Skip to main content

वातावरण सुरक्षा मानव जाति का श्रेष्ठ र्कतव्य है। Vatavaran suraksha manav jaati ka shreshth kartavya hai.


एक दिन के दौरान एक व्यक्ति वातावरण में इतना ऑक्सीजन लेता है कि जिस से ऑक्सीजन के तीन सिलेंडर भरे जा सकते हैं।
एक सिलेंडर की कीमत रूपए 700 है। इसका अर्थ यही कि इंसान एक दिन में रूपए 2100 का , एक वर्ष में  रुपए 7,66,500 का और उसकी उम्र 65 वर्ष माने तो जीवन के दौरान कुल 5 करोड़ रुपए का ऑक्सीजन वातावरण से ग्रहण करता है और वह भी एक भी रुपया चुकाए बिना ! और यह अक्सीजन मिल रहा है वृक्षों से ।





प्रश्न यह है कि
इंसान पैसे से मिलने वाले गाड़ी , बंगले , फर्नीचर का मूल्य समझता है।
खुराक , पानी , दवाई का मूल्य समझता है।
परंतु ,
जिसके बिना जीवन का टिकना असंभव है , ऐसे मुफ्त में मिल रहे ऑक्सीजन का मूल्य समझ सका है भला ?
शायद नहीं !
वातावरण में किस हद तक प्रदूषण फैल रहा है , कारखानों और फैक्ट्रियों के निर्माण द्वारा उपजाऊ भूमि को जिस तरह से पथरीला बनाया जा रहा है , वृक्षों का जिस प्रकार संहार किया जा रहा है , यह सब देखते हुए यह लगता है कि आज शुद्ध खुराक और शुद्ध पानी जिस तरह दुर्लभ होते जा रहे हैं उस तरह आने वाले कल में शुद्ध हवा भी दुर्लभ हो जाएगी।
शरीर पर लाखों रुपए के गहने हो पर ,
वस्त्र ना हो , ऐसी स्थिति यदि मजाक का कारण बनती है तो तिजोरी में लाखों की संपत्ति हो , करोड़ों के बंगले में लाखों का फर्नीचर हो , कारोबार में टर्न - ओवर करोड़ों का हो पर खाद्य पदार्थ रसायन मिश्रित हो , पानी दूषित हो , शरीर में प्रवेश पाने वाले ऑक्सीजन घातक हो यह स्थिति भी मजाक का कारण ही बनती है।
इतना ही कहूंगा कि धरती पर कोई अदालत हो या ना हो ,
मन में विवेक की अदालत तो होनी ही चाहिए क्योंकि वही एक अदालत ऐसी है कि जहां से दिए जाने वाले प्रत्येक फैसले में सभी के हित को प्रधानता दी हुई होती है।


Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...