Skip to main content

गलती मामूली बात है, इसका स्वीकार करना बहुत बड़ी बात है galti mamuli baat hai uska swikar karna bahut badi baat hai


रास्ता पूरा किचडवाला है,
गिरे बिना मंजिल तक पहुंच जाना यह चमत्कार है।
चलते-चलते गिर जाना यह सहजता है। और एक बार गिरने के बाद वहीं पड़े रहना खड़ा नहीं होना यह दयनीयता है।
एक भी गलती के बिना जीवन व्यतीत कर देना यह चमत्कार है। गलतियां होते रहना यह सहजता है। पर, गलतियां होते रहने के बावजूद उनका बचाव करते रहना, उनका स्वीकार नहीं करना यह दयनीयता है।
जवाब दो -
गलती बार करने से पहले क्या हम जागृत रहते हैं ? गलती होने के पश्चात उसका स्वीकार कर सकें इतने सरल बने रहते हैं ? या फिर गलती का बचाव करते रहकर वक्र की बने रहते हैं ?
क्या कहूं ?
गलती करने से पहले हम जागृति नहीं रखते। गलती होने के बाद उसका स्वीकार करने की सरलता हम दर्शा नहीं पाते और गलती का बचाव करने की कठोरता दर्शाये बिना हमें चैन नहीं पड़ता !
हमारा भविष्य कैसा होगा ?
समझ में तो यह नहीं आता कि गलती करते समय जो अहंकार अपना चेहरा नहीं दिखाता वहीं अहंकार गलती के स्वीकार के समय सीना तानकर जाने कहां से आ खड़ा होता है ?
इस बात की सच्चाई को परख लेना -
  गलती स्वीकार करने से रोकने वाला कोई एक प्रधान तत्व हो तो वह अहंकार ही है।





जिसे प्रेम में नहीं,
पर प्रतिष्ठा में रुचि है उसका नाम अहंकार है। जिसे प्रतिक्रमण में नहीं, पर आक्रमण में रुचि है उसका नाम अहंकार है। जिसे दोषों की गटर साफ करने में नहीं, पर दोषों की गटर का ढक्कन लगाने में रुचि है उसका नाम अहंकार है।
जहर से शायद किसी का जीवन बच भी गया होगा, लेकिन अहंकार ने तो सभी को खत्म करने का काम ही किया है। ऐसे सद्गुणघातक अहंकार का हम खात्मा नहीं कर सकते ?


Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...