Skip to main content

आलस, यह जीवित व्यक्ति की मृत्यु है aalas, yah jeevit vyakti ki mrutyu hai


प्रमाद और आलस के बीच एक महत्वपूर्ण अंतर है। न करने जैसा करते रहना इसका नाम है प्रमाद और करने योग्य न करना इसका नाम है आलस।
संसार की भाषा में कहना हो तो यह कहा जा सकता है कि, जुए में संपत्ति बर्बाद करना यह है प्रमाद और तेजी के समय में व्यापार पर ध्यान न देकर मौज - मजे करते रहना यह है आलस।
और अध्यात्म की भाषा में कहना हो तो यह कहा जा सकता है कि, पापप्रवृत्तियां करते रहना यह है प्रमाद और धर्मप्रवृत्तियों के अवसर को गंवातें रहना यह है आलस। वास्तविकता यह है कि प्रमाद और आलस दोनों खतरनाक है।
प्रमाद तुम्हें दुर्गति की ओर अग्रसर करता है और आलस तुम्हारे लिए खल सकने वाले सद्गति के द्वार पर ताला लगा देता है।
प्रश्न मन में यह पैदा होता है कि वास्तविकता यह होने के बावजूद इंसान जान-बूझकर प्रमाद और आलसी क्यों बनता है ?
एक दृष्टिकोण से यह प्रश्न का उत्तर यह हो सकता है कि पापप्रवृत्ति और धर्मप्रवृत्ति के फल पर हृदय में श्रद्धा का कोई भाव न होना।
सत्कार्य से सद्गति और दुष्कार्य से दुर्गति, धर्म से सुख और पाप से दुःख।
जहां यह श्रद्धा न हो वहां पाप से निवृत्त होने का और धर्म में प्रवृत्त होने का सवाल ही कहां पैदा होगा ?
दूसरी एक संभावना यह है कि श्रद्धा होती तो है, पर वह कमजोर होती है।
कमजोर अर्थात् ?
संदेह मिश्रित श्रद्धा।
पाप करने से दु:ख शायद आते होंगे !
धर्म करने से सुख शायद मिलते होंगे !
ऐसी कमजोर श्रद्धा पाप से निवृत्त और धर्म में प्रवृत्त भला कैसे होने देगी‌ ?
एक बात समझ लेना कि चालाक व्यक्ति संसार के क्षेत्र में प्रमाद या आलस, दोनों में से एक का भी शिकार नहीं बनता क्योंकि उसे अच्छी तरह ख्याल होता है कि यहां पर प्रमादी और आलसी बनकर सुख की कोई आशा रखनी व्यर्थ है।
जो चुनौती है वह अध्यात्म के क्षेत्र की है। इतना ही कहूंगा कि,
" धर्मी जागते भले, पापी सोते भले",
प्रभु महावीर के इस वचन को दृष्टि के समक्ष रखकर हम पापनिवृत्त - धर्मनिवृत्त बन जाएं।


Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

अनाथ anath

श्रमण अनाथी , नगर के बाहर उपवन में थे युवा अवस्था , भरपूर चैतन्य शक्ति और ऊर्जा का आध्यात्मिक प्रयोग वर्षों की साधना को घंटों में पूर्ण कर रहे थे। एक दिन उपवन में सम्राट श्रेणिक पहुंचे । मुनि के दमकते हुए चेहरे और उभरते हुए यौवन से श्रेणिक विस्मय -विमुग्ध हो उठे। सोचने लगे ,यह सौंदर्य भोग के लिए है या योग के लिए है ? सन्यासी होने का अर्थ यह तो नहीं है कि जीवन के साथ ही अन्याय किया जाए। श्रेणिक मुनि के पास पहुंचे । पूछा ' इस तरह यौवन अवस्था में गृह - त्याग कर सन्यास अपनाने की सार्थकता क्या है ? मुनि ! यह यौवन , भोगों को भोगने के लिए है । तुम उसे क्षीण कर रहे हो । ' मुनि ने कहा , ' नहीं ! मैं ऊर्जा का सदुपयोग कर रहा हूं । वह व्यक्ति भला साधनाओं की पराकाष्ठाओं को कैसे छू पायेगा जो अपना यौवन संसार को सौंपता है और बुढ़ापा परमात्मा को। राजन ! जितनी उर्जा भोग के लिए चाहिए , उससे सौ -गुनी ऊर्जा योग के लिए भी आवश्यक है । ' सम्राट सकपका गया । पूछने लगा ' मुनिवर ! क्या मैं आपका नाम जान सकता हूं । ' मुनि ने कहा , ' अनाथी । ' ' अनाथी ! बड़ा विचित्र नाम है। मु...

लक्ष्मण को दिया था रावण ने अंतिम संदेश Lakshman ko diya tha ravan ne antim Sandesh

रावण जब मृत्यु शैया पर थे तब राम ने लक्ष्मण से कहा कि, "तुम रावण के पास शीघ्र पहुंचों। उसके पास अमूल्य ज्ञान है, उसे अर्जित करो। उससे जगत के लिए अंतिम संदेश ले आओ।" लक्ष्मण दौड़े। उसने रावण से कहा, "राम रो रहे हैं।" रावण के द्वारा वजह पूछने पर लक्ष्मण ने बताया कि "आपके अंतकाल से व्यथित हुए हैं। मुझे आपके पास अंतिम संदेश प्राप्त करने के लिए भेजा है। बड़े भैया ने कहलवाया है कि "आप अनेक गुणों के भंडार हैं। सीता का अपहरण तो आपकी आकस्मिक (कर्मोदय जनित) भूल थी।" आंख में अश्रु सहित रावण ने कहा कि "मेरे जैसे शत्रु का भी राम गुणकथन करते हैं। इसी लिए राम जगत में भगवान के रूप में पूजे जाते हैं।" अब आपको मेरा अंतिम संदेश यह है, कि" आज की बात कल पर छोड़नी नहीं चाहिए। मेरी इच्छा थी कि मैं स्वर्गगमन के लिए धरती पर सीढी रखूं, जिससे सभी जीव स्वर्गारोहण कर सकें, कोई भी नरक की दिशा में गति न करें, पर वह कार्य अधूरा ही रह गया। मैंने इस काम में विलंब किया और मौत वेग से आगे बढ़ गई। अब अफसोस करने में क्या लाभ। Rich Dad Poor Dad - 20th Anniversa...