Skip to main content

विद्या के मोती चुगने वाला राजहंस, उसका ही नाम विद्यार्थी Vidya ke Moti chugan wala rajhans uska hi naam vidyarthi


व्यसनों से, विलास से और वासना से जो मुक्ति दे रहा है उसका नाम विद्या।
तुम्हारे पास जो है, जितना है उससे तुम्हें तृप्ति की अनुभूति कराती रहे उसका नाम है विद्या।
और परिस्थिति कैसी भी सामने आ जाए तुम्हारी प्रशंसा में कमी ना आने दे उसका नाम है विद्या।
संक्षिप्त में,
जिससे तुम्हें मुक्ति, तृप्ति, एवं प्रसन्नता ये तीनों सहज सुलभ होती रहें उसका नाम है विद्या।
गंभीर और महत्वपूर्ण प्रश्न जो है वह यह है कि आज के स्कूलों और कॉलेजों में बच्चों और युवाओं को जो परोसा जा रहा है उसे   "विद्या" का नाम दिया जा सकता है भला ?
के.जी. से लेकर एम.बी.ए तक के अभ्यास क्रम में एक भी पाठ ऐसा है भला कि जिसमें मुक्ति, तृप्ति और मस्ती पर पर्याप्त प्रमाण में जोर दिया गया हो ?
दु:ख के साथ इस प्रश्न का उत्तर देना पड़ता है " ना "
अरे, ऐसी शिक्षा ग्रहण करके दुनिया के बीच आने वाले युवाओं के जीवन में मुक्ति के स्थान पर स्वच्छंदता, तृप्ति के स्थान पर भयंकर  अतृप्ति और मस्ती के स्थान पर निराशा - हताशा और उव्देग, यह सब देखने को मिल रहा है।
दूध अच्छा है पर पेट बिगड़ा हुआ है।
ऐसे में दस्त लग जाए तो दूध को दोष नहीं दिया जा सकता। पर, पेट अच्छा हो और जहर परोसा गया हो। और ऐसे में मृत्यु हो जाए तो जहर को ही दोष जाएगा ना ?
आज की युवा पीढ़ी बिगड़े हुए पेट वाली नहीं है, स्वस्थ पेट वाली है।
पूर्व के काल में जो शिक्षा दी जाती थी उस शिक्षा की गुणवत्ता दूध जैसी थी। अधिकतर विद्यार्थी उस शिक्षा को ग्रहण करके स्वयं के जीवन में मुक्ति, तृप्ति और मस्ती का अनुभव करते थे, पर वर्तमानकाल में युवा पीढ़ी को जो शिक्षा दी जा रही है शिक्षा की गुणवत्ता जहर जैसी है।
और इसका ही यह दुष्प्रभाव है कि इस पीढ़ी का पेट अच्छा होने के बावजूद मुक्ति, तृप्ति और मस्ती के क्षेत्र में वे कंगाली के कगार पर खड़े हैं।
शिक्षा क्षेत्र में बैठे हुए दिग्गजों से इतना ही कहने का मन होता है कि सशक्त पाचनशक्ति वाली युवा पीढ़ी को जहर देकर उनकी पाचनशक्ति को बिगाड़ने का पाप मत करो।


Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...