Skip to main content

वेद पढ़ना आसान हो सकता है, लेकिन किसी की वेदना को पढ़ लिया तो समझो जीवन सफल हो गया। Ved padhna aasan ho sakta hai, lekin kisi ki vedna ko padh liya to samjho jivan safal ho gaya.

दया सबसे बड़ा धर्म है। जो जनों में कूट-कूट कर भरी है । दया का अर्थ है परोपकार, कृपा, रहम, मृदुता, करुणा, मानवता, दयालुता ।
बहुत पुरानी बात है, राजा भोज बहुत बड़े विद्वान थे। एक दिन उन्होंने अपने यहां बड़े-बड़े विद्वानों को भोजन के लिए आमंत्रित किया।
राजा भोज ने उन सभी से आग्रह किया कि आप सभी लोग के अपनी जीवन में कोई न कोई आदर्श घटना हुई होगी। इसलिए आप सभी अपने जीवन की कोई आदर्श घटना एक-एक करके सुनाइए। तब सभी विद्वानों ने एक-एक करके अपनी आपबीती सुनाई। अंत में एक दीन हीन सा दिखने वाला विद्वान उठा और बोला - महाराज वैसे तो मैं इस सभा में आने लायक भी नहीं हूं परंतु मेरी पत्नी की आग्रह की वजह से मैं यहां आया हूं।
मेरी जीवन में कोई विशेष घटना तो मुझे याद नहीं है मगर हाल ही में मैं जब यहां आ रहा था तो मेरी पत्नी मेरे लिए एक पोटली में चार रोटियां बांध दी थी।रास्ते में चलते चलते जब मुझे भूख लगी तो मैं खाना खाने बैठा मैंने सिर्फ एक ही रोटी खाई उसी समय मेरे पास एक कुत्तिया आकर बैठ गई वह बहुत भूखी मालूम हो रही थी मुझे उस पर दया आ गई और मैंने उसे एक रोटी दे दी।
महाराज यही मेरी जीवन की आदर्श घटना है क्योंकि किसी भूखे को खिलाकर मुझे जो संतृप्ति और जो खुशी मिली उसे मैं जीवन भर नहीं भूल सकता।
राजा भोज इस घटना को सुनकर भाव - विभोर हो गए। वे बहुत प्रसन्न हुए और उस विद्वान को बोले कि - सच्चा इंसान वही है जिसके हृदय में दया हो और दूसरों की मदद करने की सच्ची भावना हो। राजा भोज ने खुश होकर उस विद्वान को नए वस्त्र आभूषण और मूल्यवान वस्तुएं उपहार स्वरूप दी और विदा किया।
हमें जीवन में अगर सच्ची खुशी पानी हैं तो हमारे पास एक सच्चा हृदय होना आवश्यक है दूसरों की मदद से जो खुशी मिलती है उसकी कोई कीमत नहीं है।
दया धर्म का मूल है पाप मूल अभिमान।
तुलसी दया न छोड़िए जब लागे घट में प्राण।
तुलसीदास जी ने धर्म का मूल दया बताया है। दया ही अपने आप में सबसे बड़ा धर्म है। जिसका आचरण करने से मनुष्य का आत्म विकास होता है। समस्त हिंसा, द्वेष, वैर, विरोध की भीषण लपटें दया का सस्पर्श पाकर शांत हो जाती है। दया परमात्मा का निजी गुण है।
दया एक देवी गुण हैं। इसका आचरण करके मनुष्य देवत्व प्राप्त कर सकता है। दयालु हृदय में परमात्मा का प्रकाश ही प्रस्फुटित हो उठता है। क्योंकि भगवान स्वयं दया स्वरूप हैं। सर्व प्राणियों के प्रति दया का भाव रखना ईश्वर तक पहुंचने का सबसे सरल मार्ग है। जैन साधु साध्वी के पास जाते हैं वो आपको दया पालो का संदेश आशीर्वाद रूप में देते हैं। दया अपने आप में प्रसन्नता, प्रफुल्लता का मधुर झरना है। दया यानी करुणा, दया का उल्टा करो याद, हमेशा करुणा को याद करो तो तुम हमेशा खुशी से भरे रहोगे। जिस ह्रदय में दया, करुणा, मैत्री भावना निरंतर निर्झरित होती रहती है वही स्वयंसेवी आह्लाद आनंद के मधुर स्वर बहते हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि दयालु व्यक्ति सहज आत्म सुख से सराबोर रहता है।
दया की शक्ति अपार है, सेना और शस्त्र बल से तो किसी भी राज्य पर अस्थाई विजय मिलती है, किंतु दया से स्थाई और अलौकिक विजय मिलती है। दयालु व्यक्ति मनुष्य को ही नहीं अन्य सभी प्राणियों को भी जीत लेता है।
24 तीर्थंकरो के 64 समशरण होते हैं।भगवान ऋषभदेव के 12, भगवान महावीर स्वामी के 8 और बाकी शेष तीर्थंकर के 2 -2 समशरण हुए। उस समशरण में तीनों गति के जीव आते हैं। शेर, बकरी, गाय, सांप, नेवला आदि जो एक दूसरे को देखते ही मार डालते हैं।
भगवान करुणा सिंधु है। उनमें दया भाव इतना है कि खून का रंग भी सफेद होता है। मैत्री भावना से ओतप्रत हैं। उनके प्रभाव से सभी जानवरों के मन में भी दया की भावना जाग जाती है। मैत्री भावना से सभी हिल मिलकर प्रभु के अमृत वचन श्रवण करते हैं। ऐसे कई बड़े बड़े संत हुए हैं, जिनके पास सांप, शेर आकर बैठ जाते हैं। ये सब दया का ही प्रताप है। जिसके हृदय में दया होती है उससे कोई प्राणी को द्वेष या भय नहीं लगता है। दयावान, करुणामय जहां से भी गुजरते है, वहां पर अहिंसक प्राणी खुद उनके पास स्वत: आ कर शांत हो जाते हैं।
जिस समाज में परिवार में लोग एक दूसरे के प्रति दयालु होते हैं, परस्पर सहृदय और सहायक बन कर काम करते हैं। वहां किसी तरह के विग्रह की संभावना नहीं रहती है।
दया से स्नेह आत्मीयता आदि कोमल भावो का विकास होता है। दयालुता ही तो समाज परिवार का एकाकार करती है।
वेद पढ़ना आसान हो सकता है लेकिन जिस दिन आपने किसी की वेदना को पढ़ लिया तो समझो जीवन सफल हो गया।
दिल के अंदर है खुदा,
दिल से खुदा न दूर।
दिल को सताना फिर बता,
उस रब को कब मंजूर।।
दया का गुण जिसमें होता है वह भवी होता है। जिसके दिल में मन में बिल्कुल दया नहीं होती है वह अभवी होता है। अभवी कभी भी मोक्ष प्राप्त नहीं करता है। भवी कभी ना कभी सिद्ध गति में जाता ही है, जायेगा! किसी के उम्मीद किए बिना उसका अच्छा करो क्योंकि किसी ने कहा है कि -
जो लोग फूल बेचते हैं, उसके हाथ में खुश्बू अक्सर रह ही जाती है।

