Skip to main content

विकसित होना यह जीवन है, संकुचित होना यह मृत्यु है viksit Hona yah jivan hai sankuchit hona yah mrutyu hai


उदयाचल के सूर्य को देख कर मन में एक प्रकार की प्रसन्नता छा जाती है और अस्ताचल के सूर्य दर्शन से मन में एक प्रकार की उदासी छा जाती है।
कारण ?
उदयाचल का सूर्य विकसित हो रहा है। अस्ताचल का सूर्य संकुचित हो रहा है।
प्रश्न सूर्य के विकसित - संकुचित होने का नहीं है, हमारे हृदय के विकसित - संकुचित होने का है ।
हृदय यदि गंभीरता, उदारता और कृतज्ञता के गुणों से हरा - भरा है तो समझ लेना कि हृदय विकसित हो चुका है और हृदय यदि क्षुद्रता, कृपणता और कृतध्नता का शिकार हो रहा है तो समझ लेना कि हृदय संकुचित हो चुका है।
और जीवन का अर्थ ही है विकसित होना और मृत्यु का अर्थ ही है संकुचित होना।
एक जीवन शरीर का होता है और एक मृत्यु शरीर की होती है। उस जीवन और मृत्यु का संबंध सद्गुणों के साथ नहीं होता, सांस के साथ होता है। सांस चलती है तब तक शरीर जीवित माना जाता है और सांस बंद हो जाती है तब जीवन की समाप्ति मानी जाती है, परंतु एक जीवनी वह है कि इसका संबंध सांस के साथ नहीं पर सद्गुणों के साथ है। एक मृत्यु वह है जिसका संबंध सांस के समाप्ति के साथ नहीं पर सद्गुणों की समाप्ति के साथ है।
खेद की बात यह है कि हमें सांस केंद्रित जीवन - मृत्यु की जितनी चिंता है उसके लाखवें हिस्से की चिंता भी सद्गुणकेंद्रित जीवन - मृत्यु की नहीं है और इसी का कारण यह दुष्परिणाम है कि जीवन में चलता - फिरता नरकंकाल बन गया है। सुवास बिना के पुष्प को तो लोग फिर भी चाहते होंगे, पर सद्गुण बिना के जीवन को  कोई नहीं चाहता।
इतना ही कहूंगा कि शरीर रूपी जीवन के लिए तो गधा भी सावधान रहता है,
हम सद्गुण रुपी जीवन के लिए सावधान बन जाए।
निहाल हो जाएंगे।


Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

अनाथ anath

श्रमण अनाथी , नगर के बाहर उपवन में थे युवा अवस्था , भरपूर चैतन्य शक्ति और ऊर्जा का आध्यात्मिक प्रयोग वर्षों की साधना को घंटों में पूर्ण कर रहे थे। एक दिन उपवन में सम्राट श्रेणिक पहुंचे । मुनि के दमकते हुए चेहरे और उभरते हुए यौवन से श्रेणिक विस्मय -विमुग्ध हो उठे। सोचने लगे ,यह सौंदर्य भोग के लिए है या योग के लिए है ? सन्यासी होने का अर्थ यह तो नहीं है कि जीवन के साथ ही अन्याय किया जाए। श्रेणिक मुनि के पास पहुंचे । पूछा ' इस तरह यौवन अवस्था में गृह - त्याग कर सन्यास अपनाने की सार्थकता क्या है ? मुनि ! यह यौवन , भोगों को भोगने के लिए है । तुम उसे क्षीण कर रहे हो । ' मुनि ने कहा , ' नहीं ! मैं ऊर्जा का सदुपयोग कर रहा हूं । वह व्यक्ति भला साधनाओं की पराकाष्ठाओं को कैसे छू पायेगा जो अपना यौवन संसार को सौंपता है और बुढ़ापा परमात्मा को। राजन ! जितनी उर्जा भोग के लिए चाहिए , उससे सौ -गुनी ऊर्जा योग के लिए भी आवश्यक है । ' सम्राट सकपका गया । पूछने लगा ' मुनिवर ! क्या मैं आपका नाम जान सकता हूं । ' मुनि ने कहा , ' अनाथी । ' ' अनाथी ! बड़ा विचित्र नाम है। मु...

लक्ष्मण को दिया था रावण ने अंतिम संदेश Lakshman ko diya tha ravan ne antim Sandesh

रावण जब मृत्यु शैया पर थे तब राम ने लक्ष्मण से कहा कि, "तुम रावण के पास शीघ्र पहुंचों। उसके पास अमूल्य ज्ञान है, उसे अर्जित करो। उससे जगत के लिए अंतिम संदेश ले आओ।" लक्ष्मण दौड़े। उसने रावण से कहा, "राम रो रहे हैं।" रावण के द्वारा वजह पूछने पर लक्ष्मण ने बताया कि "आपके अंतकाल से व्यथित हुए हैं। मुझे आपके पास अंतिम संदेश प्राप्त करने के लिए भेजा है। बड़े भैया ने कहलवाया है कि "आप अनेक गुणों के भंडार हैं। सीता का अपहरण तो आपकी आकस्मिक (कर्मोदय जनित) भूल थी।" आंख में अश्रु सहित रावण ने कहा कि "मेरे जैसे शत्रु का भी राम गुणकथन करते हैं। इसी लिए राम जगत में भगवान के रूप में पूजे जाते हैं।" अब आपको मेरा अंतिम संदेश यह है, कि" आज की बात कल पर छोड़नी नहीं चाहिए। मेरी इच्छा थी कि मैं स्वर्गगमन के लिए धरती पर सीढी रखूं, जिससे सभी जीव स्वर्गारोहण कर सकें, कोई भी नरक की दिशा में गति न करें, पर वह कार्य अधूरा ही रह गया। मैंने इस काम में विलंब किया और मौत वेग से आगे बढ़ गई। अब अफसोस करने में क्या लाभ। Rich Dad Poor Dad - 20th Anniversa...