Skip to main content

“ ऐसी दशा हो भगवन जब प्राण तन से निकले… ” “ aisi dasha ho bhagwan jab pran tan se nikale... ”


“ ऐसी दशा हो भगवन जब प्राण तन से निकले… ” यह स्तवन तो सुना ही होगा ! पर कभी विचार किया है की जीवन के अंतिम समय में भगवन की भक्ति और धार्मिक प्रवत्ति अनिवार्य क्यों बताई जाती है ?





आज आपको बताते हैं की जो आज हमारे मित्र और शत्रु हैं दरअसल उनका और हमारा शायद पूर्व भव का भी कुछ सम्बन्ध है –





सम्यक्त्त्व की प्राप्ति के पहले के भव में श्री पार्श्वनाथ भगवान का “ जीव ” मरते समय अर्थात जीवन के “ अंतिम समय ” में अपने भाई के प्रति क्रोध को नहीं रोक पाया , उसी भाई ने आगे आने वाले 9 भवों तक उनके साथ बैर नहीं छोड़ा और तो और अपने अंतिम भव के अंतिम समय में भी  “ कमठ ” बनकर भी पीछे लगा रहा।





ज्ञानी पुरुषों ने बताया है की आने वाले भव (Next Birth) का “ आयुष्य बंध ” इस जीवन के “ हर तीसरे भाग ” में हो सकता है वो भी विशेषत: “ पर्व तिथियों ” पर इसीलिए पर्व तिथियाँ जैसे आठम , चौदस , पांचम आदि पर अधिक धर्म करने का कहा जाता है।





अब अगर माना जाए कि कुल उम्र 75 वर्ष की है तो 25 , 50 या 75 वर्ष में आयुष्य बंध होता है और यदि ऐसा नहीं भी होता है तो जीवन के “ अंतिम समय ” में अगले भव का आयुष्य - बंध होता है ।





इसीलिए “ जीवन ” के “ अंतिम समय ” में 





“ धर्म - आराधना ” या “ धर्म श्रवण ” बड़ा महत्त्वपूर्ण होता है। चूँकि “ जीवन ” का ठिकाना नहीं और हमें ये पता नहीं कि हमारे जीवन का “ तीसरा ” भाग कौनसा है। इसलिए रोज कुछ तो धर्म - क्रिया या कम से कम “ धर्म श्रवण ” करना चाहिए।





कई उदहारण है हमारे जैन इतिहास में –





  • मन में “ शत्रुंजय और दादा ” के दर्शन की तीव्र आस को लेकर निकले “ मानकचंद सेठ ”, मगरवाडा के जंगल में डाकू द्वारा हमला होने पर भी अंतिम समय में भी धर्मं भावना डीग ना सकी और मरकर देवलोक में “ मणिभद्र ” नाम के देवेन्द्र हुए और फिर अधिष्टायक देव कहलाये।
  • जलते हुए नाग नागिन को अंतिम समय में 
  • “ नवकार ” मिला , सम्यक्त्व की भावना से मरकर देव लोक में देव देवी हुए और 
  • “ पद्मावती धरणन्द्र ” देव बने !




 कमठ की तरह आपका अति शत्रु कभी ना कभी आपका “ भाई ” रहा होगा , जरा ये विचार कर लें !






Comments

Popular posts from this blog

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...

कल की चिंता में वर्तमान समय को व्यर्थ ना गवाएं cal ki chinta mein vartman samay ko vyarth Na gavan

" रात गई बात गई " जो इस भाव में जीता है उसके पास भला तनाव कहां से आएगा ? रात की बात को सुबह लाना और सुबह की बात को रात तक खींच कर ले जाना ही तो चिंता का बसेरा बसाना है । अगर आप जी सकें तो वर्तमान में जीने की कोशिश कीजिए। जो जैसा मिला है उसे जिया जाए‌। जैसे आप अपने घर में खूंटियों पर कपड़े लटकाते हैं वैसे ही उन खूंटियों पर अतीत की यादें लटका दें, भविष्य की कल्पनाओं को लटका दें और आप वर्तमान में जिएं। जो वर्तमान में जीता है जैसी व्यवस्था मिलती है उसे स्वीकार कर लेता है, वह चिंतामुक्त है। कोठरी का भी स्वागत करो और कोठी का भी स्वागत करो। वर्तमान में जीते हुए प्रकृति के सानिध्य में रहने की कोशिश करें। प्रकृति जो कर देती है वही ठीक है। चिंता करने से जीवन के संयोग नहीं बदलते। चिंताओं से समस्या का समाधान भी नहीं निकला करता। अच्छा होगा चिंता करने के बजाय चिंतन करें, निर्णय लें तदनुसार कार्य करें, परिणाम जो आए उसका स्वागत करें। एक अन्य काम और करें कि जीवन में घटी दुर्घटनाओं को अधिक तवज्जो ना दें। उठा-पटक हर किसी की जिंदगी में होती है तभी तो आदमी को "समझ" आती है। लेकिन जो ब...