Skip to main content

सुख-शांति देने वाले होते हैं आशीर्वाद sukh - shanti Dene Wale hote hain aashirwad.






विद्वानों , तपस्वियों और प्रशस्त आप्तजनों से ईष्टसिद्धि के लिए शक्ति और कल्याण के लिए आशीर्वाद प्राप्त करना , भारत की एक पुरानी परंपरा है।





आशीर्वाद एक प्रकार की शुभ कल्पना है। जैसे बुरे विचार का एक वातावरण दूर - दूर तक फैलता है , वैसे ही शुभ भावना की गुप्त विचार तरंगेें दूर - दूर तक फैलती हैं और मनुष्य को तीव्रता से प्रभावित करती हैं। भलाई चाहने वाला यदि पुष्ट मस्तिष्क का व्यक्ति होता है , तो उसका गुप्त प्रभाव और भी तेज रहता है।





विद्वानों , तपस्वियों तथा प्रशस्त आप्तजनों का जीवन नि:स्वार्थ होता है। वे समाज का हित चिंतन ही किया करते हैं। मन और वचन से सबकी भलाई ही चाहते हैं। उन्हें किसी से व्यक्तिगत लाभ नहीं उठाना होता। इसलिए उनका शक्तिशाली मस्तिष्क प्रबल विचार तरंगें फेंका करता है। वे सबके विषय में शुभ कल्पनाएं ही किया करते हैं। फलस्वरूप उनके आशीर्वाद में अद्भुत फलदायिनी शक्ति होती है।





आशीर्वाद में मन की उज्जवलता , शुभचिंतन , शुभकल्पना ही फलदायक होती है। जिसका मन उज्जवल विचारों से परिपूर्ण है , वह सर्वत्र प्रकाश ही प्रकाश फैलाएगा। उससे आशा और उत्साह ही बढ़ेंगे। आशीर्वाद पाकर हमारा चेहरा आंतरिक खुशी से भर जाता है। मस्तक तेजोमय हो उठता है। हमारा सोया हुआ आत्मविश्वास जागृत हो उठता है।





प्रत्येक आशीर्वाद एक प्रकार का शुभ आत्मसंकेत अथवा सजेशन है। एक उत्पादक दिशा में वृद्धि का प्रयत्न है। जिस प्रकार लोहे का बना हुआ कवच मनुष्य के शरीर की रक्षा करता है और युद्ध में बाहर से होने वाले आक्रमणों को रोकता रहता है , कवच पहनकर लड़ने वाला योद्धा बचा रहता है , उसी प्रकार आशीर्वाद एक गुप्त मानसिक कवच है। विद्वानों और तपस्वियों के दिए हुए इस गुप्त मानसिक कवच को धारण करने वाला योद्धा नए उत्साह और साहस से कर्तव्यपथ पर अग्रसर होता है।





आशीर्वाद हमें शक्ति का सही दिशा में उपयोग करना सिखाता है। हम तभी आशीर्वाद के लिए जाते हैं , जब हम अपने उद्देश्य और कर्म की पवित्रता में पूर्ण विश्वास करते हैं। विद्वान और तपस्वी , सुपात्रों को उच्च उद्देश्य की प्राप्ति में ही आशीर्वाद देते हैं। वे हमारी शक्ति के सद्व्यय में सहायक होते हैं।





सारी शक्तियां अदृश्य होती हैं: वायु अदृश्य है , विद्युत अदृश्य है , आत्मा अदृश्य है। इसी प्रकार विद्वानों के आशीर्वाद की शक्ति भी अदृश्य है। विवाहों , यज्ञों , युद्धों तथा महत्वपूर्ण अवसरों पर हमें विद्वानों , तपस्वियों तथा प्रशस्त आप्तजनों के आशीर्वाद अवश्य ग्रहण करने चाहिए।





आशीर्वाद एक गुप्त मानसिक कवच की तरह सदा हमारे साथ रहता है। हमें गुप्त रूप से उससे बड़ी प्रेरणा मिलती रहती है। वह हमारी शक्ति का छिपा हुआ एक शक्ति केंद्र है। अत: हमें महान कार्य करने से पूर्व आशीर्वाद ग्रहण करना चाहिए।


Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

अनाथ anath

श्रमण अनाथी , नगर के बाहर उपवन में थे युवा अवस्था , भरपूर चैतन्य शक्ति और ऊर्जा का आध्यात्मिक प्रयोग वर्षों की साधना को घंटों में पूर्ण कर रहे थे। एक दिन उपवन में सम्राट श्रेणिक पहुंचे । मुनि के दमकते हुए चेहरे और उभरते हुए यौवन से श्रेणिक विस्मय -विमुग्ध हो उठे। सोचने लगे ,यह सौंदर्य भोग के लिए है या योग के लिए है ? सन्यासी होने का अर्थ यह तो नहीं है कि जीवन के साथ ही अन्याय किया जाए। श्रेणिक मुनि के पास पहुंचे । पूछा ' इस तरह यौवन अवस्था में गृह - त्याग कर सन्यास अपनाने की सार्थकता क्या है ? मुनि ! यह यौवन , भोगों को भोगने के लिए है । तुम उसे क्षीण कर रहे हो । ' मुनि ने कहा , ' नहीं ! मैं ऊर्जा का सदुपयोग कर रहा हूं । वह व्यक्ति भला साधनाओं की पराकाष्ठाओं को कैसे छू पायेगा जो अपना यौवन संसार को सौंपता है और बुढ़ापा परमात्मा को। राजन ! जितनी उर्जा भोग के लिए चाहिए , उससे सौ -गुनी ऊर्जा योग के लिए भी आवश्यक है । ' सम्राट सकपका गया । पूछने लगा ' मुनिवर ! क्या मैं आपका नाम जान सकता हूं । ' मुनि ने कहा , ' अनाथी । ' ' अनाथी ! बड़ा विचित्र नाम है। मु...

लक्ष्मण को दिया था रावण ने अंतिम संदेश Lakshman ko diya tha ravan ne antim Sandesh

रावण जब मृत्यु शैया पर थे तब राम ने लक्ष्मण से कहा कि, "तुम रावण के पास शीघ्र पहुंचों। उसके पास अमूल्य ज्ञान है, उसे अर्जित करो। उससे जगत के लिए अंतिम संदेश ले आओ।" लक्ष्मण दौड़े। उसने रावण से कहा, "राम रो रहे हैं।" रावण के द्वारा वजह पूछने पर लक्ष्मण ने बताया कि "आपके अंतकाल से व्यथित हुए हैं। मुझे आपके पास अंतिम संदेश प्राप्त करने के लिए भेजा है। बड़े भैया ने कहलवाया है कि "आप अनेक गुणों के भंडार हैं। सीता का अपहरण तो आपकी आकस्मिक (कर्मोदय जनित) भूल थी।" आंख में अश्रु सहित रावण ने कहा कि "मेरे जैसे शत्रु का भी राम गुणकथन करते हैं। इसी लिए राम जगत में भगवान के रूप में पूजे जाते हैं।" अब आपको मेरा अंतिम संदेश यह है, कि" आज की बात कल पर छोड़नी नहीं चाहिए। मेरी इच्छा थी कि मैं स्वर्गगमन के लिए धरती पर सीढी रखूं, जिससे सभी जीव स्वर्गारोहण कर सकें, कोई भी नरक की दिशा में गति न करें, पर वह कार्य अधूरा ही रह गया। मैंने इस काम में विलंब किया और मौत वेग से आगे बढ़ गई। अब अफसोस करने में क्या लाभ। Rich Dad Poor Dad - 20th Anniversa...