Skip to main content

सौ बार बोलने की अपेक्षा एक बार का प्रत्यक्ष आचरण श्रेष्ठ है so bar bolane ki apeksha ek bar ka pratyaksh aacharan shreshth hai


मेरी आंखों से मुझे जो दिख रहा है वह पानी है या पेट्रोल, इसकी प्रतीति मुझे तभी होगी जब मैं उसका अलग प्रकार से प्रयोग करके देख लेता हूं।
मैं जो भी बोल रहा हूं वह कोरी बकवास है या उसमें मेरी निष्ठा है, इस बात की लोगों को प्रतीति तभी होती है जब मेरा आचरण में जो बोलता हूं उसके अनुरूप ही होता है। मन की एक चालकी  विशेष रूप से समझने की आवश्यकता है। आदर्श के आसमान में उड़ते रहने में उसे जितनी रुचि है उसके लाखवें  हिस्से की रूचि भी उसे आचरण की धरती पर चलने में नहीं है।
अच्छा प्रस्तुत करने, अच्छा प्रचारित करने में जितनी रुचि है उसके लाखवें हिस्से की रुचि अच्छा बनने में नहीं है। कारण ?
आदर्श के आसमान में उड़ने के लिए कुछ नहीं करना पड़ता जबकि आचरण की धरती पर चलने के लिए मन को मारना पड़ता है।
और काया को कष्टों के लिए तैयार करना पड़ता है।
बस, इसी तरह, स्वयं को अच्छा दिखाने के लिए केवल अच्छी-अच्छी बातें ही करनी पड़ती है या लच्छेदार व्यक्तित्व ही देना पड़ता है जबकि अच्छा बनने के लिए तो सुख - सुविधाओं का बड़ा बलिदान देना पड़ता है।
परंतु यह बात अच्छी तरह से याद रखना कि स्वच्छ चादर के आवरण तले सामने वाले को गद्दी अच्छे होने के भ्रम में अवश्य रखा सकता है, पर मात्र इससे गद्दी अच्छी नहीं हो जाती।
कमीज के आवरण तले सीने का कैंसर छिपाने में सफलता मिल सकती है, पर मात्र इससे कैंसर की वेदना से मुक्ति नहीं मिल जाती।
इसी तरह,
लोगों के बीच लच्छेदार और अच्छी-अच्छी बातें होने का भ्रम अवश्य पैदा कर सकते हैं, पर इतने मात्र से हम अच्छे नहीं बन जाते। और एक बात बताऊं ?
जिस दंतशूल के पीछे हाथी नहीं होता वह दंतशूल जैसे किले का दरवाजा तोड़ नहीं सकता वैसे ही जिन शब्दों के पीछे आचरण नहीं होता वे शब्द कोई ठोस परिणाम नहीं दे सकते।
एक अंतिम बात,
मुट्ठी भर - भरकर की शून्य के जोड़,
फिर भी उत्तर रहा शून्य का शून्य,
कदापि लग जाए उसके आगे एक,
तो पल में जीवन बन जाए धन्य अति धन्य। संदेश स्पष्ट है।
आचरण के एक अंक बिना शब्दों की अनगिनत शून्य भी मूल्यहीन है।


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...

कल की चिंता में वर्तमान समय को व्यर्थ ना गवाएं cal ki chinta mein vartman samay ko vyarth Na gavan

" रात गई बात गई " जो इस भाव में जीता है उसके पास भला तनाव कहां से आएगा ? रात की बात को सुबह लाना और सुबह की बात को रात तक खींच कर ले जाना ही तो चिंता का बसेरा बसाना है । अगर आप जी सकें तो वर्तमान में जीने की कोशिश कीजिए। जो जैसा मिला है उसे जिया जाए‌। जैसे आप अपने घर में खूंटियों पर कपड़े लटकाते हैं वैसे ही उन खूंटियों पर अतीत की यादें लटका दें, भविष्य की कल्पनाओं को लटका दें और आप वर्तमान में जिएं। जो वर्तमान में जीता है जैसी व्यवस्था मिलती है उसे स्वीकार कर लेता है, वह चिंतामुक्त है। कोठरी का भी स्वागत करो और कोठी का भी स्वागत करो। वर्तमान में जीते हुए प्रकृति के सानिध्य में रहने की कोशिश करें। प्रकृति जो कर देती है वही ठीक है। चिंता करने से जीवन के संयोग नहीं बदलते। चिंताओं से समस्या का समाधान भी नहीं निकला करता। अच्छा होगा चिंता करने के बजाय चिंतन करें, निर्णय लें तदनुसार कार्य करें, परिणाम जो आए उसका स्वागत करें। एक अन्य काम और करें कि जीवन में घटी दुर्घटनाओं को अधिक तवज्जो ना दें। उठा-पटक हर किसी की जिंदगी में होती है तभी तो आदमी को "समझ" आती है। लेकिन जो ब...