Skip to main content

कोरा वाक्य - ज्ञान निरर्थक होता है ‌ kora vakya - gyan nirarthak hota hai.


रामकृष्ण परमहंस के एक शिष्य थे। उनको श्री ठाकुर ने कहा कि प्रत्येक जीव में नारायण का ही वास है। शिष्य ने इस वाक्य को मन में रख लिया।





एक समय एक छोटे से रास्ते पर चलते समय सामने से एक हाथी आता हुआ उसने देखा ! उस हाथीपर बैठा महावत चिल्लाकर पादचारी लोगों को समझा रहा था कि “ हाथी पागल है , मेरे काबू में नहीं है , रास्ते से हट जाओ। ”





शिष्य को प्राणी मात्र में नारायण है , इतनी बात याद थी। हाथी में भी नारायण का वास मानकर उसने उस मस्त हाथी के सामने साष्टांग नमस्कार किया। हाथी पागल तो था ही , उसने अपनी सूंड से उस शिष्य को उठाकर फैंक दिया।





शिष्य को बहुत चोट आयी। ऐसी अवस्था में उसने रामकृष्ण के पास जाकर संपूर्ण किस्सा निवेदन किया और कहा , “ आपने मुझे सत्य नहीं बताया। यदि मुझ में और हाथी में नारायण का ही वास है , तो उस हाथीने मुझे क्यों फैक दिया ? ”





रामकृष्ण ने पूछा , “ हाथी अकेला था या उसपर कोई बैठा था ? और बैठनेवाला चुपचाप था या कुछ बोलता था ? ” शिष्यने उत्तर दिया , “हाथी पर महावत बैठा था और चिल्लाकर कह रहा था कि हाथी पागल है , मेरे काबू में नहीं है। पादचारी रास्ते से हट जाये। ”





रामकृष्ण ने पूछा “ हाथीपर बैठा महावत भी तो नारायण था। तुमने हाथी - नारायण को प्रणाम किया परन्तु उस महावत - नारायण का क्यों नहीं माना ? ”


Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

अनाथ anath

श्रमण अनाथी , नगर के बाहर उपवन में थे युवा अवस्था , भरपूर चैतन्य शक्ति और ऊर्जा का आध्यात्मिक प्रयोग वर्षों की साधना को घंटों में पूर्ण कर रहे थे। एक दिन उपवन में सम्राट श्रेणिक पहुंचे । मुनि के दमकते हुए चेहरे और उभरते हुए यौवन से श्रेणिक विस्मय -विमुग्ध हो उठे। सोचने लगे ,यह सौंदर्य भोग के लिए है या योग के लिए है ? सन्यासी होने का अर्थ यह तो नहीं है कि जीवन के साथ ही अन्याय किया जाए। श्रेणिक मुनि के पास पहुंचे । पूछा ' इस तरह यौवन अवस्था में गृह - त्याग कर सन्यास अपनाने की सार्थकता क्या है ? मुनि ! यह यौवन , भोगों को भोगने के लिए है । तुम उसे क्षीण कर रहे हो । ' मुनि ने कहा , ' नहीं ! मैं ऊर्जा का सदुपयोग कर रहा हूं । वह व्यक्ति भला साधनाओं की पराकाष्ठाओं को कैसे छू पायेगा जो अपना यौवन संसार को सौंपता है और बुढ़ापा परमात्मा को। राजन ! जितनी उर्जा भोग के लिए चाहिए , उससे सौ -गुनी ऊर्जा योग के लिए भी आवश्यक है । ' सम्राट सकपका गया । पूछने लगा ' मुनिवर ! क्या मैं आपका नाम जान सकता हूं । ' मुनि ने कहा , ' अनाथी । ' ' अनाथी ! बड़ा विचित्र नाम है। मु...

लक्ष्मण को दिया था रावण ने अंतिम संदेश Lakshman ko diya tha ravan ne antim Sandesh

रावण जब मृत्यु शैया पर थे तब राम ने लक्ष्मण से कहा कि, "तुम रावण के पास शीघ्र पहुंचों। उसके पास अमूल्य ज्ञान है, उसे अर्जित करो। उससे जगत के लिए अंतिम संदेश ले आओ।" लक्ष्मण दौड़े। उसने रावण से कहा, "राम रो रहे हैं।" रावण के द्वारा वजह पूछने पर लक्ष्मण ने बताया कि "आपके अंतकाल से व्यथित हुए हैं। मुझे आपके पास अंतिम संदेश प्राप्त करने के लिए भेजा है। बड़े भैया ने कहलवाया है कि "आप अनेक गुणों के भंडार हैं। सीता का अपहरण तो आपकी आकस्मिक (कर्मोदय जनित) भूल थी।" आंख में अश्रु सहित रावण ने कहा कि "मेरे जैसे शत्रु का भी राम गुणकथन करते हैं। इसी लिए राम जगत में भगवान के रूप में पूजे जाते हैं।" अब आपको मेरा अंतिम संदेश यह है, कि" आज की बात कल पर छोड़नी नहीं चाहिए। मेरी इच्छा थी कि मैं स्वर्गगमन के लिए धरती पर सीढी रखूं, जिससे सभी जीव स्वर्गारोहण कर सकें, कोई भी नरक की दिशा में गति न करें, पर वह कार्य अधूरा ही रह गया। मैंने इस काम में विलंब किया और मौत वेग से आगे बढ़ गई। अब अफसोस करने में क्या लाभ। Rich Dad Poor Dad - 20th Anniversa...