Skip to main content

हमें जो अधिकार मिले हैं उन्हें अपना कर्तव्य समझकर पालन करें। Hamen Jo adhikar mile hain unhen apna kartavya samajhkar palan Karen.


दया , करुणा , प्रेम , वात्सल्य  , धर्म का एक स्वरूप है।
ईश्वर की प्रतिष्ठा मन मंदिर में तब ही होगी
  -   जब हमारे हृदय में दया , करुणा , प्रेम एवं वात्सल्य का वास होगा।
संत तुलसीदास जी ने मानस चिंतन कर लिखा -
     दया धर्म का मूल है ,पाप मूल अभिमान। तुलसी दया न छोड़िये,जब लग घट में प्राण।
अहिंसा परमो धर्म -  हिंसा के आगे ' आ ' लगा दो तो अहिंसा शब्द बना।
अभिमान से जुड़े हृदय में हिंसा उत्पन्न होती है जो स्थूल हिंसा से भी ज्यादा खतरनाक है।
धर्मस्थलों में अभिमान की लड़ाई  चलती है तो वे धर्मस्थल दूषित हो जाते हैं।
भरत चक्रवर्ती इस युग के प्रथम राजपूत्र थै
-  चक्रवर्ती दिग्विजय कर तमिस्त्रा गुफा में अपना नाम लिखने पहुंचे भरतजी के मन में चक्रवर्ती होने का गर्व था। गुफा में जाकर देखा उनसे पहले कई चक्रवर्ती अपना नाम इतिहास में दर्ज करा चुके थे। वहां कोई भी स्थान खाली नहीं था , यह देख वो स्थान ढूंढने लगे । तभी गुफारक्षक देव ने उपस्थित होकर भरतजी से कहा किसी का नाम मिटा दो और खाली जगह पर अपना नाम लिख दो।
भरतजी ने कहा ऐसा कैसे हो सकता है ? देव ने कहा -
  ऐसे ही होता चला आया है। तुम से पहले इस धरती पर अनेकों चक्रवर्ती राजा हो गये हैं । तुम कोई मात्र पहले चक्रवर्ती शक्ति संपन्न राजा नहीं हो।
नाम है वही नाश है।
हमें जो अधिकार मिले हैं उसका हम कर्तव्य - पूर्वक पालन करें , देश , समाज व घर को समभाव से देखें ।
धर्म का मर्म है - समभाव ।
सामायिक की महत्ता समभाव में मन को लगाना है। ईर्ष्या प्रतिस्पर्धा एवं अहंकार से किया गया धर्माचरण एवं आयोजनाएं कभी भी फलदायी नहीं बनती।
धन्य है वह भाग्यशाली जो धर्म के मर्म को समझकर जीव दया का पालन करते हैं।


Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...