Skip to main content

आत्महत्या करना यह जीवन का सबसे बड़ा कायराना कार्य है aatmhatya karna yah jivan ka sabse bada kairana karya hai


हजारों पतझड़ का अनुभव करने के बाद भी किसी वृक्ष ने कभी आत्महत्या करने का मार्ग पसंद नहीं किया है।
कारण ?
पतझड़ के बाद कभी तो वसंत आता ही है। सूर्य प्रतिदिन अस्ताचल पर जाता है पर इसके बावजूद उसके चेहरे पर कभी उदासी नहीं छा जाती।
कारण ?
उसे पक्का यकीन होता है कि कल मेरा उदयाचल पर आना निश्चित ही है।
अरे, वृक्ष और सूर्य की बात छोड़ो।
आज तक किसी पशु ने - उस पर चाहे कैसे भी भयंकर दु:ख आए हैं - आत्महत्या का निकृष्टतम मार्ग नहीं अपनाया है।
किसी गधे ने कुंभार से त्रस्त हो रेल की पटरीयों पर लेटकर आत्महत्या कर ली,
ऐसा तुमने कहीं सुना है भला ?
किसी भैंस ने चारे - पानी के अभाव से दु:खी होकर जहर पी लिया, ऐसा तुमने कभी सुना है भला ?
नहीं ना ?
पशु - पक्षी को जीना है, कीडे - मकोड़े को जीना है, पर ना जाने इंसान को क्या हो गया है ?
उसकी इच्छा - अपेक्षा के विरुद्ध कभी कुछ हो जाता है और वह आत्महत्या कर के जीवन समाप्त करने की राह पर अपने कदम रख देता है !
एक बात याद रखना कि
वृक्ष सूख जाए यह नियम है,
पर उसे काट देना यह अपराध है।
बस इसी तर्ज पर, जीवन का समाप्त हो जाना यह नियम है और उसे खुद होकर समाप्त कर देना यह तो अपराध है।
और, दु:खद आश्चर्य आज के युग में यह निर्मित हुआ है कि सुख - सुविधाओं के लिए वर्तमान काल में जितनी सामग्री है उतनी सामग्री पूर्व के समय में नहीं थी इसके बावजूद, दवाइयां - अस्पताल आदि की जितनी व्यवस्था वर्तमान में उपलब्ध है उतनी व्यवस्था पूर्व के समय में नहीं थी इसके बावजूद, वर्तमान समय में आत्महत्या कर के जीवन समाप्त करने वाले लोगों की संख्या पूर्व के समय में आत्महत्या करने वालों से कई - कई गुना ज्यादा है ।
और आत्महत्या करने वालों में किशोरों एवं युवाओं की संख्या देखकर मन अवसादग्रस्त हो जाता है।
क्या कारण है कि लोग आत्महत्या जैसा कायराना कदम उठाते हैं ?
दो कारण हैं -
एक तो यह कि जो हमें मिलता है वह कितना बेशकीमती है उसकी समझ नहीं है। और दूसरा,
उस जीवन को बचाने के लिए जो सहनशक्ति होनी चाहिए वह सहनशक्ति नहीं है।
परमात्मा सभी को सद्बुद्धि दें।


Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...