Skip to main content

महादान निर्धन की उत्कट भावनाओं का mahadan nirdhan ki utkat bhavnaon ka


वह सुबह उठा और देखा कि मकान के पीछे बे-मौसम का कमल का फूल खिला था। उसने फूल तोड़ा , सोचा , सिवा सम्राट् के कोई भी व्यक्ति इस में बे-मौसमी कमल का सही मूल्यांकन नहीं कर पाएगा।





कमल हाथ में लेकर वह निर्धन राजमहल की ओर रवाना हो गया। राह में मंत्री मिल गया। बे-मौसम का कमल देखकर वह भी आकर्षित हो गया। कहा , ' इस फूल का कितना लोगे ? ' उसने कहा , ' सौ रूपए। '





मंत्री ने कहा , ' हजार दूंगा , कमल मुझे दे दो ।'





वह निर्धन चौंका। एक फूल का हजार रुपया ! जरूर इसमें कोई राज है। अगर सम्राट से मिलना हो जाए तो वह इससे भी अधिक मूल्य देगा। उसने कहा , ' क्षमा करें , मैं विक्रय नहीं कर पाऊंगा ।'





मंत्री जा रहा था बुध्द के दर्शन को। सोचा बे-मौसम का फूल है , चाहे जो मूल्य लगे , आज इसे भगवान बुध्द के चरणों में चढ़ाना है। उसने कहा , ' दस हजार दूंगा ।' लेकिन वह निर्धन इंकार कर गया। जैसे-जैसे मंत्री रुपए बढ़ाता गया , वैसे-वैसे उसने कहा , ' मुझे नहीं बेचना है। '





अन्तत: मंत्री खाली हाथ चला गया। जैसे ही मंत्री का रथ गया कि राजा रथ आया। वह निर्धन प्रसन्न हो गया। उसने सोचा कि अब तो फूल की पूरी कीमत मिल जाएगी। राजा ने फूल देखा। दूर से ही लगा मानो ब्रह्मकमल हो , उसने कहा , ' इसके कितने दाम लेगा ? जितना मांगेगा , उसका दुगना मिलेगा। '





निर्धन ने कहा , ' महाराज ! मैं बड़ा गरीब आदमी हूं और दुविधा में फंस गया हूं। इतना दाम देकर आप फूल का करेंगे क्या ? '





मंत्री भी बहुत दाम दे रहा था और आप भी ऐसा ही बोल रहे हैं। मेरी बुद्धि चकरा गई है। जरा इतना - सा बताएं कि आप इस फूल का क्या करेंगे ? '





राजा ने कहा , ' तुझे पता नहीं है। जैतवन में बुध्द का आगमन हुआ है। शायद उनके आने से ही यह बे-मौसम का कमल का फूल खिला है। अब तक कई लोगों ने उनके चरणों में कमल के फूल चढ़ाएं होंगे , पर यह बे-मौसम का फूल है , यह मेरे हाथ से ही चढ़ना चाहिए। जो चाहे सो तू मांग ले। '





निर्धन ने कुछ सोचा और कहा , ' क्षमा करें । मैं स्वयं ही बुध्द के चरणों में यह फूल चढ़ाउंगा । जब आप इतना मुल्य देकर अर्हत् के चरणों में फूल चढ़ाना चाहते हैं तो जरूर ही रूपयों से भी अधिक रस इसे चढ़ाने में होगा। इतने दिन गरीबी में गुजारे हैं तो कुछ और भी गुजर जाएंगे।'





बुध्द प्रवचन - सभा में पहुंचे। निर्धन ने वह बे-मौसम का फूल बुध्द के चरणों में चढ़ा दिया।





फुल जितना अपूर्व था उससे भी अधिक अपूर्व उस निर्धन के भाव थे। एक निर्धन ने सम्राट् को चुनौती दी थी। इससे बड़ी कुर्बानी असंभव थी।भगवान बुद्ध उस फूल को बार-बार निरखने लगे , चुमने लगे।





कुछ पल बीतने पर भगवान बुद्ध बोले , ' यह अद्भुत दान है। इस निर्धन के दान के सम्मुख सम्राटों के सिर भी शर्म से झुक रहे हैं। यह चुंबन फूल को नहीं अपितु निर्धन के उत्कट भावनाओं को है। तभी चारों ओर से आवाज गूंजी , ' अहो दानम् - महादानम् ।


Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...