Comments

Popular posts from this blog

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...

कल की चिंता में वर्तमान समय को व्यर्थ ना गवाएं cal ki chinta mein vartman samay ko vyarth Na gavan

" रात गई बात गई " जो इस भाव में जीता है उसके पास भला तनाव कहां से आएगा ? रात की बात को सुबह लाना और सुबह की बात को रात तक खींच कर ले जाना ही तो चिंता का बसेरा बसाना है । अगर आप जी सकें तो वर्तमान में जीने की कोशिश कीजिए। जो जैसा मिला है उसे जिया जाए‌। जैसे आप अपने घर में खूंटियों पर कपड़े लटकाते हैं वैसे ही उन खूंटियों पर अतीत की यादें लटका दें, भविष्य की कल्पनाओं को लटका दें और आप वर्तमान में जिएं। जो वर्तमान में जीता है जैसी व्यवस्था मिलती है उसे स्वीकार कर लेता है, वह चिंतामुक्त है। कोठरी का भी स्वागत करो और कोठी का भी स्वागत करो। वर्तमान में जीते हुए प्रकृति के सानिध्य में रहने की कोशिश करें। प्रकृति जो कर देती है वही ठीक है। चिंता करने से जीवन के संयोग नहीं बदलते। चिंताओं से समस्या का समाधान भी नहीं निकला करता। अच्छा होगा चिंता करने के बजाय चिंतन करें, निर्णय लें तदनुसार कार्य करें, परिणाम जो आए उसका स्वागत करें। एक अन्य काम और करें कि जीवन में घटी दुर्घटनाओं को अधिक तवज्जो ना दें। उठा-पटक हर किसी की जिंदगी में होती है तभी तो आदमी को "समझ" आती है। लेकिन जो ब...