Skip to main content

सबका भला तो अपना भला sabka bhala to apna bhala


विराट राज्य की एकमात्र तथा रूपवती राजकन्या रत्नावती के विवाह हेतु महाराज इन्द्रजीत ने चार राजकुमारों का चयन किया था। अंतिम परीक्षा यह थी की जो राजपुत्र राजकन्या रत्नावती के साथ भोजन करेगा उसके साथ राजकन्या का विवाह होगा और उसे ही विराट राज्य का उत्तराधिकारी घोषित किया जायेगा।





प्रथम राजकुमार रत्नावती से मिलने आये। परिचय बातचीत के पश्चात् भोजन के लिये बैठे। सामन्य रूप से बढ़िया भोज चल रहा था। राजपुत्र समझ ही नहीं पा रहे थे की भोजन पूरा करने में कठिनाई क्या हो सकती है ?





उसी समय बगल वाले कक्ष से चार भयानक खूंखार कुत्ते राजकुमार की और दौड़ पड़े। अनापेक्षित रूप से कुत्तों का आक्रमण देखकर राजपुत्र की स्थिती डर के कारण दयनीय हो गयी। भोजन करना तो दूर ही रहा लेकिन अपनी जान बचाने की सोचने लगे अर्थात राजपुत्र ने अपनी हार मान ली।





अन्य दो राजपुत्र के साथ भी यहीं हुआ। चौथे राजपुत्र सूर्यसेन भोजन पर बैठे । भोजन शुरू हुआ , निश्चित समय पर कुत्तो ने कक्ष मे प्रवेश किया लेकिन सूर्यसेन ने शांति से अपना भोजन शुरू रखा। राजकन्या रत्नावती , इन्द्रजीत महाराज भी देखते रहे। चारो खूंखार कुत्ते जैसे सूर्यसेन की पास आने लगे तो एक एक रोटी उन्होंने कुत्तों के तरफ फेंकना शुरू किया। रोटी मिलते ही कुत्ते अपने भोजन में लग गए ।





सूर्यसेन कुत्तों को खिलाते रहा और अपना भी भोज करते रहा। थोडे ही समय में सूर्यसेन का भोजन पूर्ण हुआ और कुत्तों के साथ दोस्ती भी। भोजन के बाद कुत्तों के साथ खेलते हुए कक्ष के बाहर आया। सूर्यसेन परीक्षा में उत्तीर्ण हो गए थे। उनका राजकन्या रत्नावती के साथ विवाह हुआ और विराट के उत्तराधिकारी भी बने।





जो व्यक्ति अपने साथ बाकी लोगों का ध्यान रखता है वह सदा विजयी होता है । अपने साथ कुत्तों को खिलाने वाले सूर्यसेन विजयी हुए।


Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

अनाथ anath

श्रमण अनाथी , नगर के बाहर उपवन में थे युवा अवस्था , भरपूर चैतन्य शक्ति और ऊर्जा का आध्यात्मिक प्रयोग वर्षों की साधना को घंटों में पूर्ण कर रहे थे। एक दिन उपवन में सम्राट श्रेणिक पहुंचे । मुनि के दमकते हुए चेहरे और उभरते हुए यौवन से श्रेणिक विस्मय -विमुग्ध हो उठे। सोचने लगे ,यह सौंदर्य भोग के लिए है या योग के लिए है ? सन्यासी होने का अर्थ यह तो नहीं है कि जीवन के साथ ही अन्याय किया जाए। श्रेणिक मुनि के पास पहुंचे । पूछा ' इस तरह यौवन अवस्था में गृह - त्याग कर सन्यास अपनाने की सार्थकता क्या है ? मुनि ! यह यौवन , भोगों को भोगने के लिए है । तुम उसे क्षीण कर रहे हो । ' मुनि ने कहा , ' नहीं ! मैं ऊर्जा का सदुपयोग कर रहा हूं । वह व्यक्ति भला साधनाओं की पराकाष्ठाओं को कैसे छू पायेगा जो अपना यौवन संसार को सौंपता है और बुढ़ापा परमात्मा को। राजन ! जितनी उर्जा भोग के लिए चाहिए , उससे सौ -गुनी ऊर्जा योग के लिए भी आवश्यक है । ' सम्राट सकपका गया । पूछने लगा ' मुनिवर ! क्या मैं आपका नाम जान सकता हूं । ' मुनि ने कहा , ' अनाथी । ' ' अनाथी ! बड़ा विचित्र नाम है। मु...

लक्ष्मण को दिया था रावण ने अंतिम संदेश Lakshman ko diya tha ravan ne antim Sandesh

रावण जब मृत्यु शैया पर थे तब राम ने लक्ष्मण से कहा कि, "तुम रावण के पास शीघ्र पहुंचों। उसके पास अमूल्य ज्ञान है, उसे अर्जित करो। उससे जगत के लिए अंतिम संदेश ले आओ।" लक्ष्मण दौड़े। उसने रावण से कहा, "राम रो रहे हैं।" रावण के द्वारा वजह पूछने पर लक्ष्मण ने बताया कि "आपके अंतकाल से व्यथित हुए हैं। मुझे आपके पास अंतिम संदेश प्राप्त करने के लिए भेजा है। बड़े भैया ने कहलवाया है कि "आप अनेक गुणों के भंडार हैं। सीता का अपहरण तो आपकी आकस्मिक (कर्मोदय जनित) भूल थी।" आंख में अश्रु सहित रावण ने कहा कि "मेरे जैसे शत्रु का भी राम गुणकथन करते हैं। इसी लिए राम जगत में भगवान के रूप में पूजे जाते हैं।" अब आपको मेरा अंतिम संदेश यह है, कि" आज की बात कल पर छोड़नी नहीं चाहिए। मेरी इच्छा थी कि मैं स्वर्गगमन के लिए धरती पर सीढी रखूं, जिससे सभी जीव स्वर्गारोहण कर सकें, कोई भी नरक की दिशा में गति न करें, पर वह कार्य अधूरा ही रह गया। मैंने इस काम में विलंब किया और मौत वेग से आगे बढ़ गई। अब अफसोस करने में क्या लाभ। Rich Dad Poor Dad - 20th Anniversa...