Skip to main content

हम अपने दुःखों एवं समस्याओं के लिए स्वयं ही जिम्मेदार हैं। Ham Apne dukkho avm samasyaon ke liye swayam hi jimmedar hai


एक दिन ऊंटों का एक कारवां एक धर्मशाला के पास आकर ठहरा। ऊंट वाला एक एक खूंटा गाड़ता जाता और उस के साथ हर ऊंट को बांधता जा रहा था। निन्यानवे खूंटे गाड़ चुका और उतने ही ऊंट बांध चुका था।





पर उस के पास एक खूंटा कम पड़ गया। वह धर्मशाला के व्यवस्थापक के पास गया और उसे अपनी समस्या कह सुनाई। व्यवस्थापक भी खूंटा ढूंढने में असफल रहा।





इस पर ऊंट वाला परेशान हो गया कि इस ऊंट का क्या किया जाए।





इस बीच व्यवस्थापक को कुछ सूझा और उसने ऊंट वाले को एक तरकीब सुझाई। तरकीब के अनुसार उसने ऊंट के पास जाकर झूठमूठ का एक अभिनय किया , जैसे कि वह सचमुच ही खूंटा गाड़ रहा हो। फिर उसने अभिनय किया मानो वह रस्सी से उसे खूंटे के साथ बांध रहा हो।





सुबह ऊंट वाले को आगे जाना था। उसने सभी ऊंटो को खोला तो वे खड़े हो गए और चलने को तैयार हो गए , लेकिन सौवां ऊंट टस से मस नहीं हुआ।





आखिर हारकर वह फिर व्यवस्थापक के पास पहुंचा और उसे अपनी विपदा कह सुनाई। व्यवस्थापक ने उस से कहा - जैसे तुमने बांधने का अभिनय किया था , अब ठीक वैसे ही खोलने का अभिनय करो। तभी वह ऊंट उठेगा।





ठीक वही हुआ। ऊंट वाले ने व्यवस्थापक के बताए अनुसार ठीक वैसे ही किया। अब न केवल ऊंट उठ कर खड़ा हो गया , बल्कि चलने को भी तैयार हो गया।





व्यवस्थापक ने ऊंट वाले से कहा - हमारी स्थिति भी इसी ऊंट जैसी ही है। हम स्वयं को दुनिया से बंधा समझते हैं पर असलियत यह है कि उसी ऊंट की तरह हम कहीं भी बंधे हुए नहीं है , पर भ्रमवश अपने को बंधा हुआ मान रहे हैं। सच्चाई यही है कि अपने कष्टों एवं समस्याओं के लिए स्वयं ही जिम्मेदार हैं।


Comments

  1. पूरा जमाना ही इसी ऊंट वाले खूंटे में बंधा हुवा है . शानदार कथानक वाली बोध कथा है . बहु त सुन्दर प्रयास !

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

अनाथ anath

श्रमण अनाथी , नगर के बाहर उपवन में थे युवा अवस्था , भरपूर चैतन्य शक्ति और ऊर्जा का आध्यात्मिक प्रयोग वर्षों की साधना को घंटों में पूर्ण कर रहे थे। एक दिन उपवन में सम्राट श्रेणिक पहुंचे । मुनि के दमकते हुए चेहरे और उभरते हुए यौवन से श्रेणिक विस्मय -विमुग्ध हो उठे। सोचने लगे ,यह सौंदर्य भोग के लिए है या योग के लिए है ? सन्यासी होने का अर्थ यह तो नहीं है कि जीवन के साथ ही अन्याय किया जाए। श्रेणिक मुनि के पास पहुंचे । पूछा ' इस तरह यौवन अवस्था में गृह - त्याग कर सन्यास अपनाने की सार्थकता क्या है ? मुनि ! यह यौवन , भोगों को भोगने के लिए है । तुम उसे क्षीण कर रहे हो । ' मुनि ने कहा , ' नहीं ! मैं ऊर्जा का सदुपयोग कर रहा हूं । वह व्यक्ति भला साधनाओं की पराकाष्ठाओं को कैसे छू पायेगा जो अपना यौवन संसार को सौंपता है और बुढ़ापा परमात्मा को। राजन ! जितनी उर्जा भोग के लिए चाहिए , उससे सौ -गुनी ऊर्जा योग के लिए भी आवश्यक है । ' सम्राट सकपका गया । पूछने लगा ' मुनिवर ! क्या मैं आपका नाम जान सकता हूं । ' मुनि ने कहा , ' अनाथी । ' ' अनाथी ! बड़ा विचित्र नाम है। मु...

लक्ष्मण को दिया था रावण ने अंतिम संदेश Lakshman ko diya tha ravan ne antim Sandesh

रावण जब मृत्यु शैया पर थे तब राम ने लक्ष्मण से कहा कि, "तुम रावण के पास शीघ्र पहुंचों। उसके पास अमूल्य ज्ञान है, उसे अर्जित करो। उससे जगत के लिए अंतिम संदेश ले आओ।" लक्ष्मण दौड़े। उसने रावण से कहा, "राम रो रहे हैं।" रावण के द्वारा वजह पूछने पर लक्ष्मण ने बताया कि "आपके अंतकाल से व्यथित हुए हैं। मुझे आपके पास अंतिम संदेश प्राप्त करने के लिए भेजा है। बड़े भैया ने कहलवाया है कि "आप अनेक गुणों के भंडार हैं। सीता का अपहरण तो आपकी आकस्मिक (कर्मोदय जनित) भूल थी।" आंख में अश्रु सहित रावण ने कहा कि "मेरे जैसे शत्रु का भी राम गुणकथन करते हैं। इसी लिए राम जगत में भगवान के रूप में पूजे जाते हैं।" अब आपको मेरा अंतिम संदेश यह है, कि" आज की बात कल पर छोड़नी नहीं चाहिए। मेरी इच्छा थी कि मैं स्वर्गगमन के लिए धरती पर सीढी रखूं, जिससे सभी जीव स्वर्गारोहण कर सकें, कोई भी नरक की दिशा में गति न करें, पर वह कार्य अधूरा ही रह गया। मैंने इस काम में विलंब किया और मौत वेग से आगे बढ़ गई। अब अफसोस करने में क्या लाभ। Rich Dad Poor Dad - 20th Anniversa...