Skip to main content

आत्मा होने का बोध पाठ कराना aatma hone ka bodh paath karana


एक महात्माजी किसी गांव में गए। अनेक शास्त्रीय प्रमाणों के आधार पर 'आत्मा ' पर लंबा वक्तव्य दिया।





एक युवक , जो अपने आपको बौद्धिक मानता था , बोला - महात्मन ! अपने प्रवचन दिया , बड़ा श्रम किया , इसके लिए आपके प्रति हमारा आभार ज्ञापन। किंतु बाबाजी!





इतना सुनने के बाद भी आत्मा के अस्तित्व में मेरा कोई विश्वास नहीं है। मैं तो नास्तिक दर्शन चार्वाक को सही मानता हूं , जिसका सिद्धांत - जब तक जीओ , सुख से जीओ। वैषयिक सुखों का भोग करो क्योंकि शरीर के नष्ट हो जाने के बाद पुनर्जन्म जैसा कुछ नहीं है। जो कुछ है , इसी जीवन में है। फिर भी मेरा कोई आग्रह नहीं है। यदि आप मुझे आत्मा को हाथ में लेकर दिखा दें तो मैं मान लूंगा कि आत्मा भी कोई चीज है।





संत ने सोचा , इसे युक्ति से समझाना चाहिए। बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा - युवक ! तुमने कभी स्वप्न देखा है ?





युवक बोला - हां महाराज! कल रात ही मैंने बड़ा सुंदर स्वप्न देखा। लोकसभा का चुनाव हुआ और उसमें मैं जीत गया। मुझे प्रधानमंत्री बना दिया गया। 15 अगस्त का दिन आया। मैंने लालकिले से जनता को संबोधित किया। यह सब कुछ मैंने स्वप्न में देखा था।





संन्यासी ने कहा - युवक! मैं कैसे विश्वास करूं कि तुमने स्वप्न देखा था। यदि स्वप्न को हाथ में लेकर दिखाओ तो मैं मान सकता हूं कि तुमने सपना देखा था।





युवक को कुछ न सूझा तो बोला - महात्मन ! स्वप्न को तो नींद में ही देखा या भोगा जा सकता है।





जब तुम स्वप्न को हाथ में लेकर नहीं दिखा सकते तो मैं अमूर्त आत्मा को हाथ में लेकर कैसे दिखा सकता हूं।





यह सुनते ही युवक को बोध - पाठ मिल गया।


Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...