्त हुए बिना नहीं रहता है। इसी कारण अर्थ को  "अनर्थो का मूल " यह कलंक लगा हुआ है।
जवाब दो -
पैसे बढ़ने के बाद प्रसन्नता बढ़ती है या उद्विग्नता  ?
मित्र बढ़ते हैं या दुश्मन ?
निर्भयता बढ़ती है या भयभीतता ?
सरलता बढ़ती है या छल - कपट ?
प्रेम बढ़ता है या द्वेष ?
इन समस्त प्रश्नों का एक ही वाक्य में उत्तर देना तो यह कहा जा सकता है कि पैसे बढ़ने के बाद जीवन में सद्गुण घटते हैं,
दुर्गुण बढ़ते हैं।
सदाचार घटता है, दुष्टचार बढ़ता है। विश्वास घटता है, संदेह बढ़ता है।
पर, जैसे यह सच है कि पैसे की अधिकता में सद्गुण नहीं टिकते वैसे यह भी सच है कि पैसे के अभाव में समाधि नहीं टिकती।
फिर क्या किया जाए ?
एक ही उपाय है -
विवेक को उपस्थित रखो।
गेहूं की कोठी में डाला जाने वाला पारा जैसे गेहूं को सड़ने नहीं देता वैसे ही मन में प्रतिष्ठित हो जाने वाला विवेक पैसे की अधिकता के बावजूद जीवन को सड़ने नहीं देगा।
एक छोटा सा तिनका न बुझाई जाने जा सके ऐसी आग फैला सकता है।
विवेक बिना की थोड़ी संपत्ति भी जीवन में कल्पनातीत हाहाकार का सर्जन कर सकती है।


Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

अनाथ anath

श्रमण अनाथी , नगर के बाहर उपवन में थे युवा अवस्था , भरपूर चैतन्य शक्ति और ऊर्जा का आध्यात्मिक प्रयोग वर्षों की साधना को घंटों में पूर्ण कर रहे थे। एक दिन उपवन में सम्राट श्रेणिक पहुंचे । मुनि के दमकते हुए चेहरे और उभरते हुए यौवन से श्रेणिक विस्मय -विमुग्ध हो उठे। सोचने लगे ,यह सौंदर्य भोग के लिए है या योग के लिए है ? सन्यासी होने का अर्थ यह तो नहीं है कि जीवन के साथ ही अन्याय किया जाए। श्रेणिक मुनि के पास पहुंचे । पूछा ' इस तरह यौवन अवस्था में गृह - त्याग कर सन्यास अपनाने की सार्थकता क्या है ? मुनि ! यह यौवन , भोगों को भोगने के लिए है । तुम उसे क्षीण कर रहे हो । ' मुनि ने कहा , ' नहीं ! मैं ऊर्जा का सदुपयोग कर रहा हूं । वह व्यक्ति भला साधनाओं की पराकाष्ठाओं को कैसे छू पायेगा जो अपना यौवन संसार को सौंपता है और बुढ़ापा परमात्मा को। राजन ! जितनी उर्जा भोग के लिए चाहिए , उससे सौ -गुनी ऊर्जा योग के लिए भी आवश्यक है । ' सम्राट सकपका गया । पूछने लगा ' मुनिवर ! क्या मैं आपका नाम जान सकता हूं । ' मुनि ने कहा , ' अनाथी । ' ' अनाथी ! बड़ा विचित्र नाम है। मु...

लक्ष्मण को दिया था रावण ने अंतिम संदेश Lakshman ko diya tha ravan ne antim Sandesh

रावण जब मृत्यु शैया पर थे तब राम ने लक्ष्मण से कहा कि, "तुम रावण के पास शीघ्र पहुंचों। उसके पास अमूल्य ज्ञान है, उसे अर्जित करो। उससे जगत के लिए अंतिम संदेश ले आओ।" लक्ष्मण दौड़े। उसने रावण से कहा, "राम रो रहे हैं।" रावण के द्वारा वजह पूछने पर लक्ष्मण ने बताया कि "आपके अंतकाल से व्यथित हुए हैं। मुझे आपके पास अंतिम संदेश प्राप्त करने के लिए भेजा है। बड़े भैया ने कहलवाया है कि "आप अनेक गुणों के भंडार हैं। सीता का अपहरण तो आपकी आकस्मिक (कर्मोदय जनित) भूल थी।" आंख में अश्रु सहित रावण ने कहा कि "मेरे जैसे शत्रु का भी राम गुणकथन करते हैं। इसी लिए राम जगत में भगवान के रूप में पूजे जाते हैं।" अब आपको मेरा अंतिम संदेश यह है, कि" आज की बात कल पर छोड़नी नहीं चाहिए। मेरी इच्छा थी कि मैं स्वर्गगमन के लिए धरती पर सीढी रखूं, जिससे सभी जीव स्वर्गारोहण कर सकें, कोई भी नरक की दिशा में गति न करें, पर वह कार्य अधूरा ही रह गया। मैंने इस काम में विलंब किया और मौत वेग से आगे बढ़ गई। अब अफसोस करने में क्या लाभ। Rich Dad Poor Dad - 20th Anniversa...