Skip to main content

प्राण भगवान् की अमानत थे सो उन्होंने वापस ले लिए pran bhagwan ki amanat the so unhone wapas le liye


धर्मगुरु रबी मेहर और दिनों की भाँति आज भी अपनी पाठशाला में बच्चों को पाठ सिखाते रहे। उस दिन उन्होंने भगवान् की न्यायकारिता का उपदेश किया।





अपनी धर्मपत्नी को भी वह प्रातःकाल यही समझा कर आए थे कि यह संसार और यहाँ का सब कुछ भगवान् का है उसे समर्पित किए बिना किसी वस्तु का उपभोग नहीं करना चाहिए।





उन दिनों नगर में महामारी फैली थी। दुर्भाग्य ने उस दिन उन्हीं के घर घेरा डाला और मेहर के दोनों फूल से सुंदर बच्चों को मृत्यु की गोद में सुला दिया।





मेहर की धर्मशाला पत्नी ने दोनों बच्चों के शव शयनागार में लिटा दिए और उन्हें सफेद चादर से ढक दिया। आप घर की सफाई और भोजन की व्यवस्था में व्यस्त हो गई।





साँझ हुई और रबी मेहर घर लौटे। मेहर ने आते ही पूछा - दोनों बच्चे कहाँ हैं ? ’’





संतोष स्मित मुद्रा में पत्नी ने कहा - यहाँ कहीं खेल रहे होंगे , जल लीजिए , हाथ - मुँह धोकर भोजन कर लीजिए। भोजन तैयार है। ’’





मेहर ने निश्चिंत होकर भगवान् का ध्यान किया और फिर पाकशाला में आए। उन्हें घर में आज कुछ उदासी दिख रही थी। बच्चे नहीं थे।





पूछा - बच्चे अभी भी खेलकर नहीं लौटे क्या?’’ पत्नी ने कहा - अभी बुलाए देती हूँ लीजिए दिनभर उपवास किया है भोजन कर लीजिए। ’’





रबी ने भोग लगाया और फिर उस अन्न को प्रसाद मानकर प्रेम - पूर्वक ग्रहण किया। हाथ - मुँह धोकर उठे तो फिर पूछा - बच्चे अभी तक नहीं आए , बाहर जाकर पता लगाऊँ क्या? ’’





पत्नी ने कहा -





नहीं स्वामी! बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है पर हाँ यह तो बताइए , आप जो कह रहे थे कि संसार में जो कुछ है वह सब भगवान् का है , यदि भगवान् अपनी कोई वस्तु वापस ले ले तो क्या मनुष्य को उसके लिए दुःख करना चाहिए।’’





इसमें दुःखी होने की क्या बात भद्रे! रबी मेहर ने आत्मसंतोष की मुद्रा में कहा। पर आज तुम्हारी बातें कुछ रहस्यपूर्ण सी लगती हैं प्रिये! कहो न बात क्या है , कुछ छुपाना चाहती हो क्या ?





नहीं स्वामी! आप से क्या छुपाना , मैं तो आपके ही आदर्श का पालन कर रही हूँ। यह लीजिए यह रहे आपके दोनों बच्चे , प्राण भगवान् के थे सो उन्होंने वापस ले लिए , यह कहकर मेहर की पत्नी ने बच्चों के कफ़न मुँह से हटा दिए।


Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

अनाथ anath

श्रमण अनाथी , नगर के बाहर उपवन में थे युवा अवस्था , भरपूर चैतन्य शक्ति और ऊर्जा का आध्यात्मिक प्रयोग वर्षों की साधना को घंटों में पूर्ण कर रहे थे। एक दिन उपवन में सम्राट श्रेणिक पहुंचे । मुनि के दमकते हुए चेहरे और उभरते हुए यौवन से श्रेणिक विस्मय -विमुग्ध हो उठे। सोचने लगे ,यह सौंदर्य भोग के लिए है या योग के लिए है ? सन्यासी होने का अर्थ यह तो नहीं है कि जीवन के साथ ही अन्याय किया जाए। श्रेणिक मुनि के पास पहुंचे । पूछा ' इस तरह यौवन अवस्था में गृह - त्याग कर सन्यास अपनाने की सार्थकता क्या है ? मुनि ! यह यौवन , भोगों को भोगने के लिए है । तुम उसे क्षीण कर रहे हो । ' मुनि ने कहा , ' नहीं ! मैं ऊर्जा का सदुपयोग कर रहा हूं । वह व्यक्ति भला साधनाओं की पराकाष्ठाओं को कैसे छू पायेगा जो अपना यौवन संसार को सौंपता है और बुढ़ापा परमात्मा को। राजन ! जितनी उर्जा भोग के लिए चाहिए , उससे सौ -गुनी ऊर्जा योग के लिए भी आवश्यक है । ' सम्राट सकपका गया । पूछने लगा ' मुनिवर ! क्या मैं आपका नाम जान सकता हूं । ' मुनि ने कहा , ' अनाथी । ' ' अनाथी ! बड़ा विचित्र नाम है। मु...

लक्ष्मण को दिया था रावण ने अंतिम संदेश Lakshman ko diya tha ravan ne antim Sandesh

रावण जब मृत्यु शैया पर थे तब राम ने लक्ष्मण से कहा कि, "तुम रावण के पास शीघ्र पहुंचों। उसके पास अमूल्य ज्ञान है, उसे अर्जित करो। उससे जगत के लिए अंतिम संदेश ले आओ।" लक्ष्मण दौड़े। उसने रावण से कहा, "राम रो रहे हैं।" रावण के द्वारा वजह पूछने पर लक्ष्मण ने बताया कि "आपके अंतकाल से व्यथित हुए हैं। मुझे आपके पास अंतिम संदेश प्राप्त करने के लिए भेजा है। बड़े भैया ने कहलवाया है कि "आप अनेक गुणों के भंडार हैं। सीता का अपहरण तो आपकी आकस्मिक (कर्मोदय जनित) भूल थी।" आंख में अश्रु सहित रावण ने कहा कि "मेरे जैसे शत्रु का भी राम गुणकथन करते हैं। इसी लिए राम जगत में भगवान के रूप में पूजे जाते हैं।" अब आपको मेरा अंतिम संदेश यह है, कि" आज की बात कल पर छोड़नी नहीं चाहिए। मेरी इच्छा थी कि मैं स्वर्गगमन के लिए धरती पर सीढी रखूं, जिससे सभी जीव स्वर्गारोहण कर सकें, कोई भी नरक की दिशा में गति न करें, पर वह कार्य अधूरा ही रह गया। मैंने इस काम में विलंब किया और मौत वेग से आगे बढ़ गई। अब अफसोस करने में क्या लाभ। Rich Dad Poor Dad - 20th Anniversa...