Skip to main content

सुंदर स्वभाव अर्थात पवित्रता Sundar swabhav arthat pavitrata


संपत्ति विपुल पर स्वभाव रुखा,
सौंदर्य असीम स्वभाव बेकार,
स्वास्थ्य अच्छा और स्वभाव घटिया।
क्या फायदा ?
संपत्ति अल्प पर स्वभाव सुंदर,
सौंदर्य कम पर स्वभाव मस्त,
स्वास्थ्य में गड़बड़ स्वभाव श्रेष्ठ।
क्या नुकसान ?
याद रखना,
भविष्य में ऐसा भी समय आ सकता है
जब गाड़ी पेट्रोल बिना भी चले,
जब मिठाई शक्कर बिना भी बन जाए,
जब मनुष्य बिना पांव भी दौड़ने लगे और जब सायकल पैडल लगाए बिना भी चलने लगे, पर अच्छे स्वभाव के बिना आप प्रसन्नता का अनुभव कर सको, पवित्र बन सको, प्रभुभक्त बन सको या हृदय को प्रेम युक्त रख सको ऐसा तो कभी संभव नहीं होने वाला।
इसका अर्थ ?
यही कि अच्छे स्वभाव के संसेक्स में कभी कमी नहीं आएगी।
अच्छे स्वभाव के बाजार में कभी मंदी नहीं आएगी। अच्छे स्वभाव की मांग कभी नहीं घटेगी।
किसी अज्ञात कवि की यह पंक्तियां पढ़ लो -
" कई व्यक्ति ऐसे खुश सुख मिजाज होते हैं, हंसने के लिए, छोटे - से - छोटा कारण ढूंढते रहते हैं। और कारण शायद न मिले तो अपनी हार स्वीकार कर, हार पर हंस लेते हैं! वैसे तो मेरे शहर में, ऊंचे ऊंचे मकान हैं, उनमें कहीं ऐसे बाग - बगीचे,
नजर आ जाते हैं "
" बाग - बगीचे " अर्थात ?
अच्छे स्वभाव वाले व्यक्ति !
पूछते रहना अपने मन को की किस में रुचि है ?
चौपट हो गए व्यापार को सुधारने में या बिगड़ गए स्वभाव को सुधारने में ?
लक्ष्य क्या है ?
संपत्ति के अर्जन का या स्वभाव के संस्करण का ?
मान्यता क्या है ?
सफलता प्राप्त होती रहे तो जीवन सार्थक है यह या स्वभाव सुंदर बना रहे तो जीवन सार्थक है यह ?
याद रखना,
सफल व्यक्तियों के आकाल से दुनिया की व्यवस्था नहीं बिगड़ती, पर अच्छे व्यक्तियों के आकाल से दुनिया की व्यवस्था अवश्य बिगड़ जाती है !
और कलयुग की यही तो पहचान है !
अच्छे व्यक्तियों के आकाल का युग उसका नाम कलयुग !
इस अकाल से कम से कम हम स्वयं को तो बाहर निकालकर ही रहेंगे !


Comments

Popular posts from this blog

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...

कल की चिंता में वर्तमान समय को व्यर्थ ना गवाएं cal ki chinta mein vartman samay ko vyarth Na gavan

" रात गई बात गई " जो इस भाव में जीता है उसके पास भला तनाव कहां से आएगा ? रात की बात को सुबह लाना और सुबह की बात को रात तक खींच कर ले जाना ही तो चिंता का बसेरा बसाना है । अगर आप जी सकें तो वर्तमान में जीने की कोशिश कीजिए। जो जैसा मिला है उसे जिया जाए‌। जैसे आप अपने घर में खूंटियों पर कपड़े लटकाते हैं वैसे ही उन खूंटियों पर अतीत की यादें लटका दें, भविष्य की कल्पनाओं को लटका दें और आप वर्तमान में जिएं। जो वर्तमान में जीता है जैसी व्यवस्था मिलती है उसे स्वीकार कर लेता है, वह चिंतामुक्त है। कोठरी का भी स्वागत करो और कोठी का भी स्वागत करो। वर्तमान में जीते हुए प्रकृति के सानिध्य में रहने की कोशिश करें। प्रकृति जो कर देती है वही ठीक है। चिंता करने से जीवन के संयोग नहीं बदलते। चिंताओं से समस्या का समाधान भी नहीं निकला करता। अच्छा होगा चिंता करने के बजाय चिंतन करें, निर्णय लें तदनुसार कार्य करें, परिणाम जो आए उसका स्वागत करें। एक अन्य काम और करें कि जीवन में घटी दुर्घटनाओं को अधिक तवज्जो ना दें। उठा-पटक हर किसी की जिंदगी में होती है तभी तो आदमी को "समझ" आती है। लेकिन जो ब...