Skip to main content

मेहनत की कमाई mehnat ki kamai


एक सेठ थे। उनकी कोठी के बाहर सड़क के किनारे एक मोची बैठता था जो जूते मरम्मत करने के दौरान बीच - बीच में भजन या कोई गीत गुनगुनाता रहता था , लेकिन सेठ जी का ध्यान कभी मोची के गानों पर नहीं गया।





एक बार सेठ जी बीमार पड़ गए। बिस्तर पकड़ लिया । घर में अकेले पड़े थे तो उन्हें मोची के भजन सुनाई पड़े। भजन सुनते -सुनते उनका मन अपने रोग की तरफ से हटकर मोची के गाने की तरफ चला गया। इससे सेठ जी को बहुत आराम मिला। उन्हें महसूस हुआ कि उनका दर्द कम हो गया है।





एक दिन उन्होंने मोची को बुलाकर कहा , 'भाई तुम तो बहुत अच्छा गाते हो। ' मेरा रोग बड़े-बड़े डॉक्टरो से ठीक नहीं हो रहा था ,लेकिन तुम्हारा भजन सुनकर ठीक होने लगा है। उन्होंने मोची को पचास रूपये दिए। रूपये पाकर मोची बहुत खुश हुआ।





लेकिन उसका मन काम में नहीं लगा। भजन गाना वह भूल ही गया। रात को घर गया तो उसे नींद नहीं आई। वह सोचने लगा कि इस पचास रूपये का क्या करूँ ,कहाँ संभाल कर रखूँ।





मोची की दशा देखकर उसके ग्राहक भी उस पर नाराज होने लगे , क्योंकि वह ठीक से काम नहीं करता था। उधर भजन बंद होने से सेठ जी की हालत फिर बिगड़ने लगी। उनका पूरा ध्यान रोग की तरफ चला गया।





एक दिन सेठ जी ने सोचा कि मोची को बुलाकर पूछेंगे कि उसने गाना बंद क्यों कर दिया।





अगले ही दिन मोची आ पहुंचा और बोला ,' सेठ जी ,आप अपना पैसा अपने पास रख लीजिये। मैं इसे नहीं लूँगा। '





सेठ जी ने पूछा ,' क्यों , क्या किसी ने कुछ कहा तुमसे? '





मोची बोला ,' किसी ने कुछ नहीं कहा ,लेकिन इस रूपये ने मेरा जीना हराम कर दिया। न रात को नींद आती है और न दिन को चैन रहता है। मेरा भजन गाना भी छूट गया। अपनी मेहनत की कमाई में जो सुख है वह पराये धन में नहीं है। आपके रूपये ने तो परमात्मा से भी नाता तुड़वा दिया। इसीलिये इसे वापस कर रहा हूँ। '


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...