Skip to main content

अपने अंदर के वीतराग को जगाए Apne andar ke vitraag ko jagay


संत रांका अपरिग्रही और अकिंचन माने जाते थे। परिवार के नाम पर केवल एक पत्नी थी। पति - पत्नी दोनों जंगल में जाते , लकड़ियां काटते और उन्हें बैचकर अपनी आजीविका चलाते थे।





वर्षा - ऋतु थी । पांच - छह दिन तक निरंतर पानी बरसा। वे दोनों लकड़ियां काटने न जा सके। छह दिन तक दोनों को भूखा रहना पड़ा। सातवें दिन वर्षा थमी और वे दोनों लकड़ियां काटने के लिए रवाना हुए।





रांका आगे - आगे जा रहे थे। सौ - फुट पीछे उनकी पत्नी चल रही थी। रांका ने देखा की राह के किनारे अशर्फीयों से भरी हुई एक थैली पड़ी थी। सोचा , ' मैं तो अंकिचन हूं अतः कहीं यह सोना मेरी पत्नी को प्रलोभित न कर दे। '





उन्होंने अशर्फीयों पर मिट्टी डालने शुरु कर दी। वे मिट्टी डाल ही रहे थे कि उनकी पत्नी उनके पास पहुंच गई , पूछा , ' यह क्या कर रहे हैं आप ? '





रांका ने कहा , ' यहां अशर्फीयों की एक थैली पड़ी थी। सोचा , कहीं तुम्हें वह विचलित न कर दे। इसीलिए इम्हें मिट्टी से ढंकने लग गया था। '





पत्नी हंसने लगी और रांका उसकी और नजर उठाकर देखने लगे।





पत्नी ने कहा , ' तुम अकिंचन कहलाते हो और मिट्टी को मिट्टी से ढांकते हो ? '





रांका ने हाथ झड़काया। कुछ झुंझलाए और रवाना हो गए जंगल की ओर। आज उन्होंने पहली बार स्वयं में " वीतराग " को जन्मा हुआ पाया था।






Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...