Skip to main content

खराब विचार हमारे शत्रु है kharab vichar hamare shatru Hain


आंखें बंद करें और सोचे कि





" हमारे सुख के शत्रु कौन हैं ? "





तो हमारे आंखों के समक्ष दरिद्रता , शरीर की रोगिष्ट अवस्था , निष्फलता , उपेक्षा , अपमान इत्यादि तत्व आ जाएंगे , पर वास्तविकता यह है कि हमारे पास सद् विचारों की पूंजी न होने के कारण इन सब तत्वों में हमें " शत्रु " के दर्शन होते हैं।





वरना , यदि सद् विचारों की पूंजी हमारे पास हो तो इनमें से एक भी तत्व ऐसा नहीं है जो हमें प्रसन्नता का अनुभव करने से रोक सके।





याद रखना ,





बाल्टी में पानी वही आता है जो कि नल में होता है पर नल में तो वही पानी आता है जो टंकी में होता है। दूसरे शब्दों में कहा जा सकता है कि ,





मन में आने वाले विचार " टंकी " के स्थान पर हैं , जिव्हा पर प्रकट होने वाले शब्द " नल " के स्थान पर हैं और काया में प्रकट होने वाले आचरण " बाल्टी " के स्थान पर हैं।





इसका अर्थ है ?





यही कि यदि तुमने मन को संभाल लिया तो वचन और काया संभल गए समझो और यदि मन को संभालने में तुम कमजोर साबित हो तो समझ लेना कि वचन और काया को संभालने में भी तुम कमजोर ही साबित हो जाओगे।





याद रखना ,





मन की प्रसन्नता में घटनाओं का जितना योगदान होता है वह शायद एक प्रतिशत जितना होता है जबकि उस घटना को जिस नजरिए से देखा जाता है उस का योगदान निन्यानवे प्रतिशत जितना होता है।





महत्वपूर्ण बात यह है कि घटना पर हमारा कोई अधिकार नहीं है जबकि उसका क्या अर्थ निकाला जाए , उसको किस नजरिए से देखा जाए , उस पर हमारा पूरा - पूरा अधिकार है।





पर मजे की बात यह है कि जिस घटना पर हमारा कोई नियंत्रण प्राय: नहीं होता उस घटना में परिवर्तन करते रहने के लिए हम जद्दोजहद करते रहते हैं।





जबकि घटना को किस नजरिए से देखा जाए इस बात पर हमारा संपूर्ण नियंत्रण होने के बावजूद उस विषय में हम बेदरकार बने रहते हैं।





प्रसन्न रहना है ?





स्वस्थ और मस्त रहना है ?





नजरिए सम्यक रखते रहो , प्रत्येक घटना तुम्हारे मित्र बन जाएगी।


Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...