Skip to main content

भगवान विष्णु के परम भगत नारद का गर्व हरण Bhagwan Vishnu ke Param Bhagat Narad ka Garv haran


एक दिन , विष्णु लोक में नारद मुनि का आगमन होने पर भगवान श्री विष्णु ने उनसे पूछा , ‘‘ देवर्षि , आप जब पृथ्वी पर जाते हैं , तब वहां मेरे भक्तों से मिलते हैं ? वहां हमारा एक प्रिय भक्त रहता है ! ’’





यह बात सुनकर नारद मुनि सोच में पड गए । उन्हें लगा , ‘ हमसे अधिक खरा भक्त और कौन हो सकता है ? ’ खरे भक्त को देखने के लिए नारद मुनि ने भगवान श्री विष्णु से उस भक्त का संपूर्ण पता पूछ लिया तथा वे पृथ्वी पर बताए हुए स्थान पर आए ।





श्री विष्णु द्वारा बताया गया उनका खरा भक्त एक सामान्य किसान था । यह देखकर नारद मुनि अचंभित रह गए । दिन भर किसान क्या कर रहा है , वे यह देखते रहे । किसान भोर होने पर उठता था , भगवान जी का नाम स्मरण करता था , दिन भर खेत में काम करता था तथा रात में सोते समय प्रार्थना कर सो जाता था , हे भगवन , आपकी कृपा से मैं मेरा काम कर सका । आपकी कृपा से आज का पूरा दिन सफल भला व्यतीत हो पाया है । आपकी ऐसी ही कृपा मुझ पर सदैव रहने दें । ’





नारद मुनि को यह बात हास्यास्पद , मजेदार एवं उपहासपूर्ण लगी । यह किसान दिनभर में केवल एक बार नाम लेता है तथा प्रार्थना करता है । हम तो अखंड परमेश्वर चिंतन में लगे रहते हैं । फिर यह उनका प्रिय भक्त कैसे ?





वे श्री विष्णु के पास लौट गए । उन्होंने पूछा , ‘‘भगवन् , आप उसे आपका प्रिय भक्त कहते हैं‌ , यह कैसे ? हम यह समझ नहीं पा रहे हैं । ’’





इस पर भगवान विष्णु हंसे । उन्होंने नारद मुनि से कहा , ‘‘ देवर्षि , आप एक काम करें । तेल से भरे इस कटोरे को कैलाश पर्वत पर भगवान शिव के पास ले जाएं । ’’ नारद मुनि ने कटोरा हाथ में ले लिया । कटोरा तेल से पूर्ण रूपेण भरा हुआ था । इसलिए नारद मुनि का संपूर्ण ध्यान तेल न गिरे इस पर लगा था ।





इससे भगवान श्री विष्णु का नाम स्मरण वे पूर्ण रूप से भूल चुके थे । उस कटोरे को भगवान शिव के हाथ में सौंपने पर ही उन्हें समाधान मिला ।





वे वापस श्री विष्णु के पास आए । श्री विष्णु बोले , ‘‘ देवर्षि , कटोरा दे आए ? तेल गिरा तो नहीं ना ? ’’ नारद बोले , ‘‘ नहीं , तेल को बिना गिराए कटोरा दे आए । ’’ इस पर श्री विष्णु ने पूछा , ‘‘ मार्ग में कितनी बार हमारा नाम स्मरण किया ? ’’ यह सुन नारद मुनि लज्जित हो गए । वे बोले , ‘‘ हमारा ध्यान उस कटोरे पर टिका था इसलिए नाम स्मरण करना भूल गए । ’’





उस पर भगवान विष्णु ने कहा , ‘‘ आप प्रतिदिन सदा हमारा जाप करते हो ; परंतु मृत्युलोक में जाते समय आपको (न्यूनातिन्यून) हमारा स्मरण हुआ ? आप केवल कटोरा ले जाते समय हमें भूल गए किंतु किसान की पीठ पर पारिवारिक समस्याओं की उलझनें लदी होने पर भी वह हमें नहीं भूलता ! फिर कौन श्रेष्ठ है , यह आप ही निश्चय करें । यह सुनकर देवर्षि नारद मुनि , अपनी चूक को समझ गए ।


Comments

Popular posts from this blog

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...

कल की चिंता में वर्तमान समय को व्यर्थ ना गवाएं cal ki chinta mein vartman samay ko vyarth Na gavan

" रात गई बात गई " जो इस भाव में जीता है उसके पास भला तनाव कहां से आएगा ? रात की बात को सुबह लाना और सुबह की बात को रात तक खींच कर ले जाना ही तो चिंता का बसेरा बसाना है । अगर आप जी सकें तो वर्तमान में जीने की कोशिश कीजिए। जो जैसा मिला है उसे जिया जाए‌। जैसे आप अपने घर में खूंटियों पर कपड़े लटकाते हैं वैसे ही उन खूंटियों पर अतीत की यादें लटका दें, भविष्य की कल्पनाओं को लटका दें और आप वर्तमान में जिएं। जो वर्तमान में जीता है जैसी व्यवस्था मिलती है उसे स्वीकार कर लेता है, वह चिंतामुक्त है। कोठरी का भी स्वागत करो और कोठी का भी स्वागत करो। वर्तमान में जीते हुए प्रकृति के सानिध्य में रहने की कोशिश करें। प्रकृति जो कर देती है वही ठीक है। चिंता करने से जीवन के संयोग नहीं बदलते। चिंताओं से समस्या का समाधान भी नहीं निकला करता। अच्छा होगा चिंता करने के बजाय चिंतन करें, निर्णय लें तदनुसार कार्य करें, परिणाम जो आए उसका स्वागत करें। एक अन्य काम और करें कि जीवन में घटी दुर्घटनाओं को अधिक तवज्जो ना दें। उठा-पटक हर किसी की जिंदगी में होती है तभी तो आदमी को "समझ" आती है। लेकिन जो ब...